Digital India Mission Objectives: डिजिटल इंडिया अभियान क्या है? जाने पूरी जानकारी

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now
Join YouTube Channel Join Now

Digital india mission in Hindi 2024– भारत को हर क्षेत्र में डिजिटल रूप से सशक्त बनाने, ज्ञान के विस्तार को बढ़ावा देने, सभी क्षेत्रों में लागु योजनाओ को गति प्रदान करने तथा अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए डिजिटल इंडिया अभियान (Digital India yojana) भारत सरकार का प्रमुख कार्यक्रम है। आज के समय हर क्षेत्र में डिजिटल को बढ़ावा दिया  है। इसका मुख्या कारण है डिजिटल से काम में तेजी आती है और कोई भी काम आसान हो जाता है। एक प्रकार से हम बोल सकते है की कम समय में अधिक काम, यह संभव है डिजिटल – digital india scheme programme से।

Digital india mission
डिजिटल इंडिया अभियान

Google For India Event (गूगल फॉर इंडिया इवेंट) के दौरान भारत को डिजिटल क्षेत्र में योगदान के लिए बहुत अहम् घोषणाएं की गई।

डिजिटल इंडिया अभियान क्या है?

यह भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया सबसे प्रमुख अभियान है। डिजिटल इंडिया अभियान (digital india mission) के तहत नागरिको को सभी सरकारी सेवाएँ डिजिटल रूप में उपलब्ध कराना, इंटरनेट कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना, सूचना और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश को सशक्त बनाना। डिजिटल इंडिया अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों को हाई-स्पीड इंटरनेट नेटवर्क से जोड़ने की योजना है।

डिजिटल इंडिया मिशन के मुख्य तीन घटक

  1. सुरक्षित और स्थिर डिजिटल बुनियादी ढांचे का विकास नागरिको  के लिए एक मुख्य उपयोगिता के रूप में हो। 
  2. सभी सरकारी सेवाओं को डिजिटल रूप से वितरित करना
  3. और सार्वभौमिक डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना।

Digital India Scheme का उद्देश्य 

इस मिशन का मुख्य उद्देश्य सभी क्षेत्रों का डिजिटिलीकरण कर, उनके काम में तेजी तथा पारदर्शिता लाना है। चाहे वह सरकार की योजना, डिजिटल भुगतान, डिजिटल प्रमाण पत्र, डिजिटल साक्षरता, कृषि के क्षेत्र में और उद्योग क्षेत्र हो सभी में डिजिटल अभियान के तहत कार्य को संचालित किया जायेगा।

योजना का नामडिजिटल इंडिया अभियान
लॉन्च दिनांक1 जुलाई 2015
किसके द्वारा शुरू किया गयाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
योजना का उद्देश्यसभी क्षेत्रों में डिजिटल को बढ़ावा देना
मंत्रालयइलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, वित्त मंत्रालय
आदर्श वाक्य“Power To Empower”- “सशक्त करने के लिए शक्ति”
digital india portalwww.digitalindia.gov.in

Google CEO सुंदर पिचाई ने PM मोदी से की वर्चुअल मीटिंग,कंपनी भारत में 75000 करोड़ निवेश करेगी

डिजिटल इंडिया अभियान के लाभ 

  • इससे सभी क्षेत्रों में कार्यो में तेजी आएगी।
  • काम में पारदर्शिता आएगी।
  • कम समय में डिजिटल प्रमाण पत्र बन जायेंगे।
  • इंटरनेट कनेक्टिविटी गांवो में बढ़ने से गांव के लोग नई-नई योजनाओ को जानेगे तथा लाभ लेंगे।
  • ऑनलाइन ट्रांसक्शन जैसे भीम ऐप्प से एक क्लिक पर लोगो को पैसे भेजे जा सकेंगे।
  • बच्चो को ऑनलाइन डिजिटल शिक्षा तथा किताबे उपलब्ध होगी ,जिससे वे किसी भी समय पढ़ाई कर सकेंगे।
  • सरकार की सभी योजनाओ को डिजिटल संचालित करने से, सरकार देख सकेगी की योजनाओ का किर्यान्वयन ठीक ढंग से चल रहा है।
  • और इससे भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगेगा।

