
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 1 नवम्बर राज्य स्थापना दिवस के दिन प्रदेश में स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना का शुभारंभ किया गया। इस योजना के तहत राज्य में गरीब बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए स्कूल शुरू किए जा रहे हैं। पहले चरण में 52 इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रदेश में शुरू किए जा रहे हैं। आगामी शिक्षा सत्र से 119 और नये इंग्लिश मीडियम स्कूल ब्लॉक मुख्यालयों में खोले जाएंगे।
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना का मुख्य उद्देश्य
Swami atmanand english medium school yojana का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के साथ अंग्रेजी माध्यम के इन स्कूलों में छात्रों के कौशल विकास एवं विभिन्न शेक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देना। राज्य के छात्रों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सभी प्रकार की उच्च प्रतियोगिताओं के काबिल बनाने के उद्देश्य से अंग्रेजी माध्यम में अध्ययन को बढ़ावा देने के लिए स्वामी आत्मानंद के नाम से इंग्लिश मीडियम के स्कूल की शुरूआत की गई है। अत्याधुनिक लाइब्रेरी एवं लैब, कम्प्यूटर और साइंस लैब के साथ ही ऑनलाईन शिक्षा की भी पूरी सुविधा इन स्कूलों में दी जाएगी। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा इन स्कूलों को विकसित करने के लिए 130 करोड़ रूपए जारी किए गए हैं।
आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना में प्राथमिकता मिलेगी
- कमजोर आर्थिक स्थिति की वजह से अपने बच्चों को महंगे अंग्रेजी प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा दिलाने में असमर्थ परिवार।
- गरीब परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चे
- बच्चों को मुफ्त में राष्ट्रीय स्तर की उच्च शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में दी जाएगी
स्वामी आत्मानंद कौन थे
छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर जिले में जन्मे स्वामी आत्मानंद की स्मृति में छत्तीसगढ़ सरकार ने उनके नाम से इंग्लिश मीडियम स्कूलों को शुरू किया है। स्वामी आत्मानंद जी ने अपनी प्रतिभा एवं उन्नत शिक्षा की बदौलत आईएएस के रूप में चयनित होकर छत्तीसगढ़ राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया था। स्वामी आत्मानंद आजीवन लोगो की मदद और जनकल्याण के कार्यों में लगे रहे।
छात्रों को ये सुविधाएं मिलेगी
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए
- अत्याधुनिक लाइब्रेरी एवं लैब
- कम्प्यूटर और साइंस लैब
- ऑनलाईन शिक्षा
- खेल एवं कलात्मक गतिविधियों
- रचनात्मकता-भौतिकता को बढ़ावा
- सुविधायुक्त खेल मैदान,
- एम्फीथिएटर
- खूबसूरत डिजाइन में तैयार विद्यालय भवन
इन स्कूलों में ऑनलाईन कक्षाओं के साथ ही खेल, कला, सांस्कृतिक सहित अन्य शैक्षणिक गतिविधियां भी संचालित की जा रही है।
आधिकारिक वेबसाइट | क्लिक करे |