मध्यप्रदेश MP राशन कार्ड पात्रता पर्ची: मध्यप्रदेश में सभी जरुरत मंदो को राशन कार्ड पात्रता पर्ची (patrata parchi mp) प्रदान की जाएगी। ये जरूरतमंद राशन के पात्र तो थे लेकिन इनके पास पात्रता पर्ची नहीं थी। जिसके कारण से वे सरकारी राशन नहीं ले पाते थे। इस लेख में पात्रता पर्ची देखना है एवं MP पात्रता पर्ची कैसे देखें डाउनलोड करे इसके बारे में पूरी जानकारी दी गयी है।

नई अपडेट (Ration Card MP News) : मध्यप्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत मध्यप्रदेश में छूटे हुए गरीब परिवारों की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थायी पात्रता पर्ची बनाई जा रही हैं, हितग्राही पात्रता संबंधी घोषणा पत्र अपने निकाय में जमा कर सकते हैं, जिसके आधार पर पात्रता सूची का पूर्ण विवरण mp जारी की जाएगी। पहले अंतिम तारीख 31 जुलाई थी।

कमजोर एवं प्रवासी मजदूरों के प्रत्येक परिवार को पात्रता पर्ची न होने पर स्व सत्यापित प्रमाण-पत्र के आधार पर नि:शुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जायेगा। मुख़्यमंत्री श्री शिवराज चौहान की घोषणा मध्यप्रदेश मे मुफ्त खाद्यान्न की पात्रता श्रेणी अनुसार तीन माह का तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का दो माह के निःशुल्क खाद्यान्न सहित प्रत्येक पात्र परिवार को 5 माह का निःशुल्क खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित किया जाये।
प्राथमिकता के आधार पर मध्यप्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची वितरण का कार्य करें। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइड-लाइन का सख्ती से पालन किया जाये। उपभोक्ताओं को उचित दूरी पर रखकर ही खाद्यान्न वितरण किया जाये। राशन वितरण दुकानों को पूरे माह खोला जाये, ताकि ज़्यादा भीड़ जमा न हो।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की 25 पात्र श्रेणियों के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को निःशुल्क खाद्यान्न का लाभ दिया जाये। पात्रता पर्ची, आधार कार्ड आदि प्रमाण-पत्र न होने पर स्व-सत्यापित प्रमाण-पत्र के आधार पर पात्र हितग्राही को खाद्यान्न वितरण किया जाये। स्थानीय निकायों से ऐसे परिवारों की अस्थाई पात्रता पर्ची जारी कराई जाये। ऐसे सभी पात्र परिवारों की एंट्री विभाग द्वारा बनाये गए मॉड्यूल में करने के निर्देश दिये गये।
- मध्यप्रदेश बीपीएल राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन
- नई पात्रता पर्ची डाउनलोड करे मोबाइल से
- मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना
- एम राशन मित्र पोर्टल : नवीन प्रारूप पात्रता पर्ची डाउनलोड
मध्यप्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची क्या है?
खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग fcs mp (Food and Civil Supplies Department) पात्रता सूची का पूर्ण विवरण mp के द्वारा लोगो को एक पर्ची दी जाती है | इस पर्ची को पात्रता पर्ची कहते है यह एक प्रकार से राशन कार्ड (ration card) जैसा ही है इस पात्रता पर्ची से आप राशन दुकान से राशन ले सकते है।
मध्यप्रदेश बीपीएल राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन
खाद्यान्न पात्रता पर्ची का उद्देश्य
इसका उद्देश्य गरीब लोग जो काम करने दूसरे राज्यों या जिलों में जाते है तथा अपना राशन कार्ड नहीं बनवा पाते उन्हें आसानी से राशन उपलब्ध करवाना है |
इसमें न केवल बीपीएल परिवारों को बल्कि गैर – बीपीएल परिवारों, अस्थाई पात्रता पर्ची डाउनलोड को भी सम्मलित किया गया है |
राशन कार्ड पात्रता पर्ची के लिए पात्रता
मप्र मे मुफ्त खाद्यान्न की पात्रता श्रेणी: इस योजना में सभी श्रेणी को शामिल किया गया है, इसके लिए सभी लोग जो बीपीएल श्रेणी में नहीं आते वे भी शामिल किये गए है | इसके लिए आपका समग्र आईडी नंबर होना अनिवार्य है | जिसमे परिवार के सभी सदस्यों के नाम जुड़े होने चाहिए |
