Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
Home » Chhattisgarh Govt Scheme » ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन CG 2023 | छत्तीसगढ़ E Shramik Card CG

ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन CG 2024 | छत्तीसगढ़ E Shramik Card CG

श्रमिक पंजीयन कार्ड डाउनलोड cg | chhattisgarh shram card | CG Shramik Card | श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन cg | shramik card cg | ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन छत्तीसगढ़ | e shramik card cg | cg labour application | छत्तीसगढ़ श्रम विभाग | cg श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | cg labour हितग्राही योजना रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ श्रम विभाग द्वारा विभिन्न श्रम अधिनियमों के माध्यम से श्रमिकों के आर्थिक, शारीरिक एवं सामाजिक हितों की रक्षा करना है। श्रमायुक्त संगठन द्वारा श्रमिकों एवं प्रबंधन के मध्य परस्पर सामंजस्य स्थापित करते हुए श्रमिक के हितो एवं औद्योगो के विकास में योगदान दिया जाता है। राज्य के असंगठित क्षेत्र के कर्मकार श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा सरकारी योजनाओ का लाभ मिलता है।

श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन cg

श्रमिकों का वेतन एवं कार्य की दशायें सुनिश्चित कराना तथा औद्योगिक विवादों का निराकरण कर औद्योगिक शांति स्थापित करना, श्रम विभाग का मुख्य कर्तव्य है। औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संचालनालय श्रमिकों की दुर्घटना को नियंत्रित करने हेतु सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता प्रदान कर श्रमिकों को सुरक्षित कार्य उपलब्ध कराता है तथा औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिकों को स्वस्थ और कार्यदशा का ध्यान रखना भी सुनिश्चित करता है।

इस लेख के बारे में !

छत्तीसगढ़ श्रम विभाग 2024

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं उनके परिवार के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं के सही संचालन के लिए श्रम कल्याण मण्डल भवन एवं अन्य सन्निर्माण में लगे श्रमिकों एवं उनके परिवार के कल्याण के लिए भवन एव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल तथा असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों के कल्याण के लिए श्रम विभाग छत्तीसगढ़ के अंतर्गत असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल का गठन किया गया हैं। श्रम विभाग के माध्यम से श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा योजनायें संचालित कर लाभ प्रदान किया जाता है।

यह भी पढ़े :  [CG बोरिंग खनन] छत्तीसगढ़ नलकूप खनन योजना 2024 पंजीयन फार्म

CG श्रम विभाग की मुख्यबाते

योजना का नामछत्तीसगढ़ श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
विभागछत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग
रजिस्ट्रेशन फार्मऑनलाइन /ऑफलाइन
कार्डश्रमिक पंजीयन कार्ड cg
आवेदनAvailable
योजना का उद्देश्यश्रमिकों को सरकारी योजनाओ का लाभ प्रदान करना
लाभार्थीराज्य के श्रमिक
आधिकारिक वेबसाइटwww.cglabour.nic.in

ई श्रमिक कार्ड छत्तीसगढ़ (e shramik card cg)

भारत सरकार ने ऐसे युवा व बुजुर्ग जो आयकर दाता नहीं हैं उनके लिए ई श्रम कार्ड योजना में पंजीयन कराने की सुविधा दी है। ई-श्रम कार्ड योजना में ऑनलाइन पंजीयन कराने वालों को दो लाख रुपये का मुफ्त बीमा और भी बहुत सारी सामाजिक कल्याण योजनाओ का लाभ मिलेगा। पंजीयन कराने के लिए आधार नंबर, उससे लिंक मोबाइल और बैंक खाते की जानकारी देना जरुरी होगा। पंजीयन करने के लिए आप किसी भी कीओस्क CSC सेंटर या आप खुद ऑनलाइन अपना ई श्रमिक कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

