Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
Home » मध्य प्रदेश शासन की प्रमुख सरकारी योजनाएं List | MP Govt Scheme » MP सिंघाड़ा की खेती के लिए अनुदान योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता

सिंघाड़ा की खेती योजना के लिए अनुदान 2024: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now
Join YouTube Channel Join Now

Singhade ki Kheti 2024: किसानो को बागवानी एवं उद्यानिकी फसलों की खेती के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओ की शुरुआत की गयी है। इसी कड़ी में आज हम बात करेंगे राष्ट्रिय कृषि विकास योजना के तहत शुरू की गयी सिंघाड़ा की खेती योजना के बारे में। योजना के तहत किसानो को अनुदान (सब्सिडी) प्रदान किया जाता है। इस लेख में सिंगाड़े की खेती सब्सिडी, ऑनलाइन आवेदन एवं पात्रता सम्बन्धी जानकारी दी गयी है।

सिंघाड़ा की खेती योजना - Singhade ki Kheti

सिंघाड़ा की खेती योजना 2024

भारत सरकार की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) -रफ्तार अंतर्गत उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण विभाग मध्य प्रदेश शासन के सहयोग से प्रदेश में सिंघाड़ा की खेती परियोजना को शुरू किया गया है। योजना में कृषक को 1 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंघाडा की खेती हेतु इकाई लागत राशि रूपये 85,000/ का 25 प्रतिशत अधिकतम राशि रूपये 21,250 अनुदान (सब्सिडी) देय होगा।

Singhara ki kheti Scheme का उद्देश्य

सिंघाड़ा की खेती योजना (water chestnut farming scheme) का मुख्य उद्देश्य किसानो को कृषि विकास खेती के प्रति जागरूक कर, अनुदान प्रदान करना है। जिससे कृषक सिंघाड़े की खेती कर अधिक मुनाफा कमा सके।

सिंघाड़ा खेती योजना मुख्य बिंदु

योजना का नामसिंघाड़ा की खेती योजना
विभागउद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण विभाग
अनुदानराष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) के अंतर्गत
राज्यमध्यप्रदेश
आवेदन फॉर्मAvailable
रजिस्ट्रेशनऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटwww.mpfsts.mp.gov.in
यह भी पढ़े :  Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2023: महिला सम्मान बचत पत्र योजना ऑनलाइन आवेदन

Singhara ki kheti योजना पात्रता

  • अनुदान का लाभ न्यूनतम 0.25 हेक्टेयर एवं अधिकतम 1 हेक्टेयर तक दिया जाएगा।
  • योजना में सभी वर्ग के किसान को लाभ दिया जायेगा।
  • प्रदेश के सभी जिलों के किसान योजना में आवेदन कर सकते है।
  • कृषकों का समूह में पंजीयन मान्य नहीं होगा।
  • सिंघाडा की खेती अंतर्गत सिकमी (भूमिहीन कृषक) के पंजीकरण कर सकते है।
  • भूमिहीन कृषकों को योजना का लाभ दिये जाने के पूर्व, कृषकों द्वारा भूमि स्वामी से किया गया अनुबंध पत्र/शपथ पत्र की प्रति प्राप्त की जावे।

सिंघाड़ा की खेती हेतु आदान सामग्री का विवरण

संचालनखेती की लागत रु./हे.
क्षेत्र संचालन6000
रोपण सामग्री60000
खाद और उर्वरक5000
प्लांट का संरक्षण5000
फसल कटाई6000
बक्री विज्ञापन3000
कुल लागत85000
सरकार द्वारा निर्धारित प्रति हेक्टेयर कुल लगत 85,000 रु का 25 प्रतिशत अधिकतम राशि रूपये 21,250 अनुदान (सब्सिडी) दी जाएगी।

Singhara kheti आवश्यक दस्तावेज

सिंघाड़ा की खेती योजना ऑनलाइन आवेदन

Singhara ki kheti Scheme में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उद्यानिकी विभाग मध्यप्रदेश फार्मर्स सब्सिडी ट्रैकिंग सिस्टम की आधिकारिक वेबसाइट www.mpfsts.mp.gov.in/mphd पर जाना होगा।

नविन पंजीयन लिंक पर क्लिक करे। मोबाइल नंबर सत्यापन के बाद रजिस्ट्रेशन पूर्ण करे।

Singhara ki kheti योजना का क्रियान्वयन दिशा-निर्देश

  • कृषक को आधार नंबर सहित विभागीय mpfsts पोर्टल पर आवेदन करना अनिवार्य होगा।
  • योजनांतर्गत सभी वर्ग के अधिक से अधिक परिवारों को लाभान्वित किया जावे।
  • चयनित कृषकों से योजना अनुसार समस्त प्रक्रियाओं को पूर्ण करने के पश्चात आशय पत्र जारी किया जायेगा।
  • योजनांतर्गत फील्ड तैयारी, पौध सामग्री, खाद व उर्वरक, पौध संरक्षण औषधी, फसल्र कटाई एवं बाजार व्यवस्था इत्यादि किसान अपनी स्वेच्छा अनुसार स्वयं करने हेतु स्वतंत्र होगा।
  • अनुदान प्राप्त करने हेतु क्रय की गई सामग्री के बिल्र जिला कार्यालय मैं प्रस्तुत करने होंगे।
  • संभागीय उद्यानिकी अधिकारी अपने अधीनस्थ जिलों में समय-समय पर योजना की समीक्षा/भमण कर योजना के क्रियान्वयन को गति प्रदान करेंगे।

सिंघाड़ा की खेती योजना से सम्बंधित आधिकारिक आदेश देखे – क्लिक करे

यह भी पढ़े :  MPTAAS Awas Yojana Scholarship 2024: एमपी स्कॉलरशिप आवास योजना ऑनलाइन आवेदन,
उद्यानिकी विभाग वेबसाइट लिंकक्लिक करे
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY)क्लिक करे

लोगो के द्वारा पूछे गए प्रश्न – FAQ

सिंगाड़े की खेती योजना में अधिकतम सब्सिडी कितनी मिलती है?

योजना में अधिकतम 21,250 रु सब्सिडी मिलेगी।

सिंघाड़े की खेती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

www.mpfsts.mp.gov.in/ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

योजना नोटिफिकेशन 🔔 पाने के लिए ग्रुप जॉइन करे

व्हाट्सऐप ग्रुप जॉइन करेWhatsApp Channel | Group 1 | Group 2 | Group 3
टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करेJoin Telegram Group
सोशल मिडिया ग्रुप जॉइन करेGoogle News | Facebook | YouTube | Instagram | Pinterest | Twitter
YojanaHindiMe HomeClick Here

Leave a Comment