मध्यप्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची की मुख्य बाते
योजना का नाम | मध्यप्रदेश राशन वितरण अन्नपूर्णा योजना |
लॉन्च दिनांक | 01 मार्च, 2014 |
किसके द्वारा शुरू किया गया | मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान |
योजना का उद्देश्य | सभी लोगो को उचित खाद्यान्न उपलब्ध करना |
लाभार्थी | गैर-बीपीएल परिवार / बीपीएल परिवार |
ऑफिसियल वेबसाइट | rationmitra.nic.in |
मप्र मे मुफ्त खाद्यान्न की पात्रता श्रेणी
पात्रता पर्ची आवश्यक दस्तावेज
- समग्र आईडी
- आधार कार्ड
- फोटो
MP पात्रता पर्ची फॉर्म कैसे भरे
पात्रता पर्ची में नाम कैसे जोड़े mp, पात्रता पर्ची देखना है, आपको समस्त दस्तावेजो के साथ अपने ग्राम पंचायत सचिव या वार्ड प्रभारी को राशन कार्ड पात्रता पर्ची के लिए आवेदन देना होगा। लेकिन फिर भी किसी कारण से पर्ची नहीं निकल रही है तो आपको उचित मूल्य की दुकान पर जाकर आपका समग्र आईडी नंबर देना होगा, साथ ही आपका आधार नंबर से बायोमेट्रिक सत्यापन भी कराना जरुरी है। जिससे राशन कार्ड में आपका नाम सत्यापन हो जाए। थोड़े समय के बाद आपको पात्रता पर्ची दे दी जाएगी |
मध्यप्रदेश पात्रता पर्ची देखना है
1.पात्रता पर्ची कैसे देखें, इसके लिए आपको सबसे पहले इस लिंक samagra portal, समग्र पोर्टल पात्रता पर्ची, समग्र पोर्टल पात्रता पर्ची download, समग्र पोर्टल पात्रता पर्ची पर क्लिक करना करना होगा |
राज्य खाद्य सुरक्षा पोर्टल, मध्य प्रदेश ओपन होगा।
2. अब पात्रता श्रेणियाँ में खाद्य सामग्री के लिए पात्रता पर्ची डाउनलोड पर – https://rationmitra.nic.in/EBS/Public/Get_PP.aspx क्लीक करे |
या https://csmsmpscsc.mp.gov.in/rationmitra/

3. इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा जिसमे आपको परिवार समग्र आईडी (sssm id)डाल कर महीना और कोड डाल कर डाउनलोड करे पर क्लिक करे |
4. आपकी समग्र पोर्टल पात्रता पर्ची डाउनलोड हो जाएगी |
मुफ्त खाद्यान्न योजना – मध्यप्रदेश राशन वितरण के मूल बिंदु
- इस योजना के तहत जिनके पास पात्रता पर्ची नहीं है उन सभी को पात्रता पर्ची दी जाएगी |
- योजना में कुल 36 लाख 86 हजार लोगो को पात्रता पर्ची दी जाएगी |
- खाद्य व आपूर्ति विभाग के तहत पात्रता पर्ची प्रदान की जाएगी |
- पात्रता पर्ची खाद्य सुरक्षा समग्र पोर्टल से डाउनलोड की जा सकती है |
मध्यप्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची योजना के बारे में
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के अनुसार ‘राज्य खाद्य आयोग’ का भार अंतिम रूप से मध्यप्रदेश राज्य उपभोक्ता आयोग को दिया गया है तथा प्रत्येक जिले के कलेक्टर को ‘जिला शिकायत निवारण अधिकारी’ बनाया गया है। प्रदेश में दिनांक 01 मार्च, 2014 से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के अनुसार लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली को शुरू किया गया।
पात्र परिवारों में अन्त्योदय अन्न योजना के परिवारों के साथ-साथ प्राथमिक परिवार के रूप में 25 श्रेणियों को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में सम्मिलित किया गया। प्राथमिक परिवार की श्रेणि में न सिर्फ समस्त बीपीएल परिवार शामिल किए गए अपितु 25 अन्य श्रेणियों के गैर-बीपीएल परिवारों को भी शामिल किया गया।
मध्यप्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची लिस्ट में जोड़ा जाएगा नवीन परिवारों को
कोरोना संक्रमण में गरीब परिवारों को नि:शुल्क राशन वितरण के लिए ऐसे परिवार जिनकी खाद्यान्न पर्ची अभी तक नहीं बन पाई है। ऐसे सभी पात्र परिवारों के लिए अस्थाई खाद्यान्न पर्ची (Samagra Patrata Parchi) बनवाई जा रही है। शेष हितग्राहियों को भी नि:शुल्क खाद्यान्न दिए जाने के लिए 31 मई तक अस्थाई पर्ची बनाई जाएंगी।