Digital India Mission के मूल बिंदु 

  • ग्रामीण क्षेत्रों को हाई-स्पीड इंटरनेट नेटवर्क से जोड़ने और डिजिटल साक्षरता में सुधार लाना।
  • डिजिटल इंडिया मिशन की तहत भारत नेट, ई-स्वास्थ्य, ई-साइन, ई-शॉपिंग, डिजिटल लॉकर, ई-शिक्षा और राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल आदि सुविधाएं दी जा रही है।
  • डिजिटल इंडिया के द्वारा राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस योजना का उद्देश्य सभी फ्रंट-एंड सरकारी योजनाओ को ऑनलाइन लाना है।
  • नागरिकों को ऑनलाइन सेवाओं  के लिए उच्च गति इंटरनेट की उपलब्धता कराना।
  • वित्तीय लेनदेन आदि को इलेक्ट्रॉनिक और कैशलेस बनाना।
  • भारतीय भाषाओं में डिजिटल संसाधनों/डिजिटल साक्षरता/ सेवाओं की उपलब्धता करना।
  • स्वच्छ भारत मिशन (SBM) मोबाइल ऐप स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए किया जा रहा है।
  • सरकारी कार्यालयों में बॉयोमीट्रिक उपस्थिति प्रणाली (बीएएस) को बढ़ावा देना।
  • भारत में डिजिटल साक्षरता मिशन में छह करोड़ ग्रामीण परिवार शामिल होंगे।
  • डीजी लॉकर सुविधा नागरिकों को पैन कार्ड,आधार कार्ड, पासपोर्ट, मार्कशीट और डिग्री प्रमाणपत्र जैसे अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को डिजिटल रूप से संग्रहीत करने में मदद करेगी।

डिजिटल इंडिया योजना प्रशिक्षण

मार्च 2024 तक 15 करोड़ ग्रामीण परिवारों को डिजिटल साक्षर बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल अभियान (PMGDisha) चलाया जा रहा है इसके लिए 2,351.38 करोड़ रुपये का परिव्यय निर्धारित किया गया है। प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत देश के प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्रों में 6 करोड़ लोगों को डिजिटल रूप से साक्षर बनाना है।

डिजिटल योजना की प्रगति 

भारत में 130 करोड़ लोगों की आबादी (1.3 बिलियन) है , जिसमे से

  • 56 करोड़  इंटरनेट उपयोगकर्ता (देश की कुल आबादी का 35%)
  • 44.6 करोड़ स्मार्टफोन,
  • 123 करोड़ आधार डिजिटल बायोमेट्रिक पहचान पत्र,
  • 121 करोड़ मोबाइल फोन,
  • और ई-कॉमर्स में 51 प्रतिशत की वृद्धि आदि योजना की प्रगति है।

डिजिटल भारत योजना के बारे में और अधिक जानकारी 

Digital india mission: इस मिशन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 1 जुलाई 2015 को लॉन्च किया, अभी तक इस मिशन में लगभग सभी राज्य बहुत अच्छे से बढ़ चढ़कर मिशन को बढ़ावा दे रहे है।

यह भी पढ़े 

इस लेख की जानकारी आपको कैसी लगी हमें Comment जरूर करे | यह जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ Share करे |

अगर आप योजना से सम्बंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हो तो Comment जरूर करे |

योजना नोटिफिकेशन 🔔 पाने के लिए ग्रुप जॉइन करे

व्हाट्सऐप ग्रुप जॉइन करे WhatsApp Channel | Group 1 | Group 2 | Group 3
टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करेJoin Telegram Group
सोशल मिडिया ग्रुप जॉइन करेGoogle News | Facebook | YouTube | Instagram | Pinterest | Twitter
YojanaHindiMe HomeClick Here

Leave a Comment