Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
Home » Bihar Govt Scheme » बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023: ऑनलाइन पंजीयन, पात्रता, चेक स्टेटस

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2024: ऑनलाइन पंजीयन, पात्रता, चेक स्टेटस

Bihar Government Scheme : मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना List 2024 | Bihar Mukhyamantri kanya utthan yojana | मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना लिस्ट | मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार फॉर्म | मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना | कन्या उत्थान योजना बिहार लाभार्थी सूची (लिस्ट) | मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (kanya utthan) एलिजिबिलिटी | मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना | मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना Apply Online के बारे में पूरी जानकारी इस लेख में दी गयी है। योजना के तहत छात्राओं को 50 हजार रुपये प्रदान किये जाते है।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत छात्राओं को सरकार के तरफ से प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। शिक्षा विभाग ने पहली किस्त के रुप में 30 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। यह राशि राज्य की स्नातक पास लड़कियों और इंटर पास की हुई लड़कियों को सीधे DBT के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2024

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana : बिहार सरकार राज्य की बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। राज्य की छात्राओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना को शुरू किया है। इस योजना के तहत पढ़ने वाली छात्राओं को 50 हजार रूपये दिए जाते है। यह धनराशि बेटी को जन्म से लेकर स्नातक तक अलग-अलग किश्तों में प्रदान की जाएगी। परिवार की केवल दो बेटियों को योजना का लाभ मिल सकेगा। कन्या उत्थान योजना का लाभ राज्य की सभी पढ़ने वाली लड़कियों को मिलेगा।

यह भी पढ़े :  प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना 2024: Matritva Vandana Yojana Registration

Bihar Kanya Utthan Yojana का उद्देश्य 

Mukhyamantri utthan yojana का मुख्य उद्देश्य इससे लड़किया पढ़ने के लिए प्रोत्साहित होगी तथा साथ ही बाल विवाह में भी कमी आएगी।

  • बेटियों के लिंग अनुपात में वृद्धि लाना।
  • बालिका शिशु मृत्यु दर में कमी लाना।
  • कन्या भ्रूण हत्या को रोकना।
  • बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना।
  • बालिका के जन्म के समय सम्पूर्ण टीकाकरण को प्रोत्साहित करना।

ध्यान रखे  :- इस योजना के तहत सभी कन्याओ को प्रोत्साहन राशि दी जाती है। राज्य की छात्रवृति, साईकिल वितरण, कन्या-विवाह आदि योजनाओ का लाभ बेटियों को पूर्व की भाँति मिलता रहेगा।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के तहत मिलने वाली राशि 

बालिका के जन्म के समय2000 रु
कन्या का 1 वर्ष पूर्ण होने एवं आधार पंजीयन कराने पर1000 रु
बेटी के 2 वर्ष पूर्ण तथा टीकाकरण होने पर2000 रु
कक्षा 1 ली से 2 री तक600 रु प्रतिवर्ष
3 री से 5 वी कक्षा तक700 रु प्रतिवर्ष
कक्षा 6 वी से 8 वी तक1000 रु प्रतिवर्ष
कक्षा 6 से 12 तक (किशोरी स्वास्थ्य योजनांतर्गत सेनेटरी नेपकिन के लिए)300 रु प्रतिवर्ष
9 वी कक्षा से 12 तक1500 रु प्रतिवर्ष
कक्षा 12 वीं पास करने पर (अविवाहिता)10000 रु
स्नातक उत्तीर्ण करने पर25000

[डाउनलोड] बिहार राशन कार्ड नई लिस्ट 

Mukhyamantri Kanya Utthan योजना के लाभ 

  • योजना में छात्रा को कुल रु 50,000 की राशि प्रदान की जाती है।
  • इससे बालिका को प्रोत्साहन मिलेगा।
  • शिक्षा के प्रीति बालिकाओ की रूचि बढ़ेगी।
  • लड़किया का शिक्षा स्तर सुधरेगा।
  • राज्य के लिंगानुपात में वृद्धि होगी।
  • राज्य की सभी पढ़ने वाली बालिकाओ को योजना का लाभ मिलेगा।
  • परिवार में दो बेटियों को योजना का लाभ मिलेगा।
  • राज्य में बाल विवाह में कमी आएगी।
  • शिक्षा के साथ राज्य में अन्य क्षेत्रों में भूमिका बढ़ेगी तथा राज्य का समग्र विकास होगा।
  • इस योजना से उन सभी माता-पिता को आर्थिक सहायता मिलेगी जो अपनी बेटियों को पढ़ाने के लिए धनराशि नहीं जुटा पाते थे।
  • अविवाहित कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण बालिकाओं को दस हजार रुपये दिए जाते है।
  • स्नातक उत्तीर्ण होने पर बालिका को 25 हजार रु दिए जाते है।
  • योजना की प्रोत्साहन राशि सीधे छात्रा के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भेजी जाती है।
यह भी पढ़े :  मुख्यमंत्री कन्‍या विवाह योजना MP ऑनलाइन आवेदन 2024: PDF फार्म, पात्रता

Kanya Utthan Yojana Online के लिए पात्रता

राज्य के सभी वर्गो की कन्याओ को इस योजना के तहत लाभ प्रदान किया जाता है। योजना में राज्य की सभी कन्याओ का रजिस्ट्रेशन किया जाता है। सरकारी अस्पताल में प्रसव होने पर योजना में स्वयं ही रजिस्ट्रेशन हो जाता है।

Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के मूलबिंदु 

योजना का नाममुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
राज्यबिहार
विभागसमाज कल्याण विभाग, एकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS)
किसके द्वारा शुरू किया गयामुख्यमंत्री नितीश कुमार
योजना का लक्ष्यलड़कियों को शिक्षित करना और बाल विवाह में कमी लाना
लाभार्थीराज्य की लड़किया
योजना का प्रकारसरकारी योजना
योजना में प्रदान की जाने वाली राशि50,000 रु
आधिकारिक सरकारी वेबसाइटwww.icdsbih.gov.in

Mukhyamantri Kanya Yojana आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड नंबर माँ का
  • बैंक पासबुक
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • माँ के साथ बच्चे की तस्वीर
  • मोबाइल नंबर

Kanya Utthan form आवेदन पत्र भरने के निर्देश 

गवर्नमेंट हॉस्पिटल में जन्मे बच्चो का एंट्री यहाँ पर नहीं करे, केवल वैसे लाभुक जिनका जन्म निजी (प्राइवेट) अस्पताल या घर में हुआ हो, उन्ही का ऑनलाइन फॉर्म भरे।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 

Mukhyamantri kanya utthan yojana online apply : ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको www.icdsonline.bih.nic.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का फॉर्म ओपन होगा। इसके बाद यहां आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। आप यहाँ पर 0 से 2 वर्ष तक के बच्चो का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है। फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को अच्छी तरह से भरें, फिर फॉर्म को सबमिट कर दें। यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर फॉर्म को अंतिम रूप से जमा करना अनिवार्य है।

mukhyamantri kanya utthan yojana online apply
  • समाज कल्याण विभाग एकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS) के आँगन पोर्टल पर जाना होगा।
  • इसके बाद कन्या उत्थान योजना, महिला विकास निगम के सेक्शन में जाना होगा।
  • ऑनलाइन भरने का प्रपत्र के लिए यहां क्लिक करें लिंक पर क्लिक करे।
  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना अंतर्गत 0-2 वर्ष आयु वर्ग के बच्ची के लिए आवेदन प्रपत्र फॉर्म खुलेगा।
  • इसमें अपना जिला, परियोजना, क्षेत्र का प्रकार, पंचायत, गांव और वार्ड चुने।
  • व्यक्तिगत विवरण में –
    • आधार नंबर(माता का)
    • आंगनवाड़ी केंद्र कोड संख्या
    • शिशु, माता, पिता का नाम अंग्रेजी और हिंदी में
    • श्रेणी और मोबाइल नंबर दर्ज करे।
  • बैंक का विवरण में –
    • खाता संख्या (बिहार में स्थित बैंक)
    • बैंक [IFSC] कोड और
    • बैंक का नाम दर्ज करे 
  • दस्तावेज़ अपलोड करें सेक्शन में
    • जन्म प्रमाण पत्र अपलोड करे तथा ( jpg या pdf प्रारूप में 300KB तक में अपलोड करे)
    • माँ के साथ बच्चे की तस्वीर अपलोड करें। (jpg प्रारूप में 200KB तक में अपलोड करे)
  • इसके बाद ‘मुलभुत रिकार्ड सेव करे’ बटन पर क्लिक करे।
  • आपके मोबाइल नंबर पर आपका यूजर आईडी और पासवर्ड भेज दिया जायेगा।
  • इसके माध्यम से आपको फॉर्म का आखरी सत्यापन कर जमा करना होगा।
यह भी पढ़े :  E Shram Card Download PDF 2024: ई श्रमिक पंजीयन कार्ड डाउनलोड लिंक

अंतिम रूप से फॉर्म को जमा करे 

फिर से www.icdsonline.bih.nic.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। पहले से रजिस्टर्ड यूजर | [ लॉगिन करने के लिए यहां क्लिक करें ] लिंक पर क्लिक करे

  1. लॉगिन फॉर्म पेज खुलेगा।
  2. अपना यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर अपने आवेदन को अंतिम रूप से सत्यापन कर फॉर्म को जमा करे।
  3. अंतिम रूप (Finalize) देने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर Finalize Record में जाए।
  4. केवल वैसे आवेदन जिनको अंतिम रूप से जमा किया गया है उसी को मान्य माना जायेगा।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना स्टेटस कैसे चेक करे 

Mukhyamantri Kanya utthan yojana status check : इसके लिए आपको आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।

  • icdsonline.bih.nic.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  • इसके बाद पहले से रजिस्टर्ड यूजर लिंक पर क्लिक करे।
  • लॉगिन फॉर्म में यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करे।
  • योजना की सभी जानकारी स्टेटस दिख जायेगा।
  • आपके आवेदन पत्र की स्थिति की जानकारी की प्रग्रति दिखेगी।

FAQ

बेटी के जन्म के समय कन्या उत्थान योजना में कितने पैसे मिलते है?

दो हजार रुपये

कॉलेज पास होने पर योजना के तहत कितनी छात्रवृति मिलती है?

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत स्नातक पास बेटी को 25 हजार रु मिलते है।

योजना नोटिफिकेशन 🔔 पाने के लिए ग्रुप जॉइन करे

व्हाट्सऐप ग्रुप जॉइन करेWhatsApp Channel | Group 1 | Group 2 | Group 3
टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करेJoin Telegram Group
सोशल मिडिया ग्रुप जॉइन करेGoogle News | Facebook | YouTube | Instagram | Pinterest | Twitter
YojanaHindiMe HomeClick Here

Leave a Comment