Digilocker Login – डिजिलॉकर क्या है? इस पर अपने सभी जरुरी दस्तावेज कैसे सेव करे

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now
Join YouTube Channel Join Now

Digilocker Login App डिजिलॉकर – आप सभी को पता होगा की खुद के अपने ओरिजनल डॉक्यूमेंट कितने महत्वपूर्ण होते है। और इन्हे हर कहीं ले जाना कितना मुश्किल होता है। हर समय हमें डर लगा रहता है की कहीं हमारे दस्तावेज गुम ना हो जाये। अगर हम कहीं बाहर किसी काम से जाए और वहां पर आपको किसी दस्तावेज का बहुत जरुरी काम पड़ जाय, तो हमें बहुत सारी तकलीफो का सामना करना पड़ता है। digilocker kya hai, digilocker license App इसके बारे में जानकारी दी गयी है।

डिजिलॉकर क्या है
digilocker kya hai

इस समस्या को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने डिजिलॉकर योजना की सुविधा सभी भारत के लोगो के लिए शुरू की है। यह लॉकर सभी केंद्र तथा राज्य सरकार के विभागों, बोर्ड तथा मंत्रालयों से लिंक किया गया है, यानि आप आपने कोई भी डिजिटल दस्तावेज को अपने डिजिलॉकर में जोड़ सकते है।

डिजिलॉकर योजना क्या है?

Digilocker App: डिजिलॉकर योजना इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अपने डिजिटल इंडिया मिशन के अंतर्गत प्रदान की गई ऑनलाइन लॉकर सेवा है। डिजिलॉकर में प्रमाण पत्रो के मूल जारीकर्ता से डिजिटल प्रारूप में प्रामाणिक ड्राइविंग लाइसेंस, कॉलेज डिग्री, स्कूल की अंकसूची, वाहन पंजीकरण आदि का उपयोग करने के लिए डिजिलॉकर में क्लाउड स्टोरेज की व्यवस्था की है। डिजिलॉकर क्लाउड, स्कैन किये गए प्रमाण पत्रो के लिए 1 जीबी स्टोरेज देता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया प्रोग्राम का डिजिटल लॉकर स्कीम महत्वपूर्ण हिस्सा है। डिजिलॉकर इंटरनेट आधारित सेवा के जरिये आप शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, लाइसेंस जैसे अहम दस्तावेजों को ऑनलाइन रख सकते है। इसके लिए आपके पास आधार कार्ड होना आवश्यक है। आधार नंबर के प्रयोग से आप अपना डिजिटल लॉकर अकाउंट खोल सकते है।

डिजिलॉकर योजना का उद्देश्य क्या है

इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रमाण पत्र, दस्तावेजों को आसानी से उपलब्ध कराना है। साथ ही दस्तावेजों के कागजी रूप को कम करना है| इसके अलावा इससे एजेंसियों के बीच ई-दस्तावेजों के आदान-प्रदान का चलन बढ़ाना भी इसका मकसद है।

Digilocker Login App के लिए पात्रता क्या है

डिजिलॉकर योजना (digilocker gov) में सभी लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है और अपने ई-डॉक्यूमेंट और स्कैन डॉक्यूमेंट फाइल सेव कर सकते है।

Digilocker Login – ऑनलाइन डिजिलॉकर अकाउंट कैसे बनाए?

  • Digilocker create new account: सबसे पहले आपको डिजिलॉकर की ऑफिसियल वेबसाइट www.digilocker.gov.in पर जाना होगा।
  • यहाँ Sign Up बटन (digilocker sign up) को क्लिक करे, जैसे ही आप इस बटन को क्लीक करेंगे, आधार कार्ड (Enter your Aadhaar Number) नंबर का फॉर्म खुलेगा, आधार नंबर डाले।
  • इसके बाद आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर वेरिफिकेशन लिंक भेजी जाती है।
  • इन्हें वेरीफाय करते ही आपका डिजिलॉकर अकाउंट बन जायेगा।
  • फिर आप यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग (digilocker login) इन कर सकते है।
  • आप अपने शैक्षणिक दस्तावेज और प्रमाण पत्र यहां स्कैन कर अपलोड कर सकते है।
  • इन सब के बाद आपको डिजिटल हस्ताक्षर करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया के लिए क्लिक करे

योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  1. आधार कार्ड नंबर, ध्यान रहे आपका आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक्ड (जुड़ा हुआ) होना चाहिए।
  2. uidai आधार कार्ड न होने पर आप मोबाइल से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते है इसके लिए आपको Don’t want to use Aadhaar? पर क्लीक करे।
  3. ईमेल आईडी।

Digilocker Login की मुख्य बाते 

योजना का नामडिजिलॉकर योजना
लेख का नामडिजिलॉकर क्या है
लॉन्च दिनांक1 जुलाई 2015
किसके द्वारा शुरू किया गयाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
योजना का उद्देश्यप्रमाणपत्रो को ई-दस्तावेज में उपलब्ध कराना
लाभार्थीसभी लोग
digilocker websitewww.digilocker.gov.in

डिजिलॉकर के लाभ 

  • इससे आप कही पर भी रहे, आपके डॉक्यूमेंट देख, डाउनलोड तथा दुसरो को भेज सकते है।
  • आपसे कोई सा भी दस्तावेज मांगने पर आप तुरंत दस्तावेज दिखा सकते है। इसे रियल टाइम प्रोसेस कहते है।
  • इसे समय और कार्यविधि दोनों में सहूलियत होगी।
  • आप दस्तावेजों को शेयर भी कर सकते है।
  • आपको हर कही अपने डॉक्यूमेंट ले जाने की जरुरत नहीं, आपको सिर्फ अपने डिजिलॉकर में सारे डॉक्यूमेंट स्कैन कर अपलोड करने होंगे।
  • आपको डॉक्यूमेंट घूमने का डर नहीं रहेगा।

Digilocker Login App, योजना के मूल बिंदु 

  • योजना डिजिटल भारत अभियान के अंतर्गत संचालित की जा रही है।
  • इसे 1 जुलाई 2015 को शुरू किया गया।
  • डिजिलॉकर पोर्टल की मदद से ई-दस्तावेजों का आदान-प्रदान पंजीकृत कोष के माध्यम से किया जाएगा।
  • जिससे ऑनलाइन दस्तावेजों की प्रामाणिकता सुनिश्चित की जाएगी।
  • आप दस्तावेज को स्कैन कर वेबसाइट पर अपलोड कर सकते है।
  • DigiLocker का उपयोग करने के लिए उपयोगकर्ताओं के पास आधार नंबर होना आवश्यक है।
  • ई-हस्ताक्षर दस्तावेजों के लिए एक संबद्ध सुविधा भी है।
  • डिजिलॉकर पर आप अपना राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लइसेंस, मार्कशीट इत्यादि अपलोड या ई-सर्टिफिकेट, जुड़े विभाग से जोड़ सकते है।

डिजिलॉकर योजना की प्रगति 

दिसंबर 2019 तक, डिजीलॉकर 149 जारीकर्ता विभाग/बोर्ड  से 372+ करोड़ से अधिक प्रामाणिक दस्तावेजों को प्रदान किया है।  डिजीलॉकर पर कुल 3.3 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता पंजीकृत हैं। 43  सरकारी विभाग, संघटन डिजीलॉकर के दस्तावेजों को स्वीकार कर रहे हैं।

Digilocker App Download

इस योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 जुलाई 2015 को शुरू किया।

India Digilocker App Download : डिजिलॉकर एप्प डाउनलोड करें 

फेसबुक लिंक डिजिलॉकर 

FAQ 

डिजिलॉकर योजना को कब शुरू किया गया?

1 जुलाई 2015

डिजिलॉकर योजना का लाभ क्या है?

इससे दस्तावेज खोने का डर नहीं होगा।

यह भी पढ़े 

इस लेख की जानकारी आपको कैसी लगी हमें Comment जरूर करे | यह जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ Share करे |

अगर आप योजना से सम्बंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हो तो Comment जरूर करे |

योजना नोटिफिकेशन 🔔 पाने के लिए ग्रुप जॉइन करे

व्हाट्सऐप ग्रुप जॉइन करे WhatsApp Channel | Group 1 | Group 2 | Group 3
टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करेJoin Telegram Group
सोशल मिडिया ग्रुप जॉइन करेGoogle News | Facebook | YouTube | Instagram | Pinterest | Twitter
YojanaHindiMe HomeClick Here

Leave a Comment