स्थाई पर्ची भी जारी की जाएंगी
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत सम्मिलित श्रेणियों में से पात्रता पर्चीविहीन अथवा छूटे हुए गरीब परिवारों को पात्रता संबंधी दस्तावेज एवं आधार नंबर उपलब्ध न होने संबंधी घोषणा-पत्र के आधार पर नाम जोड़ने की व्यवस्था की गई है। इसके तहत हितग्राही को निर्धारित प्रारूप में आपना आवेदन प्रस्तुत करना होगा। इसके साथ एक घोषणा-पत्र इस आशय का भी देना होगा कि उसके पास पात्रता संबंधी प्रपत्र उपलब्ध नहीं है। इसके आधार पर तीन माह के लिए अस्थाई पर्ची जारी की जाएगी। इस अस्थाई पर्ची के माध्यम से हितग्राही 5 माह का नि:शुल्क राशन प्राप्त कर सकेंगे। यदि आवेदक प्रपत्र उपलब्ध करवा देता है तो उसे स्थाई पर्ची भी जारी कर दी जाएगी।
4 लाख 53 हजार से अधिक खाद्यान्न पर्चीधारक
प्रदेश में हितग्राहियों का सत्यापन कर पात्रता सूची पोर्टल पर प्रदशित करा दी गई है एवं अस्थाई पर्ची जारी की जा रही हैं। जिसे हितग्राही स्वयं ऑनलाइन पोर्टल से अथवा स्थानीय निकाय से प्राप्त कर सकता है। हितग्राहियों को पात्रता पर्ची की सूचना उनके द्वारा पंजीकृत मोबाईल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेजी जा रही है।
68 करोड़ का व्यय वहन करेगा राज्य शासन
नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण के विरूद्ध 68 करोड़ एक लाख रूपये का व्यय राज्य शासन द्वारा वहन किया जाएगा। इस योजना में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मई से जुलाई तक तीन माह का खाद्यान्न नि:शुल्क वितरित किया जा रहा है।
पीएमजीएवाय के तहत वितरण
केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत हितग्राहियों को एक मुश्त खाद्यान्न वितरित किया जाएगा। जुलाई का खाद्यान्न जुलाई माह में ही वितरित किया जाएगा। इसके तहत 5 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति सदस्य प्रतिमाह वितरित होगा।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की बैठक
प्रदेश के 36 लाख 86 हजार जरूरतमंद लोगो को राशन दिया जायेगा | सरकार ने अलग-अलग 25 श्रेणिया बनाकर जिन्हे राशन (ration) नहीं मिल रहा था, उन्हें राशन दिया जायेगा | गरीबो तक राशन पहुंचना सरकार की प्राथमिकता है | 1 माह के अंदर 36 लाख 86 हजार लोगो को पात्रता पर्ची (patrata parchi) दे दी जाएगी | इसके लिए सरकार ने नोटिस जारी कर दिया है पात्रता पर्ची बनने के तुरंत बाद अगले महीने से राशन भी मिलना शुरू हो जायेगा | पात्रता पर्ची खाद्य व आपूर्ति विभाग के द्वारा जारी की जाएगी | इसके मिलने के बाद व्यक्ति राशन की दुकान से राशन ले सकता है |
M Ration mitra portal | Click Here |
Yojanahindime portal | Click Here |
लोग यह भी प्रश्न पूछते है ? (question & answer )
प्रश्न 01 : पात्रता पर्ची डाउनलोड करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट का नाम क्या है?
प्रश्न 02 : खाद्य सुरक्षा में अपना नाम कैसे देखें MP?
प्रश्न 03 : मध्य प्रदेश में नया राशन कार्ड कब बनेगा?
प्रश्न 04 : पात्रता पर्ची कैसे देखें?
प्रश्न 05 : फ्री राशन के पात्र कौन है?
पात्रता पर्ची हेल्पलाइन नंबर mp संपर्क करे :
nfsa mp helpline number
पात्रता पर्ची हेल्पलाइन नंबर:- 18002330046 टोल फ्री 181 , 1967 पर ग्राहक उपयोग की वस्तु से संबंधी शिकायत एवं जानकारी प्राप्त करेंं।
इस लेख की जानकारी आपको कैसी लगी हमें Comment जरूर करे | यह जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ Share करे | अगर आप योजना से सम्बंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हो तो Comment जरूर करे |