रोजगार सेतु योजना 2024: मध्यप्रदेश प्रवासी श्रमिक योजना – Rojgar Setu Yojana

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now
Join YouTube Channel Join Now

रोजगार सेतु योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करे | MP Rojgar Setu Yojana 2024 Application Form 

नमस्कार साथियो मध्यप्रदेश सरकार ने प्रवासी श्रमिकों जो लोग दूसरे शहर या राज्य में काम करते है उनके लिए रोजगार सेतु योजना को शुरू किया है। यह योजना उन श्रमिकों के लिए वरदान है जो दूसरे राज्य में काम की तलाश में जाते है। उनको अपने गांव और शहर में रोजगार सरकार द्वारा दिया जाता है, साथ ही स्किल मैप्पिंग फॉर्म के द्वारा रु 50,000 से 2 लाख तक का लोन भी दिया जाता। अगर आप इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है, तो इस लेख को शुरू से आखरी तक जरूर पढ़े। इस लेख में आपके लिए रोजगार सेतु योजना 2024 (Rojgar Setu Yojana) के बारे में महत्वपूर्ण जारकारी दी गयी है।

रोजगार सेतु योजना ऑनलाइन

कोरोना वायरस (COVID 19) के संक्रमण के कारण लॉक-डाउन की स्थिति में दूसरे राज्यों में फंसे हुए प्रवासी श्रमिकों की प्रदेश में वापसी का सिलसिला प्रतिदिन जारी है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के अनुसार दूसरे राज्यों से लोटे श्रमिको को उनके कौशल के आधार पर उद्योगों, नियोजनों, निर्माण कार्यों आदि में कार्य देने के लिये ‘रोजगार सेतु’ योजना शुरू की गयी है। देश में इस प्रकार की योजना बना कर लागू करने वाला मध्यप्रदेश पहला राज्य है।

ऐसे में प्रदेश सरकार द्वारा दूसरे राज्यों से लोटे श्रमिको को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोजगार सेतु योजना (MP ROJGAR SETU YOJANA) की शुरआत की है। सभी श्रमिकों को उनके कौशल के अनुसार रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए सभी प्रवासी श्रमिकों का एक ऑनलाइन डेटाबेस बनाया जा रहा है।

मध्यप्रदेश रोजगार सेतु/प्रवासी श्रमिक योजना क्या है?

‘रोजगार सेतु’ योजना के अंतर्गत प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतो एवं शहरी क्षेत्रों के वार्ड कार्यालयों द्वारा कुशल व अकुशल प्रवासी श्रमिकों का सर्वेक्षण किया जा रहा है। लोकडाउन के पहले जो श्रमिक अन्य राज्यो में कारखानों, उद्योगों, नियोजनों में कार्यरत थे उनका भी सर्वेक्षण किया जा रहा है। सर्वेक्षण के समय उनके पूर्व नियोजन तथा कोशल की जानकारी भी प्रवासी श्रमिक पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज को जा रही है। पोर्टल पर सभी डेटाबेस बनाने का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। इस योजना के माध्यम से दूसरे राज्यों से लौटने वाले श्रमिकों को बहुत राहत लाभ प्राप्त होगी। सभी प्रवासी श्रमिकों को इस योजना का लाभ लेने के लिए स्वयं को इस योजना (Rojgar Setu Yojana) के अंतर्गत पंचायत / वार्ड कार्यालय के माध्यम से पंजीयन कराना होगा।

MP Rojgar Setu Yojana 2024

श्रमिक सेवा मोबाइल एप्प के माध्यम से प्रदेश के 7,30,311 प्रवासी श्रमिकों तथा उनके परिवार के सदस्यों का चिंहांकन, सत्यापन उपरांत पंजीयन कर 7,30,311 प्रवासी श्रमिकों का एकीकृत डाटाबेस बनाया गया है। इस पोर्टल का उपयोग शासन के विभिन्न विभागों तथा जिला प्रशासन द्वारा प्रवासी श्रमिकों व उनके परिवार के सदस्यों के पुनर्वास एवं कल्याण के लिए किया जा रहा है प्रवासी श्रमिकों के डाटा का विश्लेषण कर जिला स्तर पर उनको नियोजित करने तथा यथासंभव पलायन को कम करने के प्रयास किए जा रहे है। प्रवासी श्रमिकों को यथा सभव उनके कौशल के आधार पर उनके ही क्षेत्र में रोजगार सेतु पोर्टल  (Rojgar Setu Yojana)के माध्यम से सभी नियोक्ताओं का पंजीयन कराया जा रहा है, नियोक्ताओं को अपने संस्थानो मे उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी दर्ज करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।