ई श्रमिक कार्ड (e shramik card cg) के लिए इनका हो सकेगा पंजीयन

ई-श्रमिक कार्ड के लिए घरेलू नौकर, ड्राइवर, पंचर बनाने वाला, ब्यूटी पार्लर की वर्कर, नाई, मोची, दर्जी, बढ़ई, प्लम्बर, बिजली वाला (इलेक्ट्रीशियन), पोताई वाला (पेंटर), टाइल्स वाला, वेल्डिंग वाला, खेती वाले मजदूर, नरेगा मजदूर, ईंट भट्ठा के मजदूर, पत्थर तोड़ने वाले, खदान मजदूर, फाल्स सीलिंग वाला,गरीब मजदुर,ग्रामीण और शहर में घर बनाने वाले मजदूर,मूर्ती बनाने वाले, मछुवारा, चरवाहा, डेयरी वाले, सभी पशुपालक, पेपर का हॉकर,नौकरानी कुक सफाई कर्मचारी, गार्ड, रेजा, कुली, रिक्शा चालक, ठेला में किसी भी प्रकार का सामान बेचने वाला (वेंडर), होटल के नौकर वेटर, रिसेप्शनिस्ट, पूछताछ वाले क्लर्क।

आपरेटर, हर दुकान का नौकर, सेल्समैन- हेल्पर, आटो चालक, जोमैटो स्विगी के डिलीवरी बॉय, अमेजन फ्लिपकार्ट के डिलीवरी बॉय(कूरियर वाले), नर्स, वार्डबॉय, आया, मंदिर के पुजारी, विभिन्न सरकारी ऑफिस के दैनिक वेतन भोगी, कलेक्टर रेट वाले कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका, मितानिन, आशा वर्कर आदि का पंजीयन हो सकता है।

यह भी पढ़े :  UP Ration Card 2024: उत्तरप्रदेश राशन कार्ड लिस्ट डाउनलोड - fcs up gov in

भवन एवं अन्य सन्निर्माण श्रमिक पंजीयन 

ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन छत्तीसगढ़ के लिए निम्न प्रक्रिया है :-

श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन CG पात्रता 

  1. पंजीयन हेतु कलर पासपोर्ट फोटो,
  2. 90 दिवस निर्माण कार्य करने संबंधित नियोजक ,ठेकेदार अथवा पंजीकृत निर्माण मजदूर संघ व्दारा जारी प्रमाण पत्र को स्केन कर संलग्न करना अनिवार्य ।
  3. आयु सीमा 18 से 60 वर्ष हो आयु प्रमाण पत्र के रूप में आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, अंकसूची, अथवा जन्म प्रमाण पत्र स्केन कर संलग्न करना अनिवार्य ।
  4. स्वयं एवं परिवार के सदस्यों के स्थायी एवं अस्थायी पता हेतु राशन कार्ड स्कैन कर संलग्न करना अनिवार्य ।
  5. मोबाईल नम्बर एवं बैंक पासबुक खाता नंबर अनिवार्य।
  6. मनरेगा श्रमिकों को 50 दिवस कार्य हेतु जॉब कार्ड।
  7. उपरोक्त कार्यवाही पूर्ण करने के पश्चात श्रमिक को उसके व्दारा दिये गये मोबाईल नम्बर पर सूचना प्राप्त होने के पश्चात संबंधित जिले के श्रम कार्यालय में सम्पर्क करना होगा।
  8. पंजीयन शुल्क के रूप में 10 रू।
  9. श्रमिक पंजीयन अथवा योजनाओं के अंतर्गत लाभ हेतु जिले में स्थित श्रम विभाग के कार्यालय से भी जानकारी प्राप्त कर सकते है।
  10. पंजीयन निराकरण- आवेदन प्राप्ति के 45 दिवस के भीतर श्रमिक पंजीयन आवेदन का निराकरण किया जायेगा|

ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन छत्तीसगढ़

  • छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट – cglabour.nic.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद भवन एवं अन्य सन्निर्माण मेनू में जाना होगा।
  • श्रमिक पंजीयन के ऑप्शन में आवेदन करे बटन पर क्लिक करे।
  • आवेदन में सभी जरुरी जानकारी भरे।
  • दस्तावेज अपलोड कर, आवेदन को सब्मिट करे।

ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन छत्तीसगढ़

श्रमिक आधिकारिक वेबसाइट पर अपना पंजीयन करा सकता है, इसके पहले पात्रता जानना आवश्यक है –

