Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
Home » Chhattisgarh Govt Scheme » छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना लिस्ट 2023 | फॉर्म डाउनलोड

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना लिस्ट 2024 | फॉर्म डाउनलोड

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now
Join YouTube Channel Join Now

Chhattisgarh Mukhyamantri Gyan Protsahan Yojana 2024: मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना छत्तीसगढ़, अनूसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को सतत उत्कृष्ठ परीक्षा परिणाम देने हेतु पुरस्कृत कर प्रोत्साहित करने एवं प्रतियोगिता की भावना जगाने के लिए CG मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना शुरू की गयी है।

CG Mukhyamantri Gyan Protsahan Yojana

इस लेख के बारे में !

मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना लिस्ट 2024

योजना अंतर्गत प्रत्येक चयनित विद्यार्थी को रूपये 15,000 प्रोत्साहन राशि दी जाती है। यह CG Mukhyamantri Gyan Protsahan Yojana पुरस्कार प्रत्येक वर्ष छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षा में मेरिट सूची के आधार पर प्रदान किया जाता है।

CG Mukhyamantri Gyan Protsahan Yojana Objective 

अनूसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने एवं प्रतियोगिता की भावना जगाना योजना का मुख्य उद्देश्य है।

Gyan Protsahan Yojana के लिए पात्रता

  • विद्यार्थी को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए। उसकी जाति छत्तीसगढ़ राज्य के लिए घोषित अनूसचित जनजाति, अनुसूचित जाति की सूची में शामिल हो तथा वह स्थायी जाति प्रमाण-पत्र रखता हो ।
  • विद्यार्थी को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा की अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के लिए घोषित मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर कम से कम प्रथम श्रेणी (60%) में उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त करने हेतु विद्यार्थी को कक्षा 11वीं या महाविद्यालयीन संस्था में अध्ययनरत्‌ होना चाहिए।
  • यह प्रोत्साहन पुरस्कार अभिभावक के आय बंधन से मुक्त होगा।
  • प्रोत्साहन पुरस्कार, विभाग की नियमित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अथवा प्रावीण्यता के आधार पर दी जाने वाली किसी राष्ट्रीय अथवा अन्य छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत प्राप्त छात्रवृत्ति के अतिरिक्त होगी।
  • यह पुरस्कार मात्र एक मुश्त एक बार चयन के प्रथम वर्ष में दिया जायेगा।
यह भी पढ़े :  छत्तीसगढ़ महिला स्व-सहायता समूह ऋण योजना: 3% ब्याज पर महिलाओ को 1 लाख से 4 लाख तक लोन

मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना योजना के लाभ

योजना अंतर्गत प्रत्येक चयनित विद्यार्थी को रूपये 15,000 (रूपये पंद्रह हजार मात्र) एक मुश्त एक बार प्रोत्साहन राशि एवं प्रमाण-पत्र पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जावेगी। यह पुरस्कार राशि है अतः इसका आगामी वर्षो में नवीनीकरण नहीं होगा।

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना लिस्ट देखे 

CG Mukhyamantri Gyan Protsahan Yojana List देखने के लिए सबसे पहले आपको छत्तीसगढ़ सरकार, स्कूल शिक्षा पोर्टलwww.eduportal.cg.nic.in पर जाना होगा।

  • इसके बाद मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना लिंक पर क्लिक करे।
  • एक नया पेज “शिक्षा प्रोत्साहन योजना लिस्ट”खुलेगा।
  • CG BOARD class 10 th 12 th list दिख जाएगी।

मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना प्रक्रिया 

  • योजना अंतर्गत कक्षावार एवं वर्गवार विद्यार्थियों की मेरिट सूची उनके निर्धारित संख्या का चार गुना तीनों बोर्ड से मंगाया जावेगा तथा प्राप्त सूचियों को edu portal जो कि छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग का पोर्टल है, पर उपलब्ध कराया जायेगा।
  • योजना के नियम तथा आवेदन प्रारूप भी इसी eduportal.cg.nic.in पर दिया जायेगा।
  • साथ ही समाचार पत्रों पर भी मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना विज्ञापन प्रकाशित किया जायेगा।
  • विद्यार्थियों से आवेदन पत्र प्राप्त करने हेतु एक समय-सीमा निर्धारित की जावेगी। उक्त समय सीमा में मेरिट में स्थान सूची के आधार पर जितने आवेदन प्राप्त होगें उक्त आवेदनों में से चयनित विद्यार्थियों के आवेदन को बोर्ड वाइज तथा वर्गवार निर्धारित लक्ष्य संख्या अनुसार लिस्ट जिलों को दे दी जाएगी ।
  • जिलों द्वारा चयनित विद्यार्थियों के आवेदनों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ पात्रता की शर्तो को पूर्ण करने की स्थिति में प्रमाणित कर लोक शिक्षण संचालनालय को भुगतान हेतु उपलब्ध कराया जायेगा।
  • 1 नवंबर राज्य स्थापना के अवसर पर सभी पात्र मेरिट सूची में स्थान रखने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि से पुरस्कृत किया जावेगा।

मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना पुरस्कार वितरण 

  • चयनित विद्यार्थी जिस जिले में अध्ययनरत्‌ हो उस जिले के जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा यह पुरस्कार स्वीकृति किया जायेगा।
  • छात्र यदि राज्य के बाहर किसी शैक्षणिक संस्था में अध्ययरनत होगें तब यह पुरस्कार उस जिले के जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा स्वीकृत किया जाएगा, विद्यार्थी जहां का मूल निवासी है।
यह भी पढ़े :  CG Aay Praman Patra Kaise banaye 2024: छत्तीसगढ़ आय प्रमाण पत्र, edistrict.cgstate.gov.in