रोजगार सेतु योजना का उद्देश्य

इस प्रकार रोजगार सेतु पोर्टल (Rojgar Setu Yojana)के माध्यम से सभी प्रवासी श्रमिकों को उनके स्किल, अनुभव के आधार पर रोजगार उपलब्ध करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला स्तर पर रोजगार मेले लगा कर नियोक्ता तथा श्रमिकों को एक मंच उपलब्ध कराया जा रहा है।

मध्यप्रदेश रोजगार सेतु योजनाके लिए पात्रता

 रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उनकी शेक्षणिक योग्यता कौशल, कार्य अनुभव आदि की जानकारी प्राप्त कर पोर्टल पर स्किल मेप्पिंग की जानकारी दर्ज की जा रही है। पंजीकृत प्रवासी श्रमिकों के स्किल मेप्पिंग डाटा के अनुसार उनके कौशल उन्नयन हेतु भी प्रयास किए जावेंगे। डाटाबेस का उपयोग कर अकुशल प्रवासी श्रमिकों को मनरेगा योजना से जोड़ कर उनके ही गाँव मे रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

मप्र रोजगार सेतु योजना के लाभ 

  • “रोजगार सेतु” (Rojgar Setu Yojana)पोर्टल पर संस्थान, उद्योगों, कारखानों, नियोजनों आदि के पंजीयन के सुविधा भी है।
  • पंजीयन उपरांत सभी नियोजक अपनी प्रवासी श्रमिकों के डेटाबेस से आवश्यकतानुसार अपने क्षेत्र के कौशल के अनुसार श्रमिकों का चिंहांकन कर उन्हे रोजगार दे सकते हैं।
  • स्किल मैप्पिंग फॉर्म (रोजगार सेतु) के द्वारा रु 50,000 से 2 लाख तक का लोन भी दिया जाता। 
  • “रोजगार सेतु” पोर्टल के माध्यम से कुशल मजदूरों को उनके कौशल के अनुसार उनके ही गाँव/शहर के उचित रोजगार कार्य सकेगा।
  • उद्योगों, नियोजनों, निर्माण कार्यो में संलग्न नियोजको को भी अपने ही क्षेत्र के स्थानीय कुशल श्रमिक आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।

रोजगार सेतु योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करे 

  • सबसे पहले आपको रोजगार सेतु पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट – sambal.mp.gov.in/RojgarSetu/ पर जाना होगा।
  • इसके बाद लॉगिन बटन पर क्लीक करे
  • यहाँ पर ग्राम पंचायत सचिव की मदद से यूजरनाम और पासवर्ड डाले।
  • अब यहाँ पर नया श्रमिक पंजीयन पर क्लिक करे।
  • इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा।
  • जिसमे आपका समग्र क्रमांक, आधार नंबर, नाम, जन्म तारीख आदि भरे।
  • पंजीयन मे श्रमिक अपने नियोजन, दक्षता व कौशल की जानकारी पोर्टल पर आवश्यक रूप से दर्ज कराये।

प्रवासी श्रमिक की जानकारी खोजें/श्रमिक पंजीयन की स्थिति कैसे देखें?

  1. सबसे पहले आपको रोजगार सेतु पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाय।
  2. श्रमिक अपने पंजीयन की स्थिति जाने। पर क्लिक करे 
  3. खोजने हेतु ऑप्शन तीन प्रकार से दिए गए है।
  4. मोबाइल नंबर, समग्र आईडी और बैंक खाता नंबर से श्रमिक अपने पंजीयन की स्थिति जान सकते है।

Madhya Pradesh Shramik Sewa App डाउनलोड करे 

Rojgar Setu Yojana REGISTER EMPLOYERS DETAILS

श्रमिकों की आवश्यकता रखने वाले तथा नियोजन के लिए इच्छुक नियोक्ता / सूक्ष्म, लघु, मध्यम, व्रहद उद्योग / कारख़ाना/ व्यावसायिक प्रतिष्ठान /संस्थाए / ठेकेदार / बिल्डर/ भवन निर्माता/ दुकान/ मौल / प्लेसमेंट एजेंसी रोजगार सेतु पोर्टल पर पंजीयन के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रमिक रोजगार सेतु योजना में ऑफलाइन आवेदन कैसे भरे 

