Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
Home » मध्य प्रदेश शासन की प्रमुख सरकारी योजनाएं List | MP Govt Scheme » MP Kisan App Download 2023: किसान गिरदावरी एप रजिस्ट्रेशन

MP Kisan App Download 2024: किसान गिरदावरी एप रजिस्ट्रेशन

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now
Join YouTube Channel Join Now

Saara MP Kisan App 2024: किसान को खेती के दौरान लगातार समस्याएं आती रहती है। किसानों को कभी प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल बर्बादी तो कभी भूमि सम्बन्धी योजनाओ की सही जानकारी नहीं होने से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए एमपी किसान एप लॉन्च किया है, इस मोबाइल एप की सहायता से किसान अपनी ई गिरदावरी (e girdawari mp) खुद कर लेंगे। कृषक प्रधानमंत्री फसल बिमा योजना, मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओ को इस किसान गिरदावरी एप की सहायता से पंजीयन कर सकता है। कृषक को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

MP Kisan App Download

MP Saara Kisan App Download 2024

प्रदेश में किसानो को कृषि योजनाओ में ऑनलाइन पंजीयन तथा योजनाओ की जानकारी के लिए राजस्व विभाग मध्यप्रदेश सरकार ने एमपी किसान एप शुरू किया है। इस एप से किसान अपनी भूमि /खेत की जानकारी, खाता-खसरा खतौनी एवं नक्शे की जानकारी प्राप्त कर सकते है। साथ ही खेतो में बोई गई फसलों का बिमा, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि ऋण, न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना, भावांतर योजना और शासन द्वारा समय-समय पर शुरू की गयी योजनाओ की जानकारी जैसी सुविधाओं का लाभ किसान ले सकेगा।

मेरी गिरदावरी मेरा अधिकार अभियान

“मेरी गिरदावरी-मेरा अधिकार” अभियान के तहत किसान खुद एमपी किसान ऐप पर अपनी फसल की गिरदावरी की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इस जानकारी का उपयोग पीएम फसल बिमा योजना, फसल हानि, भावांतर भुगतान तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना में किया जाएगा। किसान की इस फसल जानकारी का आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और पटवारी के द्वारा सत्यापन किया जायेगा। MP Kisan App पर मेरी गिरदावरी मेरा अधिकार में किसान को यह सुविधा दी गई है जिससे कृषक अपने खेत से ही स्वयं फसल की जानकारी MP KISAN ऐप पर दर्ज कर अपने आप को ऑनलाइन रजिस्टर कर सकते है।

यह भी पढ़े :  MP मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2024: ऑनलाइन आवेदन, चेक स्टेटस

एमपी किसान ऐप का उद्देश्य

MP Kisan App का मुख्य उद्देश्य किसानो को कृषि सम्बन्धित योजनाओ की ऑनलाइन सुविधा प्रदान करना है, जिससे किसान स्वयं इन योजनाओ में पंजीयन कर सके। किसानो को सरकारी कार्यालयों में योजनाओ में आवेदन के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे कृषको का समय बचेगा।

MP Kisan App के मुख्य बिंदु

एप योजना का नामएमपी किसान एप योजना
विभागराजस्व विभाग
एप विकसित किया गयाMAP-IT, Department of Science and Technology Govt of MP
अप्लीकेशन का प्रकारमोबाइल एप
डाउनलोड करेGoogle Play Store से
राज्यमध्यप्रदेश
लाभकिसानो को कृषि योजनाओ की जानकारी एवं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
आधिकारिक वेबसाइटwww.saara.mp.gov.in

एमपी गिरदावरी की उपयोगिता

  • प्रधानमंत्री फसल बिमा योजना के लिए
  • किसान क्रेडिट कार्ड
  • फसल ऋण एवं कृषि ऋण
  • न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपज उपार्जन के लिए
  • फसल हानि की स्थिति के आकलन में आवश्यक
  • कृषि योजनाओ के विभिन्न ऑनलाइन आवेदनों में उपयोगी

Kisan App MP पर इन सुविधाओं का लाभ मिलेगा

  • फसल स्वघोषणा/दावा-आपत्ति
  • गिरदावरी जानकारी
  • ई उपार्जन पंजीयन
  • पीएम किसान योजना रजिस्ट्रेशन/स्टेटस
  • खसरा/खतौनी/नक्शा प्रतिलिपि
  • सीमांकन
  • सोलर पम्प आवेदन
  • बाजार मंडी भाव
  • मौसम की जानकारी
  • कृषि योजनाए
  • मृदा स्‍वास्‍थ्‍य कार्ड योजना – एमपी मिट्टी परीक्षण योजना

MP किसान फसल गिरदावरी पंजीयन प्रक्रिया

किसान फसल गिरदावरी कैसे करे इसके बारे में PDF में जानकारी दी गयी है:-

एमपी किसान एप रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

एमपी किसान एप पंजीयन 2024: MP Kisan App Download डाउनलोड करने के बाद Registration तथा फसल गिरदावरी की प्रक्रिया निम्न है:- एप डाउनलोड करे

MP Kisan App Download
  • किसान भूमि ऐप पंजीयन के लिए गुगल प्ले स्टोर पर “MP Kisan App” डाउनलोड/इंसटाल करे।
  • ऊपर लॉगिन बटन पर क्लिक करे।
  • लॉग इन के बटन पर क्लिक करने के बाद येह चार विकल्प दिखाई देंगे। 1.कृषक लॉगिन 2.विभागीय लॉगिन, 3.विक्रेता लॉगिन 4.सोसाइटी लॉगिन।
  • MP Kisan app login पर क्लिक करने के बाद मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी दर्ज करे।
  • मोबाइल नंबर पर आये ओटीपी को दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूर्ण करे।
  • इसके बाद MP फसल गिरदावरी लॉगिन, फसल दर्ज करने हेतु फसल स्व- घोषणा पर क्लिक करें।
  • जिन खाता की गिरदावरी किया जाना है उसके लिए एक या अधिक खाता जोडने हेतु प्लस बटन पर क्लिक करें।
  • खाता जोड़े हेतु प्लस बटन पर क्लिक करने के उपरांत, जिला, तहसील, हल्का, ग्राम, खसरा चुनें।
  • इसके बाद फसल की जानकारी दर्ज करे।
यह भी पढ़े :  लाड़ली बहना आवास योजना का पैसा कब आएगा?

SAARA किसान एप फसल गिरदावरी रिपोर्ट

किसान गिरदावरी रिपोर्ट ऑनलाइन Saara एप से देख सकते है:- लिंक पर क्लिक करे

लोगो के द्वारा पूछे गए प्रश्न – FAQ

एमपी किसान एप कैसे खोलें?

किसान एप खोलने के लिए आपको एप पर लॉगिन करना होगा।

एमपी किसान ऐप कैसे डाउनलोड करें?

गूगल प्ले स्टोर से MP Kisan App Download करे।

योजना नोटिफिकेशन 🔔 पाने के लिए ग्रुप जॉइन करे

व्हाट्सऐप ग्रुप जॉइन करेWhatsApp Channel | Group 1 | Group 2 | Group 3
टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करेJoin Telegram Group
सोशल मिडिया ग्रुप जॉइन करेGoogle News | Facebook | YouTube | Instagram | Pinterest | Twitter
YojanaHindiMe HomeClick Here

Leave a Comment