Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
Home » Chhattisgarh Govt Scheme » (पंजीयन) राजीव गांधी किसान न्याय योजना 2023 | Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana

(पंजीयन) राजीव गांधी किसान न्याय योजना 2024 | Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now
Join YouTube Channel Join Now

rajiv gandhi kisan nyay yojana 2024 | rgkny | rajiv gandhi kisan yojana | kisan nyay yojana
| rajiv gandhi nyay yojana | rajiv gandhi kisan nyay yojana
kist 2024 | rgkny cg nic in login | rajiv gandhi yojana

राजीव गांधी किसान न्याय योजना RGKNY Online : नमस्‍कार दोस्‍तो आज हम राजीव गांधी किसान न्‍याय योजना 2024 के बारेे में बात करेंगे। आप सभी यह जानते होंगे क‍ि किसान भाई हर समय किसी न किसी कारण से उनके जीवन मे नई परेशानी का सामना करना पड़ता हे, कभी फसल पैदावार अच्छी नहीं होती तो कभी अधिक बारिश हो जाती है।  या फिर कम बारिश के कारण फसल पैदावार कम होती है। ऐसी परिस्थितयो को देखते हुए हमारे छतीसगढ़ किसान भाइयो के लिए हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य का बजट पेश किया, जिसके अंतर्गत rajiv gandhi kisan nyay yojana का बजट में उल्लेख किया गया।

Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana

जिसमे कुल रु 5703 करोड़ का प्रावधान किसान भाइयो के लिए रखा गया। आइये जानते है विस्तार से इस योजना के बारे में पूरी जानकारी, दोस्तों इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े, क्योकि इसमें राजीव गांधी किसान न्याय योजना छत्तीसगढ़ के बारे में आपके लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी है।

इस लेख के बारे में !

Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana 2024

  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लगातार दूसरे वर्ष लगातार राज्य के 22 लाख किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत खरीफ सीजन 2020-2021 के लिए कृषि इनपुट सब्सिडी की पहली किस्त के रूप में 1500 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए।
  • छत्तीसगढ़ सरकार की बहुआयामी गोधन न्याय योजना के तहत 15 मार्च से 15 मई तक उपार्जित गोबर के भुगतान के रूप में सीधे गांवों और पशुपालकों के खातों में 7 करोड़ 17 लाख रु ट्रांसफर किये।
  • सीएम ने गौठान समितियों और महिला स्वयं सहायता समूहों को 3.6 करोड़ रुपये भी हस्तांतरित किए।
  • 20 जुलाई 2020 को शुरू की गई गोधन न्याय योजना के तहत अब तक राज्य के पशुपालकों और ग्रामीणों को कुल 88 करोड़ 15 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। 
यह भी पढ़े :  E Shreni Panjiyan 2024: छत्तीसगढ़ ई श्रेणी पंजीयन से कक्षा 12 पास को सरकारी ठेकेदार की नौकरी मिलेगी

राजीव गांधी किसान न्याय योजना क्या है?

छत्तीसगढ़ राज्य में लगभग 70 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है। राज्य का अधिकांश क्षेत्र वर्षा आधारित होने से मौसमीय प्रतिकूलता एवं कृषि आदान प्रदान लागत में वृद्धि के कारण कृषि आय में अनिश्चित्ता तथा ऋण ग्रस्तता बनी रहती है। फलस्वरूप राज्य के कृषक फसल उत्पादन के लिए आवश्यक उन्नत बीज, उर्वरक, कीटनाशक, यांत्रिकीकरण एवं नयी कृषि तकनीक में पर्याप्त निवेश नहीं कर पाते है। कृषि में पर्याप्त निवेश एवं कास्त लागत में राहत देने के लिए राज्य सरकार द्वारा कृषि आदान सहायता हेतु “राजीव गांधी किसान न्याय योजना” (RGKNY) शुरू की गयी है।

Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana में शामिल फसल

RGKNY योजना के अंतर्गत खरीफ मौसम के धान, मक्का, सोयाबीन, तिल, मूंगफली, अरहर, उड़द, मुंग, कुल्थी, रामतिल, कोदो, कुटकी, रागी तथा रबी में गन्ना फसल को सम्मलित किया गया है।

छतीसगढ़ राज्य सरकार ने फसल उत्पादन बढ़ावा देने और किसानो को उनकी उपज का सही दाम दिलाने के लिए “राजीव गांधी किसान न्याय योजना” (Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana) शुरू की है। मुख़्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर इस योजना को लॉन्च किया।

