Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
Home » मध्य प्रदेश शासन की प्रमुख सरकारी योजनाएं List | MP Govt Scheme » स्कूल चले हम अभियान मध्य प्रदेश 2023 | MP School Chale Hum Abhiyan

स्कूल चले हम अभियान मध्य प्रदेश 2023 | MP School Chale Hum Abhiyan

राज्य में अभी भी शिक्षा के स्तर में सुधार की आवश्यकता है। अभी भी प्रदेश के कई ऐसे क्षेत्र है जहा बच्चे शिक्षा से वंचित है या फिर जन-जागरूकता की कमी के कारण स्कुल नहीं जाते है। ऐसे में बच्चे समाज एवं दुनिया की मुख्य धारा से जुड़ नहीं पाते एवं उनका बौद्धिक विकास नहीं हो पाता। प्रत्येक बच्चे को पढ़ाना बहुत जरुरी है, इससे बच्चे की सोचने-समझने की शक्ति बढ़ती है, एवं उसमे बौद्धिक विकास, कौशल ज्ञान विकसित होता है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए स्कुल शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत – स्कूल चले हम अभियान (SCHA School Chale Hum Abhiyan) की शुरुआत की।

स्कूल चले हम अभियान मध्य प्रदेश 2023 | MP School Chale Hum Abhiyan

स्कूल चले हम अभियान मध्य प्रदेश 2023

मध्य प्रदेश शासन, स्कुल शिक्षा विभाग के द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद प्रारंभिक एवं माध्यमिक स्कुल के 6-18 आयुवर्ग के सभी बच्चो का आयु अनुरूप कक्षा 1 से 12 में विद्यालय में शतप्रतिशत नामांकन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रति वर्ष “स्कूल चले हम अभियान” का आयोजन किया जाता है। सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत, स्कूल चले हम अभियान की शुरुआत मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2000 – 01 में की गयी थी।

मध्य प्रदेश स्कूल चले हम (mpsch) अभियान का उद्देश्य

स्कूल चले हम अभियान का मुख्य उद्देश्य 6-18 वर्ष के बच्चो का स्कुल में नामांकन करना एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करना। इस अभियान के तहत लोगो को शिक्षा के प्रति जागरूक करना एवं उनके बच्चो को स्कुल भेजने के लिए प्रोत्साहित करना है।

यह भी पढ़े :  MP-UP और छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण: पुलिस और फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में मिलेगी छूट

स्कूल चले हम अभियान मुख्य बिंदु

अभियान का नाममध्य प्रदेश स्कूल चले हम अभियान
विभागस्कुल शिक्षा विभाग
राज्यमध्य प्रदेश
शुरुआत2000 – 01
आयोजनप्रतिवर्ष
अंतर्गतसर्व शिक्षा अभियान
आधिकारिक वेबसाइटwww.educationportal.mp.gov.in/mpsch/

मध्य प्रदेश स्कूल चले हम अभियान 2023

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल चलें हम अभियान 17 जुलाई 2023 को आयोजित किया जाएगा। इस बार इस कार्यक्रम में पूर्व विद्यार्थियों और जनप्रतिनिधियों को भी बुलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शाजापुर जिले के गुलाना में होने वाले स्कूल चलें हम अभियान कार्यक्रम में भाग लेंगे। सीएम 42 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुए प्रदेश के पहले सीएम राइज़ स्कूल भवन का लोकार्पण भी करेंगे।

स्कूल चलें हम अभियान को जन आंदोलन में बदलने के लिए 17 से 19 जुलाई तक प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में जन-समुदाय की सहभागिता में “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम भी होंगे।

एक कक्षा में पढ़ाने के लिए पोर्टल पर वोलेंटियर पंजीयन

अभियान के तहत www.educationportal.mp.gov.in/mpsch/ लिंक के माध्यम से वोलेंटियर छात्रों को पढ़ाने के लिए पंजियन कर सकते है। वोलेंटियर कोई भी विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध प्रभावशाली, प्रबुद्ध एवं सम्मानित व्यक्ति, स्थानीय विशिष्ट व्यक्ति आदि प्रेरक की भूमिका में विद्यार्थियों से भेंटकर अपने अनुभवों को साझा करेंगे और बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करेंगे।

FAQ

मध्य प्रदेश स्कूल चले हम अभियान की शुरुआत कब की गयी।

राज्य में स्कुल चले हम अभियान की शुरुआत सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत वर्ष 2000-01 में की गयी। तब से इस कार्यक्रम का आयोजन प्रति वर्ष किया जाता है।

एमपी स्कूल चले हम अभियान किस योजना के तहत चलाया जाता है?

सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल चले हम अभियान प्रत्येक जिले की सभी स्कूलों में चलाया जाता है।

सन्दर्भ – बाहरी कड़ियाँ

योजना नोटिफिकेशन 🔔 पाने के लिए ग्रुप जॉइन करे

व्हाट्सऐप ग्रुप जॉइन करेWhatsApp Channel | Group 1 | Group 2 | Group 3
टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करेJoin Telegram Group
सोशल मिडिया ग्रुप जॉइन करेGoogle News | Facebook | YouTube | Instagram | Pinterest | Twitter
YojanaHindiMe HomeClick Here

Leave a Comment