प्रधानमंत्री वय वंदना योजना क्या है, ऑनलाइन आवेदन | Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now
Join YouTube Channel Join Now

PMVVY Scheme details: प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में 60 वर्ष या उससे अधिक के वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेंशन योजना है। आज इस पोस्ट में pmvvy scheme एवं pradhan mantri vaya vandana yojana तथा प्रधानमंत्री वय वंदना योजना PDF ऑनलाइन आवेदन के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी।

pradhan mantri vaya vandana yojana

देश में लाभार्थी को योजना के तहत प्रतिमाह या आधा साल या फिर प्रतिवर्ष की पेंशन प्रदान की जाती है। नागरिक अपनी पॉलिसी स्वयं चुन सकता है।

इस लेख के बारे में !

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना 2024

भारत सरकार द्वारा देश में विशेष रूप से 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ व्यक्तियों के लिए प्रधान मंत्री वय वंदना योजना शुरू की है। यह एक पेंशन योजना है। यह योजना 4 मई, 2017 से 31 मार्च, 2020 तक उपलब्ध थी। लेकिन एलआईसी की प्रधानमंत्री वय वंदना योजना को अब 31 मार्च, 2020 से आगे तीन वर्षों की अवधि के लिए 31 मार्च 2023 तक बढ़ा दिया गया है। एलआईसी ऑफ इंडिया इस योजना (lic Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana) को संचालित करने के लिए पूरी तरह से अधिकृत है।

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना एक पेंशन निवेश योजना है। इसमें 60 वर्ष से ऊपर की उम्र के सभी नागरिक 1500000 रुपए (15 लाख) तक का निवेश 31 मार्च 2023 से पहले कर सकते है। इस निवेश के आधार पर नागरिको को 1000 से लेकर 9250 रुपये प्रति माह की पेंशन मिलेगी। योजना में जीएसटी पर पूर्ण छूट मिलती है।

भारत सरकार द्वारा इस योजना के तहत पेंशन की संशोधित दर 2020 के साथ प्रधानमंत्री वय वंदना योजना शुरू की है और इस योजना की बिक्री की अवधि को वित्तीय वर्ष 2020-21 से 31 मार्च 2023 तक तीन साल की और अवधि के लिए बढ़ा दिया है। इस योजना के तहत नियम और शर्तों के अनुसार, एक वर्ष के दौरान बेची गई पॉलिसियों के लिए पेंशन की गारंटीकृत दरों की समीक्षा की जाएगी और प्रत्येक वर्ष की शुरुआत में वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा तय किया जाएगा।

पहले वित्तीय वर्ष के लिए, प्रधानमंत्री वय वंदना योजना 7.40% प्रति वर्ष की दर से सुनिश्चित पेंशन प्रदान करेगी। Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana को ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है।

Key highlights PMVVY 

योजना का नामप्रधानमंत्री वय वंदना योजना
लॉन्च दिनांक4 मई, 2017
किसके द्वारा शुरू किया गयाभारत सरकार
योजना का उद्देश्यवरिष्ठ नागरिको को पेंशन प्रदान करना
लाभार्थीभारत के नागरिक
आवेदन प्रकारऑनलाइन /ऑफलाइन

PMVVY योजना का उद्देश्य 

पीएमवीवीवाई योजना का मूल उद्देश्य 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिको को पेंशन प्रदान करना है।

एलआईसी की प्रधानमंत्री वय वंदना योजना जानकारी

Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana (PMVVY) 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए तत्काल पेंशन प्रदान करती है। इस पेंशन पॉलिसी को एकमुश्त राशि का भुगतान करके खरीदा जा सकता है। पीएमवीवीवाई पेंशन पॉलिसी की अवधी 10 वर्षो की होती है। यानि 10 वर्षो के पश्चात पेंशन का भुगतान शुरू होगा। कोई भी वरिष्ठ नागरिक पेंशन पॉलिसी खरीद सकता है अधिकतम निवेश सीमा 15 लाख रु है। वय वंदना (vaya vandana yojana) पेंशन भुगतान मोड मासिक / त्रैमासिक / अर्ध-वार्षिक या वार्षिक हो सकता है। यह आप पर निर्भर करता है आप कोन सा पेंशन भुगतान मोड़ चुनते है। 10 वर्ष की अवधि के दौरान यदि किसी भी समय पॉलिसी धारक की मृत्यु होने पर, पेंशन की राशि वारिसों/नामितियों को वापस कर दिया जाएगा।