राजीव गाँधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत राज्य के 19 लाख किसानों को 5700 करोड़ रुपये की राशि चार किस्तों में सीधे उनके खातों में ट्रांसफर की जाएगी। यह योजना खेती-किसानी के लिए प्रोत्साहित करने के लिए किसानो के लिए बहुत अच्छा है। सरकार इस योजना के द्वारा खरीफ 2019 से धान व मक्का लगाने वाले किसानों को सहकारी समिति के माध्यम से उपार्जित मात्रा के आधार पर अधिकतम 10 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से सहायता राशि प्रदान करेगी।

किसान न्याय योजना का उद्देश्य

Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana का उद्देश्य किसानो का फसल उत्पादन बढ़ावा देना तथा उपज का सही दाम दिलाना।

  • फसल क्षेत्र बुवाई, उत्पादन एवं उत्पादक में वृद्धि।
  • फसल के कास्त लागत की प्रतिपूर्ति कर कृषको के शुद्ध आय में वृद्धि करना।
  • कृषको को कृषि में अधिक निवेश हेतु प्रोत्साहन।
  • कृषि को लाभ के व्यवसाय के रूप में पुर्नस्थापित करते हुए जी.डी.पी में कृषि क्षेत्र की सहभागीता में वृद्धि करना।
यह भी पढ़े :  CG Kanya Vivah Yojana 2024: छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना रजिस्ट्रेशन

Kisan Nyay Yojana के लिए पात्रता 

  • कृषको द्वारा पंजीकृत/वास्तविक बोए गए रकबा के आधार पर निर्धारित राशि प्रति एकड़ की दर से अनुपातिक रूप से उनके बैंक खाते में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) के माध्यम से सहायता राशि डाली जाएगी।
  • अनुदान ग्रहीता किसान यदि गत वर्ष धान की फसल लगाया था एवं इस वर्ष धान के स्थान पर योजना में शामिल अन्य फसल लगाता है, तो उस स्थति में कृषको को अतिरिक्त सहायता अनुदान प्रदान किया जावेगा।
  • कृषको द्वारा उपरोक्त फसलों के बोए गए रकबा के आधार पर लाभ प्राप्त करने हेतु घोषणा पत्र साथ विभागीय पोर्टल पर पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।
  • योजना के अंतर्गत शामिल फसल नहीं लगाने वाले  भू स्वामी कृषक किसान इस योजना हेतु पात्र नहीं होंगे।
  • फसल अवशेष को जलाने वाले कृषक योजना के अंतर्गत लाभ के पात्र नहीं होंगे।
  • घोषणा पत्र में गलत जानकारी देने वाले कृषको के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही अथवा प्रदत अनुदान राशि की वसूली भू- राजस्व सहित के प्रचलित प्रावधान अनुसार की जावेगी।
  • आदान सहायता राशि का निर्धारण मंत्री मंडलीय समिति द्वारा प्रतिवर्ष प्रतियेक फसल हेतु किया जावेगा।

इस योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के सभी किसान पात्र है।

योजना की राशि का क्रियान्वयन 

राज्य एवं जिला स्तर पर योजना का क्रियान्वयन क्रमशः संचालन कृषि एवं जिलों के उपसंचालक कृषि द्वारा जिला कलेक्टर की देख-रेख में किया जायेगा।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना पंजीयन 

योजनांतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए कृषकों को निर्धारित समयावधि में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के पोर्टल rgkny.cg.nic.in में पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। योजना के अंतर्गत किसान पंजीयन का कार्य दिनांक 01 जून से 30 सितम्बर तक किया जाएगा।

  1. योजना में ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट rgkny.cg.nic.in पर जाना होगा।
  2. इसके बाद मेनू में ‘आवेदन फार्म’ लिंक पर क्लिक करे।
  3. एक नयी टेब में पीडीएफ आवेदन फार्म खुलेगा।
  4. उसका प्रिंटआउट (फोटोकॉपी) निकाल ले।
  5. आवेदन में आपकी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, लिंग, जाति ध्यान पूर्वक भरे।
  6. इसके बाद आवेदन जमा करे।

फार्म को अपने गांव पंचायत के सचिव या जिला जनपद में जमा करे। राजीव गांधी किसान न्याय योजना में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन करे।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना PDF फॉर्म 

rajiv gandhi kisan nyay yojana form pdf

न्याय योजना फॉर्म डाउनलोड करे 

योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक छतीसगढ़ राज्य का निवासी होना चाहिए
  • योजना के तहत केवल राज्य का किसान पात्र है
  • आवेदक किसान के पास बैंक अकाउंट होना चाहिए, जिसमे आधार जुड़ा हुआ होना आवश्यक है।
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • मोबाइल नंबर
  • आधार कार्ड
यह भी पढ़े :  छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कौशल विकास स्वरोजगार योजना (MMSY) अंतर्गत लोन हेतु आवेदन पत्र