श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन cg हेतु पात्रता

  1. आयु सीमा 14 वर्ष से अधिक हो| आयु प्रमाण पत्र क रूप में मतदाता परिचय पत्र / आधार कार्ड/ अंक सूची जिसमें आयु अंकित हो।
  2. असंगठित कर्मकार होने संबंधी स्वघोषणा- पत्र।
  3. कृषि मजदूर के लिये 2.5 एकड अथवा उससे कम भूमि वाला मजदूर
  4. रु0 66000 (रुपये छैसठ हज़ार) तक वार्षिक आय वाले कर्मकार अथवा श्रमायुक्त ,छत्तीसगढ शासन व्दारा न्युनतम वेतन अधिनियम, 1948 के अंतर्गत अकुशल श्रमिको के लिये समय समय पर निर्धारित न्युनतम वेतन दर तक वार्षिक आय प्राप्त करने वाले कर्मकार
  5. शहरीय क्षेत्र के मजदूर अपने पार्षद से तथा ग्रामीण क्षेत्र के मजदूर अपने सरपंच अथवा पटवारी से आय प्रमाण पत्र बनवाकर लावें।
यह भी पढ़े :  Pondicherry Ration Card Scheme 2024 | Apply New Ration Card

CG श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

E shramik card cg online registration 2024 की प्रक्रिया निम्न है:-

  • छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट – https://cglabour.nic.in/ पर जाना होगा।
  • इसके बाद असंगठित कर्मकार कल्याण मेनू में जाना होगा।
  • असंगठित श्रमिक पंजीयन के ऑप्शन में आवेदन करे बटन पर क्लिक करे।
  • आवेदन में सभी जरुरी जानकारी भरे।
  • दस्तावेज अपलोड कर, श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन chhattisgarh, श्रमिक पंजीयन कार्ड cg आवेदन को सब्मिट करे।

श्रमिक पंजीयन कार्ड डाउनलोड cg

  • छत्तीसगढ़ राज्य शासन श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट – https://cglabour.nic.in/ पर जाना होगा।
  • इसके बाद असंगठित कर्मकार कल्याण मेनू में जाना होगा।
  • असंगठित श्रमिक पंजीयन के ऑप्शन में पंजीयन कार्ड डाऊनलोड करे बटन पर क्लिक करे।
  • अपना पंजीयन क्रमांक इंटर करे और डाउनलोड करे।

श्रम विभाग की प्रमुख योजनाएँ 

छत्तीसगढ़ श्रम विभाग की योजनाएं 2024 निम्न है :-

  1. योजना का संशोधन अधिनियम
  2. शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना
  3. मुख्यमंत्री कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना
  4. भारत सरकार श्रम मंत्रालय द्वारा जारी वेतन सीमा |
  5. श्रम कल्याण निधि में संशोधन अधिसूचना
  6. दुर्घटना मृत्यु सहायता योजना
  7. निशुल्क साइकिल वितरण योजना
  8. छत्तीसगढ़ राज्य के संगठित, असंगठित तथा भवन एवं सन्निर्माण श्रमिकों / पूर्व श्रमिकों के लिए सिलिकोसिस बीमारी से संबंधित योजना अधिसूचना |
  9. श्रम कल्याण निधि (संशोधन) अधिनियम 2015 श्रमिक एवं नियोजकों का पंजीयन |
  10. छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण निधि (संशोधन) अधिनियम 2017 कारखाना, स्थापनाओं एवं संस्थानों का पंजीयन दर |

श्रम विभाग के प्रमुख मंडल 

  1. श्रमायुक्त सेवाएं 
  2. भवन एवं अन्य सन्निर्माण
  3. असंगठित कर्मकार मंडल 
  4. श्रम कल्याण मंडल 
  5. राज्य कर्मचारी बिमा सेवा

लोगो के द्वारा पूछे गए प्रश्न (FAQ)

छत्तीसगढ़ श्रमिक पंजीयन कार्ड डाउनलोड कैसे करे?

श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट – cglabour.nic.in पर जा कर श्रमिक पंजीयन कार्ड CG e shramik card डाउनलोड कर सकते है।

छत्तीसगढ़ ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे?

CG श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन श्रमिक पोर्टल पर सभी जरुरी दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन करे।

योजना नोटिफिकेशन 🔔 पाने के लिए ग्रुप जॉइन करे

व्हाट्सऐप ग्रुप जॉइन करेWhatsApp Channel | Group 1 | Group 2 | Group 3
टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करेJoin Telegram Group
सोशल मिडिया ग्रुप जॉइन करेGoogle News | Facebook | YouTube | Instagram | Pinterest | Twitter
YojanaHindiMe HomeClick Here

Leave a Comment