ई श्रमिक कार्ड के फायदे 2024 | E Shram Card benefits in hindi

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now
Join YouTube Channel Join Now

E shram card benefits in hindi | e shram card benefits in hindi pdf | ई श्रमिक कार्ड के फायदे 2024 | e shram card ke fayde in hindi | Shramik card ke fayde

भारत सरकार ने असंगठित क्षेत्र के कामगार श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओ का लाभ देने के लिए ई-श्रम पोर्टल को हाल ही में शुरू किया है। श्रम पोर्टल अभी तक 10 करोड़ से अधिक श्रमिक अपना नामांकन करा चुके है। भारत सरकार पोर्टल पर 36 करोड़ श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल (E-Shram Portal) के माध्यम से रजिस्‍टर करना चाहती है।

ई श्रमिक कार्ड के फायदे 2022

इस लेख के बारे में !

ई श्रमिक कार्ड के फायदे 2024 (Shramik card ke fayde)

ई-श्रम पोर्टल, देश का पहला असंगठित कामगारों का नेशनल डाटाबेस बनाने का काम कर रहा है। ई-श्रम कार्ड योजना का लाभ वे लोग ले सकते है, जो इनकम टैक्स का भुगतान न करते हों और ईपीएफओ और ईएसआईसी का सदस्य नहीं हों।

पोर्टल पर कृषि कामगार, प्रवासी कामगार, गिग वर्कर नामांकन करा सकते है। ई-श्रम कार्ड की मान्यता देश के सभी राज्यों में होगी। कामगार श्रमिक यदि सामाजिक योजनाओ का लाभ लेना चाहता है तो उसे e shram portal पर रजिस्ट्रेशन करना जरुरी है। ई श्रम पोर्टल पर कामगार श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन के लिए 31 दिसंबर तक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन इससे पहले यह जानना जरुरी है की श्रमिक कार्ड के लिए पात्रता और लाभ कौन-कौन से मिलेंगे-

ई श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करे

देश में 16 से 59 साल आयु वर्ग के कामगार ई श्रमिक पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है। ई श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद कामगारों को एक 12 अंको का युनिवर्सल अकॉउंट नंबर (UAN) मिलेगा। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर तथा बैंक खाता संख्या की आवश्यकता होगी। अगर आपका आधार मोबाइल नंबर से लिंक नहीं है तो आप नजदकी सीएससी (CSC) सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन द्वारा अपना नामांकन करा सकते है। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन आपके आधार नंबर से किया जायेगा। रजिस्ट्रेशन के लिए आधार नंबर डालते ही आधार के डाटा बेस से कामगार की सभी जानकारियां अपने आप पोर्टल पर प्रदर्शित हो जाएंगी। कामगार को बाकी की जरूरी जानकारियां फॉर्म में भरनी होंगी।

Key highlights e shram card benefit

सेवा का नामई श्रमिक कार्ड के फायदे
विभागश्रम एवं रोजगार मंत्रालय
किसके द्वारा शुरू किया गयाभारत सरकार
योजना का उद्देश्यश्रमिकों को सामाजिक कल्याण योजनाओ का लाभ प्रदान करना
लाभार्थीअसंगठित क्षेत्र के श्रमिक
वर्ष2022
आवेदनऑनलाइन

पोर्टल पर तीन तरीको से पंजीकरण करा सकते है 

  1. ई श्रम पोर्टल पर स्वयं रजिस्टर करके, यानि सेल्फ रजिस्ट्रेशन
  2. csc कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से।
  3. जिलों, तहसीलों, सरकार के क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से

पोर्टल में रजिस्ट्रेशन के समय कामगार के पास आधार कार्ड, आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और बैंक खाता की जानकारी होना चाहिए।

E Shram Card Benefits in Hindi

ई श्रमिक कार्ड के फायदे 2024: ई श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले सभी कामगार श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड जारी किया जाता है। इस कार्ड पर एक युनिवर्सल अकॉउंट नंबर होता है। जिसकी सहयता से श्रमिक देश में कही भी सरकार द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओ का लाभ ले सकता है। eshram.gov.in पोर्टल पर पंजीयन का कोई शुल्क नहीं लगता है। आप चाहे  CSC केंद्र के माध्यम से या फिर स्वयं पोर्टल पर नामांकन करते है आपको कुछ भी शुल्क नहीं देना होगा।

