Rajasthan Free Laptop Yojana 2023: माध्यमिक शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार के द्वारा राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 8वीं, 10वीं तथा 12वीं के छात्रों को 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर लेपटॉप दिया जाता है। इसके लिए छात्रों को बोर्ड परीक्षा में उच्च अंको से उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इस लेख में योजना में आवेदन कैसे करे, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी है।

राजीव गांधी डिजिटल लैपटॉप योजना 2023
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 8, 10 एवं 12 की बोर्ड परीक्षा में उच्च प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले राजकीय विद्यालयो के मेधावी विद्यार्थियो को राजीव गांधी डिजिटल योजना (Rajiv Gandhi Digital Yojana) के तहत लैपटॉप प्रदान किया जाता है। योजना के तहत बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले राज्य स्तरी योग्यता सूची केे अनुसार राजकीय विद्यालयों में अघ्ययनरत प्रथम 6000 विद्यार्थियों तथा 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करनेे वाले जिला स्तरीय पर 3300 प्रति जिला-100 योग्यता सूची के अनुसार लेपटाॅप वितरित किये जाते हैं।
राजस्थान लैपटॉप योजना का उद्देश्य
Rajasthan Free Laptop Yojana का मुख्य उद्देश्य छात्रों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना है इससे छात्रों में शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ेगा साथ ही छात्र प्रोत्साहित भी होंगे।
Rajasthan Laptop Yojana की मुख्य बाते
| योजना का नाम | राजीव गांधी डिजिटल लैपटॉप योजना |
| विभाग | माध्यमिक शिक्षा विभाग |
| योजना शुरू की गयी | 2013-2014 |
| लाभार्थी | कक्षा 8, 10 एवं 12 वी के मेधावी छात्र |
| राज्य | राजस्थान |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.education.rajasthan.gov.in |
राजस्थान लैपटॉप योजना पात्रता
- राजकीय विद्यालयो में पढ़ने वाले कक्षा 8, 10 एवं 12 वीं के मेधावी छात्र
- राज्य स्तर पर लैपटॉप पाने के लिए 75 प्रतिशत
- जिला स्तर पर 70 प्रतिशत
Rajasthan Laptop Yojana के लाभ
| स.क्र | कक्षा | राज्य स्तर पर | जिला स्तर पर | कुल |
| 1. | 8 | 6000 | 3300 प्रति जिला-100 | 9300 |
| 2. | 10 (प्रवेशिका सहित) | 6000 | 3300 प्रति जिला-100 | 9300 |
| 3. | कक्षा-12 (कला,वाणिज्य, विज्ञान, वरिष्ठ उपाध्याय सहित) | 6000 | 3300 प्रति जिला-100 | 9300 |
| योग | 18000 | 9900 | 27900 |
राजस्थान फ्री लैपटॉप योजना आवश्यक दस्तावेज
- कक्षा 8,10,12 वीं बोर्ड अंकसूची
- आधार कार्ड
- जन आधार कार्ड
राजस्थान लैपटॉप योजना में आवेदन कैसे करे
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा कक्षा- 8,10,12 वीं के घोषित परीक्षा परिणाम के आधार पर राजकीय विद्यालयो के 70 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करनॅ वाले मेधावी विद्यार्थियो की प्राप्त सूची के आधार पर प्रदेश के कुल 27900 मेधावी विद्यार्थियो का चयन राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशानुसार किया जाता है। उक्त सूची का सत्यापन सम्बन्धित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा किया जायेगा एवं लेपटॉपो का वितरण किया जाता है ।
आवेदन प्राप्त करने का कार्यालय :- जिला माध्यमिक शिक्षा अधिकारी से सम्पर्क करे – 0151-252706
संपर्क सूत्र : – निदेशक , माध्यमिक शिक्षा राजस्थान , बीकानेर समस्त मुख्या जिला शिक्षा अधिकारी , जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं समस्त मुख्या ब्लाक शिक्षा अधिकारी एवं समस्त राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय व माध्यमिक विद्यालय
For learning
We don’t have enough money to buy this, so please give it to us for free