Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
Home » Rajasthan Govt Scheme » राजस्थान कृषि छात्राओं के लिए प्रोत्साहन राशि योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन

Agriculture Girl Protsahan Yojana 2024: राजस्थान कृषि छात्राओं के लिए प्रोत्साहन राशि योजना ऑनलाइन आवेदन

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now
Join YouTube Channel Join Now

Agriculture Girl Protsahan Yojana – राज्य में कृषि की पढ़ाई (Agriculture Girl Scholarship Studies) कर रही लड़कियों को राज्य सरकार (Rajasthan Govt) ने पढ़ाई के लिए राजस्थान कृषि छात्राओं के लिए प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। सरकार की Krishi Chhatra Protsahan Rashi Yojana 2024 के तहत कृषि की पढ़ाई कर रही लड़कियों को आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तक की गई है।

Agriculture girl protsahan yojana

इस लेख के बारे में !

राजस्थान कृषि छात्राओं योजना का उद्देश्य 

Agriculture Girl Protsahan Yojana के तहत छात्राओं को कृषि विषय में अध्ययन के लिये प्रोत्साहित करना है। इससे छात्राओं की कृषि से सम्बंधित विषयो में रूचि बढ़ेगी और वे कृषि के क्षेत्र में उन्नति प्रदान करेगी।

सरकार द्वारा देय प्रोत्साहन राशि 

राजस्थान सरकार की छात्राओं के लिए प्रोत्साहन राशि योजना के तहत कृषि की पढ़ाई कर रही छात्राओं को अलग-अलग कैटेगरी में 5000, 12000 और 15000 रुपये दिए जाएंगे। जो राजकीय एवं राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों में अध्ययन कर रही हों।

राजस्थान कृषि छात्राओं योजना के लाभ

  • सीनियर सैकेण्डरी में कृषि विषय लेकर पढ़ाई करने वाली छात्राओं को राशि रूपये 5000 प्रतिवर्ष की दर से 11 वीं एवं 12 वीं कक्षा में दिए जायेंगे।
  • कृषि स्नातक शिक्षा जैसे उद्यानिकी, डेयरी, कृषि अभियांत्रिकी  (Agriculture Engineering), खाद्य प्रसंस्करण व श्री कर्ण नरेन्द्र व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय, जोबनेर अध्ययनरत छात्राओं को 12000 रूपये प्रतिवर्ष की दर से 4/5 वर्षीय पाठ्यक्रम हेतु।
  • स्नात्कोत्तर शिक्षा (एम.एस.सी.कृषि) में अध्ययनरत छात्राओं को 12000 रूपये राशि प्रतिवर्ष की दर से 2 वर्षीय पाठ्यक्रम में दिए जायेंगे।
  • कृषि विषय में पी.एच.डी. में अध्ययनरत छात्राओं को 15000 रूपये प्रतिवर्ष अधिकतम 3 वर्ष के लिए।
यह भी पढ़े :  राजस्थान नए फल बगीचों की स्थापना योजना 2024: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता

Agriculture Girl Protsahan Yojana के मुख्यबिंदु 

योजना का नामराजस्थान कृषि छात्राओं के लिए प्रोत्साहन राशि योजना
विभागकृषि विभाग राजस्थान
योजना का उद्देश्यछात्राओं को कृषि विषय में अध्ययन के लिये प्रोत्साहित करना
लाभार्थीराज्य की कृषि विषय की छात्राएं
वर्ष2024-25
आवेदन की अंतिम तिथि31 अक्टूबर
आधिकारिक वेबसाइटrajkisan.rajasthan.gov.in

कृषि प्रोत्साहन राशि योजना पात्रता

केवल राजस्थान की मूल निवासी ऐसी छात्राएं जो राजकीय एवं राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों में पढ़ाई कर रही है।

प्रोत्साहन राशि के लिए अपात्र

  • पिछले वर्ष में अनुत्तीर्ण छात्राओं को पुनः उसी कक्षा में प्रवेश लेने पर
  • जिन छात्राओं ने श्रेणी सुधार हेतु उसी कक्षा में पुनः प्रवेश लिया गया हो
  • सत्र के मध्य विद्यालय / महाविद्यालय / विश्वविद्यालय छोड़कर जानें वाली छात्राएं

