Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
Home » Central Govt Scheme | Pradhan Mantri Yojana » Khet Talab Yojana 2024: खेत में तालाब बनाकर सरकार से ₹1.35 लाख तक की सब्सिडी पाएँ!

Khet Talab Yojana 2024: खेत में तालाब बनाकर सरकार से ₹1.35 लाख तक की सब्सिडी पाएँ!

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now
Join YouTube Channel Join Now

भारत सरकार द्वारा किसानों को प्रोत्साहित करने और जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए खेत में तालाब बनाने के लिए सब्सिडी खेत तालाब योजना (khet talab yojana) “मोर क्रॉप पैर ड्राप” के तहत चलाई जा रही है। इस योजना के तहत किसानों को तालाब बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। आइए जानते हैं इस योजना की महत्वपूर्ण बातें और इसका फायदा कैसे उठाया जा सकता है।

khet talab yojana

Khet Talab Yojana का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण और सिंचाई की सुविधा को बढ़ावा देना है। तालाब बनने से न केवल जल की बचत होगी, बल्कि किसानों की फसलों की सिंचाई की समस्या भी हल हो जाएगी। इससे किसानों की उत्पादकता बढ़ेगी और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

किसे मिलेगा लाभ?

khet talab yojana के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सीमांत किसानों को विशेष लाभ दिया जा रहा है।

  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के किसानों को 1200 घन मीटर पर इकाई लागत का 70 फीसदी या अधिकतम ₹73,500 रुपये की सब्सिडी मिलेगी।
  • कच्चे फार्म पर इकाई लागत का 90 फीसदी या ₹1,35,000 रुपये तक की सब्सिडी भी दी जा रही है।
  • अन्य श्रेणी के किसानों को लागत का 60 फीसदी या अधिकतम ₹63,000 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।
  • प्लास्टिक लाइनिंग वाले कच्चे फार्म पर इकाई लागत का 80 फीसदी या ₹1,20,000 रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी।

पात्रता और आवश्यक शर्तें

इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान के पास निम्नलिखित शर्तें होनी चाहिए:

  • किसान के पास खुद के नाम पर न्यूनतम 0.3 हेक्टेयर खेती योग्य भूमि होनी चाहिए।
  • संयुक्त खातेदारी की स्थिति में भी 0.3 हेक्टेयर खेती योग्य भूमि होनी चाहिए।
  • न्यूनतम 400 घन मीटर क्षमता की खेत तलाई (फार्म पौण्ड) पर ही अनुदान देय है।
यह भी पढ़े :  पीएम किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?

आवश्यक दस्तावेज़

  • 6 माह से पुरानी जमाबंदी की नकल।
  • राजस्व विभाग द्वारा जारी खेत का नक्शा।
  • जन आधार कार्ड और आधार कार्ड।

आवेदन प्रक्रिया

फार्म पौण्ड योजना में आवेदन करने के लिए किसान निम्नलिखित तरीकों का उपयोग कर सकते हैं:

आप जिला कृषि विभाग, मछली विभाग कार्यालय पर जाकर आवेदन कर सकते है। तथा राज्य कृषि विभाग पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करे।

या आप

  • राज किसान साथी पोर्टल: https://rajkisan.rajasthan.gov.in/ किसान जन आधार के माध्यम से इस पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
  • ई-मित्र केंद्र: किसान ई-मित्र केंद्र पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं।

Khet Talab Yojana का फायदा कैसे उठाएं?

  1. दस्तावेज तैयार करें: सबसे पहले, उपरोक्त आवश्यक दस्तावेज़ों को तैयार रखें।
  2. पोर्टल पर जाएं: राज किसान साथी पोर्टल पर जाएं या निकटतम ई-मित्र केंद्र पर जाएं।
  3. आवेदन फॉर्म भरें: सभी आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
  4. सबमिट करें: फॉर्म सबमिट करने के बाद, आपको एक आवेदन संख्या प्राप्त होगी, जिसे आप अपने आवेदन की स्थिति को ट्रैक करने के लिए उपयोग कर सकते हैं।

इस योजना के माध्यम से सरकार ने किसानों को जल संरक्षण और सिंचाई की दिशा में एक महत्वपूर्ण साधन उपलब्ध कराया है। इससे न केवल किसानों की फसल उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी, बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी। इस योजना का लाभ उठाकर किसान अपनी खेती को और भी अधिक उन्नत बना सकते हैं।

योजना नोटिफिकेशन 🔔 पाने के लिए ग्रुप जॉइन करे

व्हाट्सऐप ग्रुप जॉइन करेWhatsApp Channel | Group 1 | Group 2 | Group 3
टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करेJoin Telegram Group
सोशल मिडिया ग्रुप जॉइन करेGoogle News | Facebook | YouTube | Instagram | Pinterest | Twitter
YojanaHindiMe HomeClick Here

Leave a Comment