CG Mukhyamantri Gyan Protsahan Yojana दस्तावेज सूची

  1. स्थायी जाति प्रमाण पत्र
  2. मूल निवासी प्रमाण पत्र
  3. बैंक पास बुक – खाता संख्या लिंक आधार, बैंक का नाम, IFSC कोड
  4. उत्तीर्ण कक्षा की अंक सूची – Roll Number/Unique Id
  5. बोर्ड की सूचि में मेरिट क्रमांक
  6. महाविद्यालयीन संस्था में जमा की गई फीस की रसीद (कॉलेज छात्र)
  7. वर्तमान में अध्ययनरत शाला / महाविद्यालयीन संस्था का नाम व पता
  8. मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना आवेदन फॉर्म डाउनलोड

मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना फॉर्म

मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना Form Download : क्लिक करे 

छत्तीसगढ़ शिक्षा प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको छत्तीसगढ़ सरकार, स्कूल शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा पोर्टल – www.eduportal.cg.nic.in पर जाना होगा।

  • इसके बाद मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • एक नयी टेब खुलेगी
  • उसमे मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना आवेदन फॉर्म डाउनलोड करे।
  • फॉर्म में सभी जानकारी भर के जमा करे।

CG मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना मुख्य बिंदु

योजना का नाममुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना लिस्ट छत्तीसगढ़ (Mukhyamantri Gyan Protsahan Yojana)
विभागस्कूल शिक्षा विभाग
प्रोत्साहन राशि₹15000
शैक्षणिक सत्र2023-24
राज्यछत्तीसगढ़
योजना का उद्देश्यअनूसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना
लाभार्थीराज्य के छात्र
आधिकारिक वेबसाइटeduportal.cg.nic.in

[New] छत्तीसगढ़ राशन कार्ड लिस्ट

Mukhyamantri Gyan Protsahan Yojana आवश्यक सूचना 

  • पूर्ण भरे गये आवेदन व वर्तमान में अध्ययनरत शाला प्राचार्य / महाविद्यालय के प्राचार्य / संस्था प्रमुख का प्रमाणीकरण के साथ आवेदन
    निर्धारित समय सीमा में संबंधित शाला में जमा करना अनिवार्य होगा |
  • योजना के तहत दी जाने वाली राशि कोई छात्रवृत्ति नहीं है, यह मात्र प्रोत्साहन राशि है।
  • लक्ष्य की सीमा में मेरिट में स्थान रखने वाले विद्यार्थियों से निर्धारित समय में आवेदन प्राप्त न होने अथवा अपूर्ण आवेदन होने पर
    मेरिट के अगले विद्यार्थियों के आवेदन पर विचार किया जावेगा ।

कक्षा 10 वी एवं 12वी के विद्यार्थियों हेतु चेक लिस्ट डाउनलोड 

मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना चेक लिस्ट

मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना check list Download : क्लिक करे 

यह भी पढ़े :  PMFME Scheme 2024: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता

कक्षा 10 वीं के विद्यार्थियों हेतु चेक लिस्ट

  1. विद्यार्थी संबंधित बोर्ड की मेरिट सूची में स्थान रखता है।
  2. छग का स्थायी जाति प्रमाण पत्र की छाया प्रति संलग्न है।
  3. छ.ग. का मूल निवासी प्रमाण पत्र की छाया प्रति संलग्न है|
  4. बैंक पास बुक की स्पष्ट छाया प्रति संलग्न है।
  5. बैंक का नाम, IFSC कोड, खाता क्र. स्पष्ट व सही है।
  6. उत्तीर्ण की गई कक्षा की अंक सूची की छाया प्रति संलग्न है।
  7. समस्त संलग्न प्रमाण पत्र विद्यार्थी द्वारा स्व प्रमाणित हस्ताक्षर है।
  8. कक्षा 10 वीं के विद्यार्थी की शाला के प्राचार्य का प्रमाणीकरण है।

12वीं के विद्यार्थियों हेतु विशेष अतिरिक्त चेक लिस्ट

  1. कक्षा 12वी के विद्यार्थी के आवेदन में महाविद्यालयीन प्राचार्य / संस्था प्रमुख का प्रमाणिकरण हस्ताक्षर किया गया है।
  2. महाविद्यालयीन संस्था में जमा की गई फीस की रसीद की विद्यार्थी द्वारा स्व प्रमाणित छाया प्रति संलग्न है।

FAQ – CG Mukhyamantri Gyan Protsahan Yojana

प्रश्न: छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना में कितनी राशि मिलती है?

योजना में चयनित विद्यार्थी को रूपये 15000 की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

प्रश्न: मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना का लाभ कब मिलता है?

कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं में प्रथम श्रेणी में 60 प्रतिशत से ऊपर लाने पर योजना का लाभ मिलता है।

यह भी पढ़े

योजना नोटिफिकेशन 🔔 पाने के लिए ग्रुप जॉइन करे

व्हाट्सऐप ग्रुप जॉइन करेWhatsApp Channel | Group 1 | Group 2 | Group 3
टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करेJoin Telegram Group
सोशल मिडिया ग्रुप जॉइन करेGoogle News | Facebook | YouTube | Instagram | Pinterest | Twitter
YojanaHindiMe HomeClick Here

Leave a Comment