राजस्थान कृषि छात्राओं योजना आवश्यक दस्तावेज

  • मूल निवास प्रमाण पत्र (Basic Address Proof)
  • गत वर्ष उत्तीर्ण कक्षा की मार्कशीट
  • बैंक पासबुक की प्रति  (Bank passbook photocopy)

देवनारायण स्कूटी योजना ऑनलाइन आवेदन

Agriculture Girl Protsahan Yojana आवेदन प्रक्रिया

नजदीकी ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से या राज किसान पोर्टल – rajkisan.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपनी SSO ID के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

कृषि शिक्षा में अध्ययनरत छात्राओं को प्रोत्साहन राशि हेतु आवेदन पत्र pdf

SSO पोर्टल पर आईडी बनानी होगी

Agriculture Girl Scholarship आवेदन करने के लिए सबसे पहले sso.rajasthan.gov.in वेब पोर्टल पर जाना होगा।

  • पंजीकरण बटन पर क्लिक कर अपनी SSO ID बनानी होगी।
  • यदि आपकी एसएसओ आईडी बानी हुए है तो सीधे लॉगिन करे।
  • पंजीकरण में अपनी जनआधार आईडी दर्ज कर, आगे जाए बटन पर क्लिक करे।
  • अपना नाम चुने और ओटीपी भेजे बटन पर क्लिक करे।
  • OTP दर्ज कर सत्यापित करे।
  • आपकी SSO ID बन जाएगी।
  • राइट क्लिक पर क्लिक करे।
  • पासवर्ड दर्ज कर, अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरे।
  • पंजीकरण करे बटन पर क्लिक करे।
  • आपकी sso पोर्टल पर  id और पासवर्ड बन जायेंगे।
यह भी पढ़े :  SSO ID Login Rajasthan: SSO Portal ID Registration कैसे करें?

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना राजस्थान

राजकिसान पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कैसे करे

Agriculture girl protsahan yojana Registration 2024 – छात्राओं को प्रोत्साहन के लिए सब्सिडी हेतु पंजीकरण प्रक्रिया : राजकिसान पोर्टल के माध्यम से – rajkisan.rajasthan.gov.in

  • सर्वप्रथम राजकिसान पोर्टल पर फार्मर/सिटिजन (किसान/नागरिक लॉग इन) बटन पर क्लिक करना है
  • अब आवेदनकर्ता द्वारा अपना पंजीकृत SSO ID एवं PASSWORD डाल कर SCHOOL /COLLEGE USER चुन कर लॉग इन करना है।
  • सफलता पूर्वक लोग इन करने के पश्चात उपयोगकर्ता राजकिसान आवेदन डैशबोर्ड पर पहुँच जायेगा।
  • राजकिसान पोर्टल पर पहुंचकर आवेदनकर्ता अपने पंजीकरण हेतु जनाधार या भामाशाह कार्ड का चयन कर कार्ड पर अंकित पंजीकरण नंबर दर्ज करना है | नंबर अंकित करने के पश्चात उपयोगकर्ता को सबमिट बटन पर क्लिक करना है |
  • सम्बंधित कार्ड की पुष्टि होने के पश्चात कार्ड से सम्बंधित सभी पारिवारिक लोगों की सूची प्रदर्शित होगी |
  • यहाँ पर उपयोगकर्ता द्वारा सम्बंधित व्यक्ति का चयन कर ओटिपी भेजें बटन पर क्लिक करने पर ओटिपी जनरेट हो जायेगा।
  • इस चरण में पॉपअप के माध्यम से ओटिपी (OTP) को दर्ज कर पुष्टि करनी है।
  • ओटिपी की पुष्टि के बाद अब उपयोगकर्ता अपने डैशबोर्ड पर पहुंचेगा
  • यहीं पर स्क्रीन के बायीं और सभी मेनू प्रदर्शित होंगे जैसे की कुल पंजीकरण , प्रोफाइल, फीचर सर्विसेज , सब्सिडी की जानकारी, रिपोर्ट इत्यादि |

