मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या विवाह के फॉर्म सभी ग्राम पंचायतो पर भरे जा रहे है। इस योजना के तहत प्रदेश में शादी करने वाले जोड़ो को 55,000 हजार रूपये दिए जायेंगे। योजना में आवेदन करने के लिए फॉर्म डाउनलोड करना होगा, जो इस लेख में PDF फाइल में दिया है। इसका प्रिंट आउट निकाल ले और सभी जरुरी दस्तावेज लगा कर ग्राम पंचायत पर जमा करना होगा।
MP मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2025
मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए शुरू की गयी योजना है। योजना के तहत राज्य में विवाह करने वाले वर-वधु को सरकार के द्वारा 55 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।
MP मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2025 PDF Form Download करने के लिए इस – लिंक पर क्लिक करे
इसके लिए जरुरी दस्तावेज जैसे मूल निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, समग्र आईडी, आधार कार्ड आदि होना जरुरी है।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2025 मुख्यबिंदु
योजना का नाम | मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना |
राज्य | मध्यप्रदेश |
योजना का विस्तार | सम्पूर्ण राज्य |
योजना शुरू की गयी | वर्ष 2006 |
दी जाने वाली राशि | रु 55000 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://socialjustice.mp.gov.in/schemes/view/SWhoak9tZGNSMnpISG9jbndQckN4UT09 |
एमपी विवाह योजना आवेदन फॉर्म भरने की पात्रता
इस योजना के तहत आवेदन फॉर्म वो ही जोड़े भर सकते है जिनकी लड़के की आयु 21 वर्ष तथा लड़की की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है।
MP विवाह योजना आवेदन फॉर्म जरुरी दस्तावेज
आवेदन फॉर्म | कन्या संबंधित दस्तावेज | वर संबंधित दस्तावेज |
---|---|---|
फोटो | 2 पासपोर्ट साइज फोटो | 2 पासपोर्ट साइज फोटो |
परिवार आई.डी. | नवीनतम समय परिवार आई.डी. | नवीनतम समय परिवार आई.डी. |
जन्म प्रमाण से जुड़े दस्तावेज | अंकसूची (मार्कशीट) (जिसमें जन्मतिथि का उल्लेख हो) या शाला प्रमाण पत्र/टी.सी. (जिसमें जन्मतिथि का उल्लेख हो) या जन्म प्रमाण पत्र | अंकसूची (मार्कशीट) (जिसमें जन्मतिथि का उल्लेख हो) या शाला प्रमाण पत्र/टी.सी. (जिसमें जन्मतिथि का उल्लेख हो) या जन्म प्रमाण पत्र |
अन्य पहचान पत्र | आधार कार्ड | आधार कार्ड |
बैंक पासबुक | बैंक पासबुक की छायाप्रति | – |
मोबाइल नंबर | कन्या पक्ष के दो मोबाइल नंबर आवेदन में लिखे होने चाहिए। | वर पक्ष के दो मोबाइल नंबर आवेदन में लिखे होने चाहिए। |
निवास प्रमाण | मूल निवास प्रमाण पत्र | मूल निवास प्रमाण पत्र/पंचायती |
विवाह प्रमाण से जुड़े दस्तावेज | निकाह का प्रमाण पत्र/पंचनामा (मूल रूप से व विधि से विवाह हुआ) | निकाह का प्रमाण पत्र/पंचनामा (मूल रूप से व विधि से विवाह हुआ) |
अन्य दस्तावेज | कर्कटर कार्ड की छायाप्रति, वोटर आई.डी., राशन कार्ड, अन्य दस्तावेज | वोटर आई.डी., राशन कार्ड, अन्य दस्तावेज |