पीएमवीवीवाई योजना के लाभ 

प्रधान मंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) के तहत प्रमुख लाभ निम्न हैं:-

  • योजना में 60 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिक 15 लाख रु तक का निवेश 31 मार्च 2023 से पहले कर सकते है।
  • योजना शुरू में प्रति वर्ष 7.40% की सुनिश्चित ब्याज दर (pmvvy interest rate) प्रदान करती है।
  • 10 साल की पॉलिसी अवधि के दौरान, अवधि के अंत में पेंशन देय है
  • मासिक/त्रैमासिक/अर्धवार्षिक/वार्षिक जैसा कि पेंशनभोगी द्वारा खरीद के समय चुना जाता है, पेंशन मिलती है।
  • योजना को जीएसटी से छूट दी गई है।
  • यह योजना स्वयं या जीवनसाथी की किसी भी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए समय से पहले बाहर निकलने की भी अनुमति देती है। ऐसे समय बाहर निकलने पर, पेंशन पालिसी मूल्य का 98% रुपया वापस कर दिया जाएगा।
  • 10 वर्ष की पॉलिसी अवधि के दौरान पेंशनभोगी की मृत्यु होने पर, लाभार्थी के परिवार, नॉमिनी को भुगतान किया जाएगा।

पेंशन भुगतान

10 वर्ष की पॉलिसी अवधि के दौरान पेंशनभोगी के जीवित रहने पर, बकाया पेंशन चुनी गई पद्धति के अनुसार प्रत्येक अवधि के अंत में देय होगी।

मृत्यु लाभ

10 वर्ष की पॉलिसी अवधि के दौरान पेंशनभोगी की मृत्यु होने पर, नॉमिनी को पॉलिसी की राशि वापस कर दी जाएगी।

परिपक्वता लाभ

10 वर्ष की पॉलिसी अवधि के अंत तक पेंशनभोगी के जीवित रहने पर, अंतिम पेंशन किस्त के साथ पेंशन देय होगा।

प्रधान मंत्री वय वंदना योजना पात्रता शर्तें 

न्यूनतम आयु 60 वर्ष (पूर्ण)
अधिकतमआयुकोई सीमा नहीं
निवेश सीमा  15 लाख से अधिक नहीं 
न्यूनतम पेंशन  1000 रु प्रतिमाह 
अधिकतम पेंशन 9,250 रु प्रतिमाह

पेंशन का प्रकार मासिक/त्रैमासिक/अर्धवार्षिक/वार्षिक 

न्यूनतम पेंशन:

  • रु. 1,000  प्रति माह
  • रु. 3,000 प्रति तिमाही
  • रु. 6,000 प्रति छमाही
  • रु.12,000 प्रति वर्ष

अधिकतम पेंशन

  • रु. 9,250 प्रति माह
  • रु. 27,750 प्रति तिमाही
  • रु. 55,500 प्रति छमाही
  • रु. 1,11,000 प्रति वर्ष

पेंशन पॉलिसी खरीद मूल्य का भुगतान

योजना को एकमुश्त खरीद मूल्य का भुगतान करके खरीदा जा सकता है। पेंशन न्यूनतम और अधिकतम खरीद मूल्य निम्नानुसार होगा:

पेंशन का तरीकान्यूनतम खरीद मूल्यअधिकतम खरीद मूल्य
सालानारु. 1,56,658रु. 1,449,086
महीने केरु. 1,62,162रु. 15,00,000
प्रति तिमाहीरु 1,59,574रु  14,76,064
प्रति छमाहीरु 1,61,074रु  14,89,933

प्रधान मंत्री वय वंदना योजना ऑनलाइन आवेदन 

Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana online: प्रधान मंत्री वय वंदना योजना फॉर्म ऑनलाइन आवेदन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया निम्न है :-

