Job Card Jharkhand 2024: झारखंड जॉब कार्ड ऑनलाइन पंजीयन | मुख्यमंत्री श्रमिक योजना

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now
Join YouTube Channel Join Now

job card jharkhand online apply | msy jharkhand gov in job card | job card apply online jharkhand | job card jharkhand | job card download jharkhand | job card online registration jharkhand

Job Card Jharkhand

झारखंड राज्य सरकार ने श्रमिकों को रोजगार देने के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक योजना 2022 को शुरू किया है। इस लेख में योजना के बारे में पूरी जानकारी दी गयी है साथ ही आप झारखंड जॉब कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे और जॉब कार्ड कैसे डाउनलोड करे, इसके बारे में भी सम्पूर्ण जानकारी दी गयी है। इसलिए इस लेख को पूरा जरूर पढ़े। आपके लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी है।

राज्य में अकुशल एवं कुशल श्रेणी के कामगारों की बड़ी संख्या है, ऐसे में श्रमिकों के रोजगार के अवसर बहुत कम होने के कारण पुरे साल काम नहीं मिल पाता है। ऐसी स्थिति में श्रमिक को स्वयं एवं परिवार के जीवननिर्वाह, पालन-पोषण एवं अन्य पारिवारिक आर्थिक कठिनाईओं का सामना करना पड़ता है।

देश में Covid -19 महामारी के कारण भी झारखण्ड के कामगार मजदूरों की बड़ी संख्या देश के अन्य प्रदेशों से राज्य में वापसी हुई है।

मुख्यमंत्री श्रमिक योजना 2024

राज्य सरकार द्वारा शहरी विकास की कई योजनाएँ चलाई जा रही है जैसे – भवनों का निर्माण,तालाब निर्माण, सड़कों का निर्माण, साफ़ – सफाई, स्वच्छता आदि एवं मनरेगा से सम्बंधित योजनाएँ, जिनके कार्यान्वयन में कामगारों की आवश्यकता होती है। विभिन्न संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को बेहतर बनाने के लिए उनका रख-रखाव भी राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसके अलावा

  • शहरी क्षेत्र में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए,
  • हरियाली के विस्तार एवं
  • वातावरण की शुद्धता हेतु पार्कों के निर्माण तथा
  • रख-रखाव साथ ही शहरी वनस्पतियों के रख-रखाव एवं

अनुरक्षण के लिए भी कामगारों की आवश्यकता होती है। झारखण्ड के शहरी क्षेत्रों में निवास करने वाले श्रमिक परिवारों के व्यस्क सदस्यों की आजीविका की सुरक्षा के लिए, जिनको काम मिलने में परेशानी होती है। उनको सरकार द्वारा राष्ट्रिय रोजगार गारंटी अधिनियम के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्रमिक योजना में 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। झारखंड जॉब कार्ड के द्वारा सरकार के द्वारा काम की मॉनिटरिंग की जाती है। तथा कार्य की राशि दी जाती है।

झारखंड जॉब कार्ड योजना के लाभ 

  • इससे श्रमिकों को आर्थिक लाभ मिलेगा।
  • योजना के तहत शहरी क्षेत्र के कामगारो को 100 दिन का रोजगार प्रदान किया जाता है।
  • अपने क्षेत्र में काम दिया जायेगा।
  • रोजगार के लिए कही दूर जगह नहीं जाना होगा, अपने शहर में श्रमिक को रोजगार दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री श्रमिक योजना की मुख्य बाते 

योजना का नाममुख्यमंत्री श्रमिक योजना झारखंड
योजना शुरू की गईवर्ष 2020
किसके द्वारा शुरू किया गयामुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
योजना का उद्देश्यश्रमिकों को रोजगार प्रदान करना
लाभार्थीराज्य के कामगार लोग
कितने दिन का काम दिया जाता है100 दिन
आधिकारिक वेबसाइटmsy.jharkhand.gov.in

झारखण्ड ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन 

झारखण्ड जॉब कार्ड के लिए पात्रता

योजना के तहत शहरी क्षेत्र के कुशल और अकुशल श्रमिकों को रोजगार प्रदान किया जायेगा। सभी वर्ग के लोगो को सौ दिन का रोजगार मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत दिया जाता है। इसके लिए आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर जॉब कार्ड बनवाना अनिवार्य होगा।

मुख्यमंत्री श्रमिक योजना आवशयक दस्तावेज

  1. आधार कार्ड संख्या
  2. मोबाइल नंबर
  3. अपना पता
  4. वार्ड क्रमांक
  5. पिन कोड

राशन कार्ड झारखण्ड फॉर्म 

झारखंड जॉब कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे

जॉब कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निम्न प्रक्रिया है:-

  • सबसे पहले मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल – msy.jharkhand.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद मेनू में आवेदन लिंक पर क्लिक करे।
  • जॉब कार्ड के लिए आवेदन करे लिंक पर क्लिक करे।
  • Application Form / आवेदन पत्र का पेज खुलेगा।
  • उसमे अपना पता, जिला, वार्ड और पिन कोड दर्ज करे।
  • परिवार के सभी सदस्यों के नाम, जन्म तिथि, आधार नंबर, मोबाइल नंबर इत्यादि एक-एक कर दर्ज करे।
  • Add More बटन पर क्लिक कर नया सदस्य जोड़े।
  • इसके बाद घोषणा चेक बॉक्स को को चुने
  • कॅप्टचा कोड दर्ज कर
  • Submit बटन पर क्लिक करे।
  • Application Ref Number / आवेदन संदर्भ संख्या आपके मोबाइल नंबर पर भेज दी जाएगी।
  • इसे संभाल कर रखे।

जॉब कार्ड डाउनलोड कैसे करे

  • मुख्यमंत्री श्रमिक योजना की  आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जाए।
  • इसके बाद आवेदन मेनू सेक्शन में जॉब कार्ड डाउनलोड करे लिंक पर क्लिक करे।
  • Download Job Card पेज खुलेगा।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और आधार कार्ड नंबर दर्ज करे
  • कॅप्टचा कोड दर्ज करे
  • Download बटन पर क्लिक कर अपना जॉब कार्ड डाउनलोड करे।

FAQ

Q. झारखंड मुख्यमंत्री श्रमिक योजना में कितने दिन का रोजगार मिलता है?

Ans – इस योजना में राज्य के शहरी लोगो को 100 दिन का रोजगार दिया जाता है।

Q. क्या मुख्यमंत्री श्रमिक योजना में जॉब कार्ड दिया जाता है?

Ans – झारखंड जॉब कार्ड ऑनलाइन पंजीयन के बाद जॉब कार्ड दिया जाता है।

योजना नोटिफिकेशन 🔔 पाने के लिए ग्रुप जॉइन करे

व्हाट्सऐप ग्रुप जॉइन करे WhatsApp Channel | Group 1 | Group 2 | Group 3
टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करेJoin Telegram Group
सोशल मिडिया ग्रुप जॉइन करेGoogle News | Facebook | YouTube | Instagram | Pinterest | Twitter
YojanaHindiMe HomeClick Here

Leave a Comment