3000 रुपये की पेंशन प्रतिमाह मिलेगी 

पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होने के बाद यदि आप प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में रजिस्ट्रेशन करते है तो आप को प्रतिमाह 3000 रुपये मिलेंगे। योजना का लाभ लेने के लिए 18 से 40 वर्ष के आयु वर्ग के आवेदकों को 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक प्रति माह 55 रुपये से 200 रुपये जमा करने होंगे। सभी आयु वर्ग के लोगो के लिए अलग-अलग राशि प्रतिमाह जमा करना होगी।

पात्रता मापदंड

  • असंगठित कामगार (यूडब्ल्यू)
  • आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होना चाहिए
  • मासिक आय 15000 रुपये या उससे कम होना चाहिए

60 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद प्रतिमाह 3000 रु की पेंशन मिलेगी।

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना दस्तावेज 

  1. आधार कार्ड
  2. बचत बैंक खाता / जन धन खाता संख्या IFSC कोड के साथ

E Shramik card benefits in hindi

benefits of e shram card in hindi, ई-श्रमिक कार्ड के द्वारा कामगार देश में कही भी काम कर रहे हो वहा पर सरकार द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओ का लाभ ले सकते है। देश में प्रवासी मजदूरों कामगारों को ई-श्रम कार्ड का लाभ मिलेगा, वे देश में कही भी सामजिक सुरक्षा योजनाओ के पात्र होंगे। यदि किसी कारण से कामगारो को दिव्यांग होते है तो 2 लाख की राशि दी जाएगी। आंशिक दिव्यांग होने पर 1 लाख रुपये की राशि मिलती है। अगर आप इन ई श्रमिक कार्ड के बेनिफिट प्रिंट करना चाहते है तो अपने क्रोम ब्राउज़र में Print बटन पर क्लिक कर PDF फाइल में डाउनलोड कर सकते है।

ई श्रमिक कार्ड के फायदे

  • ई श्रमिक कार्ड के माध्यम से universal account number मिलेगा जिसके माध्यम से प्रवासी श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओ का लाभ मिलेगा, इससे राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी की प्रक्रिया सरल होगी।
  • वन नेशन वन राशन कार्ड योजना का लाभ मिलेगा।
  • कामगार श्रमिक देश में कही से भी राशन की दुकान से खाद्यान्न ले सकेगा।
  • पंजीयन के तुरंत बाद कामगार को 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिलेगा।
  • पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिक की दुर्घटना होने पर, मृत्यु या स्थायी विकलांगता पर दो लाख रुपये का बिमा मिलता है
  • तथा आंशिक विकलांगता होने पर एक लाख रुपये की बीमा राशि मिलती है।

श्रमिक कार्ड के फायदे लेने के लिए जरुरी निर्देश 

ई श्रमिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने से पहले आपको कुछ बातो का ध्यान रखना जरुरी है। कामगार श्रमिक की आयु 16 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होना चाहिए। कामगार श्रमिक इनकम टैक्स का भुगतान न करता हो। यानिकि अगर कोई कामगार श्रमिक इनकम टैक्स भरता है तो वह पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए पात्र नहीं होगा। साथ ही अगर श्रमिक ईपीएफओ और ईएसआईसी का सदस्य है तो भी वह ई श्रमिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकता है। पोर्टल पर कृषि कामगार, प्रवासी कामगार, गिग वर्कर आदि रजिस्ट्रेशन करा सकते है। जो किसान अपनी स्वयं की जमीन पर खेती करते है, यानि जिनके पास जमीन है वे किसान पोर्टल पर पंजीयन नहीं कर सकते।

ई-श्रमिक कार्ड के फायदे 2024 

कामगार श्रमिक अपने ई श्रम कार्ड की जानकारी कही से भी अपडेट करा सकते है। कामगार स्वयं ई श्रम पोर्टल लॉगिन कर या CSC कियोस्क केंद्र के माध्यम से जानकारी अपडेट कर सकते है। मोबाइल नंबर, वर्तमान पता, कौशल व्यवसाय, शैक्षिक योग्यता, कौशल के प्रकार, पारिवारिक विवरण आदि की जानकारी श्रमिक कार्ड में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से अपडेट करा सकते है।

E Shram Card ke fayde in hindi

सामाजिक सुरक्षा कल्याण योजनाएं

कामगार श्रमिक यदि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करता है तो उसे सामाजिक सुरक्षा योजनाओ का फायदा सीधे मिलेगा। इन सभी योजनाओ का लाभ श्रमिकों को मिलेगा।

