समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन, मध्य प्रदेश शासन समग्र पोर्टल पर राज्य के सभी लोगो का Samagra kyc Aadhaar linking किया जा रहा है। इसके लिए Samagra Portal पर स्वयं से ई-केवाईसी कर सकते है। इस लेख में समग्र आईडी से आधार कार्ड लिंक कैसे करे, के बारे में पूरी जानकारी दी गयी है।

Samagra KYC 2025
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा समग्र पोर्टल को शुरू किया गया है। यह एक समग्र नागरिक पोर्टल है। Samagra Portal पर राज्य शासन द्वारा शुरू की गयी योजनाओं को हितग्राहियों तक पहुंच को प्रभावी बनाने एवं योजनाओं का सरलीकरण किया जा रहा है।
सरकारी योजनाओ का लाभ पात्र व्यक्ति को मिले, इसके लिए समग्र आईडी से आधार कार्ड लिंक किया जा रहा है।
पोर्टल पर Samagra ID Aadhaar linking Process करने के लिए आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना आवश्यक है।
समग्र आईडी आधार लिंक आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- समग्र आईडी
- आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर
समग्र आईडी से आधार कार्ड लिंक ऐसे करे
Samagra ID Aadhaar linking eKYC Process: समग्र आईडी कार्ड से आधार लिंक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट – samagra.gov.in पर जाए।
- इसके बाद समग्र पोर्टल में ई-केवाईसी करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- समग्र सदस्य आईडी तथा कोड दर्ज करे।
- खोजे बटन पर क्लिक करे।
- मोबाइल नंबर दर्ज कर, प्राप्त OTP दर्ज करे।
- आधार कार्ड नंबर दर्ज कर, ओटीपी भेजे को चुने।
- आधार से लिंक मोबाइल पर OTP आएगा, उसे दर्ज कर सत्यापित करे।
- जानकारी मिलान करने के बाद, निकाय को भेजे बटन पर क्लिक करे।
समग्र आईडी को आधार कार्ड से लिंक करने के बहुत सारे फायदे है जैसे – सरकारी योजनाओ की सब्सिडी राशि सीधे पात्र लोगो को मिलेगी, राशन कार्ड पात्रता पर्ची, नौकरी भर्ती, स्कूलों में प्रवेश और भी बहुत सी योजनाओ में लाभ मिलेगा। इसके लिए आपको अपनी समग्र आईडी से आधार कार्ड लिंक करना होगा। क्योकि योजनाओ का लाभ उसी व्यक्ति को मिलेगा, जिसका आधार कार्ड पोर्टल आईडी से लिंक रहेगा।
Aadhaar card से आईडी लिंक करने के लिए नजदीकी एमपी ऑनलाइन, CSC या कियोस्क केंद्र से सम्पर्क करे।
समग्र पोर्टल हेल्पलाइन मोबाइल नंबर – 0755-2700800