योजना का लाभ लेने के लिए ग्राम पंचायत सचिव या वार्ड प्रभारी से संपर्क करे।

Rojgar Setu Yojana

प्रवासी श्रमिक पंजीयन फार्म डाउनलोड करे 

रोजगार सेतु योजना लोन फार्म

स्किल मैप्पिंग फॉर्म के द्वारा रु 50,000 से 2 लाख तक का लोन अप्लाई करे। 

स्किल मैप्पिंग फॉर्म (Pravasi shramik skill mapping) डाउनलोड करे लोन फार्म

रोजगार सेतु योजना आवश्यक दस्तावेज

  • 9 अंको का समग्र आईडी नंबर
  • आधार कार्ड नंबर
  • मोबाइल नंबर
  • प्रवासी श्रमिक का नाम
  • जन्म तिथि
  • नियोजन का राज्य
  • संगठित / असंगठित / भवन निर्माण कार्य के मजदुर होने की जानकारी
  • कारखाने / उद्योग / फैक्ट्री में कार्यरत होने वाले श्रमिक की जानकारी

MP Rojgar Setu Yojana की मुख्य बाते 

योजना का नामरोजगार सेतु योजना / मध्यप्रदेश प्रवासी श्रमिक योजना
लॉन्च दिनांक26 जून 2020 लागु 1 मार्च 2020 से
किसके द्वारा शुरू किया गयाश्री शिवराज सिंह चौहान
योजना का उद्देश्यऐसे प्रवासी श्रमिक, जो मध्यप्रदेश के मूल निवासी हैं, जो अन्य राज्य में श्रमिक के रूप में कार्य कर रहे थे। उनके कौशल के अनुसार उनके ही गाँव/शहर के उचित रोजगार कार्य सकेगा।
लाभार्थीप्रदेश के नागरिक
ऑफिसियल वेबसाइटsambal.mp.gov.in/PravasiShramik/ 
sambal.mp.gov.in/RojgarSetu/

मध्यप्रदेश रोजगार सेतु योजना के मूल बिंदु 

प्रवासी श्रमिकों व उनके परिवार के सदस्यों को मिला कर कुल 13,10,186 हितग्राहियों को भारत आत्मनिर्भर योजना/ NFSA के अंतर्गत निशुल्क राशन उपलब्ध कराया गया है। पंजीकृत प्रवासी श्रमिकों के बच्चो के शिक्षा के लिए भी प्रयास किए जा रहे है। प्रवासी श्रमिकों को पात्रता होने पर 3,24,715 श्रमिकों को संबल योजना या 15,722 श्रमिकों को मध्य प्रदेश भवन संनिर्माण मण्डल की योजनाओ से भी जोड़ दिया गया है एवं कार्य प्रगति पर है।

  • कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लॉक-डाउन की स्थिति में दूसरे राज्यों से अपने निवास स्थान पर आए प्रवासी श्रमिकों पोर्टल (pravasi shramik) पर अपने ग्राम पंचायत/ वार्ड कार्यालय के माध्यम से पंजीयन कराये|
  • पंजीयन मे श्रमिक अपने नियोजन, दक्षता व कौशल की जानकारी श्रमिक पोर्टल पर आवश्यक रूप से दर्ज कराये।
  • पंजीयन के उपरांत रोजगार सेतु पोर्टल (Rojgar Setu Yojana) पर सभी नियोक्ताओं को श्रमिकों का डाटा प्रदशित होगा।
  • नियोक्ताओं द्वारा यथासंभव अपने संस्थानो मे आवश्यकता अनुसार स्थानीय श्रमिकों को उनके दक्षता व कौशल के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराया जावेगा|
  • पंजीकृत प्रवासी श्रमिकों (pravasi shramik) के कौशल विकास हेतु प्रसाशन द्वारा यथा संभव प्रयास किए जावेगे|

योजना नोटिफिकेशन 🔔 पाने के लिए ग्रुप जॉइन करे

व्हाट्सऐप ग्रुप जॉइन करे WhatsApp Channel | Group 1 | Group 2 | Group 3
टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करेJoin Telegram Group
सोशल मिडिया ग्रुप जॉइन करेGoogle News | Facebook | YouTube | Instagram | Pinterest | Twitter
YojanaHindiMe HomeClick Here

Leave a Comment