1. प्रधान मंत्री श्रम योगी मान-धन पेंशनयोजना (PM-SYM)

इस योजना के अंतर्गत 18-40 वर्ष का आयु वर्ग के श्रमिक रजिस्ट्रेशन करा सकते है। कामगार 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद, उसे 3,000 रुपये की मासिक पेंशन प्राप्त होगी। लाभार्थी की मृत्यु पर, पति या पत्नी को आधी मासिक पेंशन मिलेगी। यदि पति और पत्नी, दोनों इस योजना में शामिल होते हैं, तो वे 6000/- रुपये संयुक्त रूप से मासिक पेंशन के पात्र होंगे।

2. राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS)

दुकानदारों, व्यापारियों और स्व-नियोजित व्यक्तियों (एनपीएस-व्यापारी) के लिए राष्ट्रिय पेंशन योजना के तहत लाभ दिया जाता है। योजना में 3000 रुपये की मासिक पेंशन दी जाती है।

3. प्रधानमंत्री जीवन ज्योतिबीमा योजना (PMJJBY)

इस योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की आयु वर्ग के श्रमिकों को 330 रुपये एक साल का प्रीमियम जमा करना होता है। किसी भी कारण से स्थाई अपंगता या मृत्यु होने पर 2 लाख रु मिलते है।

4. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)

योजना के तहत 18 से 70 वर्ष की आयु वर्ग के श्रमिकों को 12 रुपये एक साल का प्रीमियम जमा करना होता है। दुर्घटना में मृत्यु और स्थायी विकलांगता होने पर 2 लाख रुपये और आंशिक विकलांगता होने पर 1 लाख रुपये।

5. अटल पेंशन योजना

इस योजना के तहत 18 से 40 वर्ष की आयु वर्ग के श्रमिक अपनी पसंद से प्रतिमाह प्रीमियम राशि जमा करने के बाद 1000-5000 रुपये की पेंशन प्राप्त कर सकते है।

E Shramik card ke fayde

6. सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS)

प्रत्येक महीने 35 kg चावल या गेहूं, जबकि गरीबी रेखा से ऊपर का परिवार मासिक आधार पर 15 kg खाद्यान्न हेतु पात्र है। प्रवासी कामगारों श्रमिक जहां भी वे काम कर रहे हैं, वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना के माध्यम से खाद्यान्न ले सकता है।

7. प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण (PMAY-G)

इस योजना के तहत अनियत श्रम में संलग्न श्रमिक को मैदानी क्षेत्रों में 1 लाख 20 हजार और पहाड़ी क्षेत्रों में 1 लाख 30 हजार की सहायता प्रदान की जाती है।

8. राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP)- वृद्धावस्था संरक्षण

योजना के तहत वृद्धावस्था (Old age pension) के तहत विभिन्न आयु वर्ग के लिए 300 रुपये से 500 रुपये की दर से केंद्रीय अंशदान दिया जाता है। साथ में राज्य के अंशदान के साथ पेंशन राशि 1000 रुपये से 3000 रुपये तक मिलती है।

Shram Card ke fayde

9. आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY)

इस योजना में किसी कारण से अस्पताल में भर्ती होने पर परिवार को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क स्वास्थ्य कवरेज बीमा मिलता है।

10. बुनकरों के लिए स्वास्थ्य बीमा स्कीम (HIS)

इस योजना के तहत पुरुष और महिला दोनों को शामिल किया गया है।

योजना में 15000 रुपये के पैकेज का लाभ मिलेगा जिसमे मौजूद बीमारियां और नई बीमारियां दोनों शामिल हैं।

  • प्रसूति प्रसुविधा (पहले दो बच्चों के लिए प्रति बच्चा)- 2500 रुपये मिलेगा।
  • नेत्र उपचार के 75 रुपये
  • ऐनक 250 रु
  • आवासीय अस्पताल में भर्ती 4000 रुपये,
  • आयुर्वेदिक/ यूनानी/ होमीयोपैथिक/ सिद्ध 4000 रु
  • अस्पताल में भर्ती (पूर्व एवं पश्चात सहित) 15000 रुपये
  • शिशु कवरेज के 500/- रुपये
  • बाह्य रोगी विभाग एवं प्रति बीमारी सीमा 7500 रुपये।

11. राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त और विकास निगम (NSKFDC)

इस योजना में सफाई कर्मचारी और हाथ से मैला ढोने वाले व्यक्तियों को लाभ मिलेगा। स्वच्छता संबंधी गतिविधियों और भारत और विदेशों में शिक्षा हेतु सहायता प्रदान की जाती है।

12. हाथ से मैला ढोने वालों के पुनर्वास हेतु स्व-रोजगार योजना (संशोधित)

परिवार के किसी एक सदस्य को 40,000 रुपये की एकमुश्त नकद सहायता या समय-समय पर यथा संशोधित राशि के ओटीसीए के लिए पात्र होंगे। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्तीय और विकास निगम (NSKFDC) द्वारा आयोजित ऐसे प्रशिक्षणों की सूची से स्वयं की पसंद का निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिसमे 3,000 रु का मासिक राशि NSKFDC द्वारा प्रदान की जाएगी।

ई-श्रमिक कार्ड के फायदे 2024

रोजगार योजनाएं 

श्रमिक पोर्टल पर पंजीयन के साथ रोजगार योजनाओ का भी फायदा मिलता है।

1. मनरेगा योजना 

गांव में कोई भी व्यक्ति जो 18 वर्ष से अधिक आयु का है योजना में आवेदन करने का हक़दार है। प्रतिवर्ष प्रति परिवार 100 दिन का रोजगार दिया जाता है। आवेदन करने के 15 दिन के भीतर व्यक्ति योजना के तहत काम करने का हक़दार होता है।

2. दीन दयाल उपाध्याय– ग्रामीण कौशल्य योजना

दीन दयाल उपाध्याय– ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY) का उद्देश्य 15 से 45 वर्ष के गरीब ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रदान करना और उन्हें नियमित मासिक मजदूरी या न्यूनतम मजदूरी से ऊपर की नौकरी प्रदान करना है।

3. दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना

कोई भी व्यक्ति जो कौशल प्रक्षिक्षण प्राप्त करना चाहता है। उन्हें कौशल प्रक्षिक्षण देना तथा वित्तपोषण प्रदान करके स्व-व्यवसाय को बढ़ाना है।

E Shramik card ke fayde in hindi

4. पीएम स्वनिधि योजना 

रेहड़ी-पटरी या फेरीवाले जो सड़क किनारे अपना व्यवसाय करते है। उनके व्यवसाय शुरू करने के लिए सरकार 10000 रु की सहायता देती है।

5. प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना

देश के 12वीं कक्षा छोड़ने वाले या 10वीं पास छात्र अपने कौशल को विकसित करने के लिए इस योजना में नामांकन करा सकते है। योजना में कौशल प्रक्षिक्षण के साथ छात्रवृति भी मिलती है। प्रक्षिक्षण कोर्स पूरा करने के बाद कौशल प्रमाण पत्र दिया जाता है। आपको एक नौकरी भी मिलती है। आप कौशल प्रमाण पत्र की सहायता से स्वयं का व्यवसाय भी शुरू कर सकते है। बैंक प्रमाण पत्र के आधार पर आपको लोन देती है।

6. प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम

देश का कोई भी नागरिक जो आठवीं कक्षा उत्तीर्ण तथा 18 साल का हो चूका है अपना व्यवसाय शुरू करना चाहता है। उसे विनिर्माण क्षेत्र में 10 लाख रुपये और व्यापार, सेवा क्षेत्र में 5 लाख रूपये के सहायता योजना के तहत मिलती है।

लोगो द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्न – उत्तर

Q. क्या ई श्रम कार्ड की मान्यता पुरे देश में है?

Ans – ई श्रम कार्ड की मान्यता देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशो में है, श्रमिक देश में कहीं पर भी काम कर सकता है।

Q. ई श्रम कार्ड बनवाने की आयु कितनी है?

Ans – 18 वर्ष

योजना नोटिफिकेशन 🔔 पाने के लिए ग्रुप जॉइन करे

व्हाट्सऐप ग्रुप जॉइन करे WhatsApp Channel | Group 1 | Group 2 | Group 3
टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करेJoin Telegram Group
सोशल मिडिया ग्रुप जॉइन करेGoogle News | Facebook | YouTube | Instagram | Pinterest | Twitter
YojanaHindiMe HomeClick Here

Leave a Comment