Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
Home » मध्य प्रदेश शासन की प्रमुख सरकारी योजनाएं List | MP Govt Scheme » एमपी देसी गाय योजना 2023: प्रतिमाह मिलेंगे 900 रुपये

एमपी देसी गाय योजना 2024: प्रतिमाह मिलेंगे 900 रुपये

MP Desi Gaay Yojana: मध्यप्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए एमपी देसी गाय योजना के तहत देसी गाय पालने पर प्रतिमाह 900 रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। इससे प्रदेश में लगभग 1 लाख 65 हजार किसानों को लाभ मिलेगा।

एमपी देसी गाय योजना

एमपी देसी गाय योजना

सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए देसी गाय पालने की योजना शरू की है। जो किसान देसी गाय पालेगा तथा साथ में प्राकृतिक खेती करने वाले किसान को हर महीने प्रति गाय 900 रुपए की सहायता दी जाएगी। इस तरह एक साल में किसान को योजना के तहत 10,800 रुपए की आर्थिक सहायता राज्य सरकार प्रदान करेगी।

इसके लिए किसान को जिला पशु विभाग में आवेदन देना होगा। जिसका प्रारूप सरकार द्वारा सभी जिला पशु अधिकारी को जारी किया जाएगा। इसमें किसान को घोषित करना होगा कि वह कितनी जमीन पर प्राकृतिक खेती करना चाहता है। इसके बाद उसे देसी गाय योजना का लाभ मिल सकेगा।

एमपी देसी गाय योजना का उद्देश्य

MP Desi Gaay Yojana का मुख्य उद्देश्य किसानो को देसी गाय पालने के प्रति प्रोत्साहित कर प्राकृतिक खेती करने में सजग करना है।

MP एकीकृत बागवानी अनुदान योजना

इन गायो को पालने पर सब्सिडी मिलेगी

देश में 56 तरह की गाय देसी कैटेगरी में आती है। इसमें गीर, मालवी, निमाड़ी, थारपारकर, नागौरी, कांकरेज, साहीवाल आदि प्रकर की गायें शामिल हैं। हमारे प्रदेश में मूल रूप से मालवी, निमाड़ी और गुजरात की गीर गाय अधिक है। एक देसी गाय से लगभग 30 एकड़ जमीन पर प्राकृतिक खेती की जा सकती है।

यह भी पढ़े :  MP Board 10th New Time Table 2025, एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा की तारीख

देसी गाय योजना आवश्यक दस्तावेज

  • देसी गाय की जानकारी
  • आधार कार्ड
  • जमीन की जानकारी जिसमे प्राकृतिक खेती की जाएगी
  • मोबाइल नंबर

एमपी देसी गाय योजना में आवेदन कैसे करे

योजना में आवेदन करने के लिए किसान को कृषि एवं ग्रामीण विस्तार अधिकारी या पशुपालन विभाग से सम्पर्क करना होगा। इसके बाद आपको जिला कृषि एवं पशु विभाग से आवेदन फार्म प्रारूप दिया जायेगा। जिसमे सभी सही जानकारी एवं दस्तावेज सलग्न कर जमा करना होगा।

कृषि विभाग से सम्बंधित महत्वपूर्ण लिंक

प्राकृतिक खेती विभाग एमपी – क्लिक करे

एमपी आर्गेनिक पोर्टल – क्लिक करे

लोगो के द्वारा पूछे गए प्रश्न -FAQ

क्या देसी गाय सब्सिडी योजना का लाभ शहरी किसानो को भी मिलेगा?

ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के किसान, जो भी प्राकृतिक खेती करेगा, उन्हें देसी गाय पालने के लिए 900 रुपए प्रति गाय के हिसाब से भुगतान किया जाएगा।

प्राकृतिक कृषि विकास बोर्ड का काम क्या रहेगा?

मध्यप्रदेश प्राकृतिक कृषि विकास बोर्ड में देसी गाय योजना की निगरानी एवं समीक्षा के लिए राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में शीर्ष निकाय और मुख्य सचिव की अध्यक्षता में टास्क फोर्स का गठन होगा।

देसी गाय सब्सिडी योजना में और क्या लाभ मिलेगा?

योजना में प्राकृतिक खेती करने के लिए कृषि किट लेने के लिए किसान को 75% सब्सिडी दी जाएगी।

योजना नोटिफिकेशन 🔔 पाने के लिए ग्रुप जॉइन करे

व्हाट्सऐप ग्रुप जॉइन करेWhatsApp Channel
टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करेJoin Telegram Group
सोशल मिडिया ग्रुप जॉइन करेFacebook | YouTube | Instagram | Pinterest | Twitter
YojanaHindiMe HomeClick Here

Leave a Comment