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना ऑनलाइन आवेदन
  • सबसे पहले आपको एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट digisales.licindia.in/eSales/liconline पर जाना होगा।
  • LIC’s Bima Jyoti या LIC’s Bachat Plus पॉलिसी को चुने।
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना Lic
  • बाय ऑनलाइन बटन पर क्लिक करे।
  • एलआईसी बिमा योजना – क्लिक टू बाई ऑनलाइन बटन पर क्लिक करे।
  • कॉन्टैक्ट डिटेल्स में नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी दर्ज करे।
PMVVY online
  • इसके बाद  जानकारी दर्ज कर फॉर्म को सब्मिट करे।

उमंग एप से प्रधान मंत्री वय वंदना योजना ऑनलाइन आवेदन 

आप उमंग एप के द्वारा भी प्रधान मंत्री वय वंदना योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इसके लिए आपको सबसे पहले उमंग एप पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद आप पीएमवीवीवाई योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

यहा आप को प्रधान मंत्री वय वंदना योजना की निम्न सेवाएं मिलेगी :-

  • पॉलिसी की जानकारी
  • लोन की जानकारी
  • भुगतान जानकारी
  • पेंशन पेमेंट
  • पीएमवीवीवाई पॉलिसी रजिस्ट्रेशन

Pradhan mantri vaya vandana yojana interest rate

पेंशन भुगतान के विभिन्न तरीकों के लिए ₹1000/- खरीद मूल्य की पेंशन दरें नीचे दी गई हैं:

वार्षिक₹ 76.60 प्रति वर्ष
अर्धवार्षिक₹ 75.20 प्रति वर्ष
त्रैमासिक₹ 74.50 प्रति वर्ष
मासिक₹ 74.00 प्रति वर्ष

Pradhan mantri vaya vandana yojana calculator

PMVVY Pension Calculator: प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के अंतर्गत आपको कितने की पेंशन पॉलिसी खरीदनी होगी और आपको मासिक/त्रैमासिक/अर्धवार्षिक या प्रति वर्ष कितने की पेंशन मिलेगी यह देखने के लिए आप इस माय इंसोरेंस क्लब वेबसाइट पर जा सकते है। यहाँ आप प्रधानमंत्री वय वंदना योजना कैलकुलेटर के द्वारा आसानी से जानकारी पा सकते है।

Pradhan mantri vaya vandana yojana calculator

Pradhan mantri vaya vandana yojanatax benefit

भारत सरकार या भारत के किसी अन्य संवैधानिक कर प्राधिकरण द्वारा इस प्रधानमंत्री वय वंदना योजना पर जीएसटी से छूट दी गई है।

Pradhan mantri vaya vandana yojana new form pdf

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना PDF फार्म – डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करे 

संपर्क करे 

फ़ोन नंबर: 022-67819289 (सोमवार से शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम 05:30 बजे तक)

ईमेल:  [email protected]

एलआईसी ओफ्फ्सिअल वेबसाइट  क्लिक करे 
सरकारी योजना होम  क्लिक करे 
उमंग एप वेबसाइट  क्लिक करे 

Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana प्रश्न -उत्तर

प्रश्न : प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में कैसे निवेश करें?

उत्तर – 60 वर्ष या इससे अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति योजना में निवेश कर सकता है।

प्रश्न : प्रधानमंत्री वय वंदना योजना की शुरुआत कब हुई?

उत्तर – 4 मई, 2017

प्रश्न: प्रधानमंत्री वय वंदना योजना ब्याज दर कितनी है?

उत्तर – 7.40%

प्रश्न: कितनी उम्र का व्यक्ति प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में आवेदन कर सकता है?

उत्तर – 60 वर्ष या उससे अधिक

प्रश्न: प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में अधिकतम निवेश सीमा कितनी है?

उत्तर – 15 लाख

योजना नोटिफिकेशन 🔔 पाने के लिए ग्रुप जॉइन करे

व्हाट्सऐप ग्रुप जॉइन करे WhatsApp Channel | Group 1 | Group 2 | Group 3
टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करेJoin Telegram Group
सोशल मिडिया ग्रुप जॉइन करेGoogle News | Facebook | YouTube | Instagram | Pinterest | Twitter
YojanaHindiMe HomeClick Here

1 thought on “प्रधानमंत्री वय वंदना योजना क्या है, ऑनलाइन आवेदन | Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana”

Leave a Comment