Rajiv gandhi kisan nyay yojana योजना की मुख्य बाते

योजना का नामराजीव गांधी किसान न्याय योजना
लॉन्च दिनांक21 मई 2020
किसके द्वारा शुरू किया गयामुख्यमंत्री भूपेश बघेल
योजना का उद्देश्यफसल उत्पादन बढ़ावा देना तथा उपज का सही दाम दिलाना
लाभार्थीराज्य के किसान
ऑफिसियल वेबसाइट (rajiv gandhi kisan nyay yojana official website)rgkny.cg.nic.in

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लाभ

  • योजना से किसानो को आर्थिक लाभ मिलेगा।
  • उनके जीवन स्तर में लाभ मिलेगा।
  • फसल उत्पादन में सहायता मिलेगी।
  • उत्पादन का सही लाभ मिलेगा।
  • इससे किसानो की आय में वृद्धि होगी।

Kisan nyay योजना के मूल बिंदु

  • 19 लाख किसानों को 5700 करोड़ रुपये की राशि चार किस्तों में सीधे उनके खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
  • कृषको के शुद्ध आय में वृद्धि करना, लक्ष्य है।
  • 21 मई, 2020 को योजना कप शुरू किया गया।
  • फसल उत्पादन बढ़ावा देना तथा उपज का सही दाम दिलाना योजना का मुख्य उद्देश्य है।
  • इस योजना के लिए राज्य के सभी किसान पात्र है।

राजीव गांधी योजना लिस्ट

राजीव गांधी किसान न्याय योजना List | rajiv gandhi kisan nyay yojana list

पात्र किसान योजना की लिस्ट देखने के लिए जिला कृषि अधिकारी, पटवारी या गांव के सरपंच मंत्री से सम्पर्क करे।

18.34 लाख से ज्यादा किसानों को 1500 करोड़ की पहली किस्त

इस योजना में धान फसल के लिए 18,34,834 किसानों को प्रथम किस्त के रूप में 1500 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। वर्ष 2019 में धान तथा मक्का फसल लगाने वाले कृषको को अधिकतम राशि रु 10000 प्रति एकड़ की डॉ से आदान सहायता राशि किश्तों में DBT के माध्यम से भुगतान किया जायेगा।

गन्ना फसल के लिए राशि 261 रु प्रति क्विन्टल तथा प्रोत्साहन एवं सहायता राशि 93 रु प्रति क्विन्टल अर्थात अधिकतम राशि 355 रु प्रति क्विन्टल की दर से गन्ना उत्पादक कृषको को भुगतान किया जायेगा।

Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana दूसरी किस्त

जिले के 90 हजार 385 किसानों को दूसरी किस्त के रूप में 87 करोड़ 13 लाख 71 हजार रुपए की राशि उनके खाते में जमा की जाएगी।

राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 2500 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान का भुगतान हेतु यह योजना प्रारंभ की गई है।

खरीफ 2020 में कृषको को 01 जून से 30 सितम्बर के मध्य योजना क्रियान्वयन हेतु विकसित नविन पोर्टल में पंजीयन करना अनिवार्य होगा।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना तीसरी किस्त

18 लाख 38 हजार किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त प्रदान की गयी। राज्योत्सव के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तीसरी किस्त के रूप में 1500 करोड़ रुपए की राशि का वितरित की। इस योजना के तहत किसानों को चार किस्तों में 5750 करोड़ रुपए का भुगतान किया जाएगा।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना 4th kist

मार्च में में पहले सप्ताह में न्याय योजना की चौथी किस्त  का भुगतान किया गया, वर्तमान खरीदी का आगामी मई के लिए। चर्चा में कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी और अंतिम किस्त का भुगतान मार्च बजट सत्र में किया गया।

चार किस्तों में मिल रहा किसानो को भुगतान 

अब 2500 रुपए की दर से अंतर राशि 331 करोड़ 66 लाख 55 हजार रुपए उन्हें राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत चार किस्तों में मिलेगी।

खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में रायगढ़ जिले के 90385 किसानों ने 48 लाख 41 हजार 837 क्विंटल 80 किलो धान पैदा किया। इन्हें अब तक 878 करोड़ 79 लाख 39 हजार रुपए की राशि बतौर समर्थन मूल्य भुगतान किया जा चुका है।

FAQ 

किसान न्याय योजना की शुरुआत कब की गयी?

21 मई 2020

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री किसान न्याय योजना आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल का नाम के है?

rgkny.cg.nic.in

योजना नोटिफिकेशन 🔔 पाने के लिए ग्रुप जॉइन करे

व्हाट्सऐप ग्रुप जॉइन करेWhatsApp Channel | Group 1 | Group 2 | Group 3
टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करेJoin Telegram Group
सोशल मिडिया ग्रुप जॉइन करेGoogle News | Facebook | YouTube | Instagram | Pinterest | Twitter
YojanaHindiMe HomeClick Here