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना राजस्थान

बैंक विवरण की जानकारी

  • पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु सर्वप्रथम उपयोगकर्ता का प्रोफाइल पंजीकृत होना आवश्यक है, इसलिए पोर्टल पर प्रदर्शित उपयोगकर्ता की सामान्य जानकारी को जांचकर उपयोगकर्ता को अगला एवं सेव बटन पर क्लिक कर बैंक विवरण की जानकारी दर्ज करनी है एवं अपना प्रोफाइल पंजीकृत करना है।
  • बैंक विवरण पुष्टि करने के पश्चात उपयोगकर्ता का प्रोफाइल पोर्टल पर पंजीकृत हो जायेगा।
  • पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु सर्वप्रथम उपयोगकर्ता को फीचर सेवायें मेनू पर क्लिक करना है
  • फीचर सेवाओं के अंतर्गत उपयोगकर्ता को कृषि अनुदान सेवाएं टेब का चयन करना है।
  • उपयोगकर्ता को कृषि अनुदान सेवाएं टेब पर क्लिक कर लड़कियों को प्रोत्साहन के लिए सब्सिडी मेनू का चयन करना है |
  • अगले चरण में सब्सिडी से सम्बंधित नियमवाली को पढ़कर आवेदनकर्ता पुष्टि कर अगला बटन पर क्लिक करेगा।
  • यहाँ पर आवेदनकर्ता अपने से सम्बंधित सभी सामान्य सूचनाएं देख सकता है जैसे की स्वयं का नाम , पिता का नाम, जाति, पता इत्यादि
यह भी पढ़े :  राजस्थान महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना

यहाँ पर आवेदनकर्ता को अन्य जानकारियां भी दर्ज करनी है जैसे 

  • शिक्षा संस्थान का चयन (स्कूल /कॉलेज)
  • स्कूल/विश्वविध्यालय का नाम ,कक्षा/डिग्री का चयन , स्कूल का पता
  • वर्तमान कक्षा/कॉलेज में प्रवेश की दिनांक
  •  जिले का नाम
  •  पंचायत समिति का नाम

आवश्यक दस्तावेज जैसे की संस्था प्रधान का प्रमाण पत्र, गत वर्ष की मार्कशीट, मूल निवास प्रमाणपत्र आदि अपलोड कर, दी गयी जानकारी सत्य है की पुष्टि कर सबमिट बटन पर क्लिक करना है।

सबमिट करने के पश्चात अंतिम बार दी गयी सूचनाओं की पुष्टि उपयोगकर्ता द्वारा दर्ज की जाएगी। सभी जानकारियाँ सुनश्चित करने के पश्चात उपयोगकर्ता पुष्टि बटन पर क्लिक कर अपना पंजीकरण दर्ज करेगा।

पंजीकरण पूर्ण होने के पश्चात पंजीकरण की रसीद प्राप्त होगी जिस पर पंजीकरण क्रमांक, लेनदेन क्रमांक, लेनदेन की राशी एवं तिथि प्रदर्शित होगी।

प्रश्न – उत्तर (FAQ)

Q. कक्षा 11 वीं कृषि छात्राओं को कितनी छात्रवृति मिलती है?

Ans – 5000 रुपये प्रतिवर्ष छात्रवृति दी जाती है।

Q. कॉलेज करने वाली कृषि छात्राओं को प्रतिवर्ष कितनी स्कॉलरशिप मिलती है?

Ans – स्नातक कॉलेज छात्राओं को 12 हजार रुपये प्रतिवर्ष दिए जाते है।

योजना नोटिफिकेशन 🔔 पाने के लिए ग्रुप जॉइन करे

व्हाट्सऐप ग्रुप जॉइन करेWhatsApp Channel | Group 1 | Group 2 | Group 3
टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करेJoin Telegram Group
सोशल मिडिया ग्रुप जॉइन करेGoogle News | Facebook | YouTube | Instagram | Pinterest | Twitter
YojanaHindiMe HomeClick Here

Leave a Comment