मध्यप्रदेश शासन ने अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओ को स्वयं का रोजगार शुरू करने के लिए “संत रविदास स्वरोजगार योजना” (Sant Ravidas Swarojgar Yojana MP) को शुरू किया है। योजना में उद्योग व्यवसाय शुरू करने के लिए 1 से 50 लाख रुपये तक लोन दिया जायेगा। आईये विस्तार से जानते है, Sant Ravidas Swarojgar Yojana Online registration के बारे में।

संत रविदास स्वरोजगार योजना 2023
Sant Ravidas Swarojgar Yojana के तहत 12वी पास युवाओं को 1 लाख से 50 लाख तक का लोन व्यवसाय स्वयं का रोजगार शुरू करने के लिए दिया जाता है। संत रविदास स्वरोजगार योजना में विनिर्माण इकाई के लिए न्यूतनतम 1 लाख से अधिकतम 50 लाख तक परियोजना लागत पर लोन दिया जायेगा तथा साथ ही योजना में सेवा इकाई व्यावसाय के लिए 1 लाख से अधिकतम 25 लाख तक परियोजना लागत पर लोन दिया जायेगा। ब्याज अनुदान योजनांतर्गत हितग्राहियों को बैंक द्वारा 5 प्रतिशत की ब्याज दर से अनुदान अधिकतम 7 वर्षो तक नियमित ऋण भुगतान पर दिया जाएगा।
संत रविदास स्वरोजगार योजना का उदेश्य
योजना का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के युवाओ को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए कम ब्याज दर पर ऋण सहायता प्रदान करना है।
Sant Ravidas Swarojgar Yojana मुख्य बिंदु
योजना का नाम | संत रविदास स्वरोजगार योजना मध्यप्रदेश |
विभाग | म.प्र. राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम मर्यादित |
योजना शुरू की गयी | 2022 |
लाभार्थी | अनुसूचित जाति वर्ग के युवा |
ऋण राशि | एक लाख से 50 लाख |
आधिकारिक वेबसाइट | samast.mponline.gov.in |
SRSY योजना के लिए पात्रता
- आवेदक अनुसूचित जाति वर्ग का होना चाहिए।
- उम्मीदवार के पास डिजिटल जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- आवेदक जिले का मूल निवासी हो, डिजिटल मूल निवासी प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- हितग्राही की उम्र 18 से 40 वर्ष हो।
- आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12वीं उत्तीर्ण हो।
- परिवार की वार्षिक आय 12 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
Sant Ravidas Swarojgar Yojana MP Online आवश्यक दस्तावेज
- डिजिटल जाति प्रमाण पत्र
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- कक्षा 10 वीं, 12 वीं अंकसूची
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
संत रविदास स्वरोजगार योजना ऑनलाइन आवेदन 2023
Sant Ravidas Swarojgar Yojana MP Online registration: योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवेदक को सर्वप्रथम MPonline SAMAST Portal – samast.mponline.gov.in पर जाना होगा।

पोर्टल पर जाने के बाद आवेदन को – प्रोफाइल बनाये बटन पर क्लिक करना होगा। प्रोफाइल बनाने के आवेदक आधार कार्ड के अनुसार पूरी जानकारी फॉर्म में भरे। तथा आधार कार्ड से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर दर्ज करे। इसके बाद Next बटन पर क्लिक कर, जरुरी जानकारी भरे।

रजिस्ट्रेशन होने के बाद एमपीऑनलाइन समस्त पोर्टल पर मोबाइल नंबर तथा जन्म तिथि दर्ज कर लॉगिन करे। पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद संत रविदास स्वरोजगार योजना ऑनलाइन आवेदन करे।
यह भी पढ़े
संबल कार्ड डाउनलोड 2023 |
MP Patwari Bharti 2023 Notification |
MP एम राशन मित्र पोर्टल 2023 |
समग्र आईडी डाउनलोड 2023 |
पटवारी भर्ती सिलेबस पुराने पेपर |