PM Kisan Mandhan Yojana 2024: किसानों को हर महीने 3 हजार रुपये पेंशन

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now
Join YouTube Channel Join Now

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना (pradhan mantri kisan maandhan yojana) के तहत किसानो को प्रतिमाह 3000 रु की पेंशन दी जाती है। आज इस लेख में पीएम किसान मानधन योजना ऑनलाइन आवेदन (PM Kisan Mandhan Yojana Apply Online Registration) कैसे करे के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी है। अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते है तो इस लेख को पूरा जरूर पढ़े।

pm kisan mandhan yojana

PM Kisan Mandhan Yojana 2024

Pradhan Mantri Kisan Mandhan Yojana: प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत केंद्र सरकार ने तीन उपयोजनाओं को शुरू किया है।

  1. प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना
  2. पीएम श्रम योगी मानधन योजना
  3. व्यापारियों और स्वरोजगार व्यक्तियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन योजना योजना

किसान मानधन योजना में छोटे और सीमांत किसानों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए 3000 रु की पेंशन प्रतिमाह प्रदान की जाती है। प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में पात्रताधारी किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। योजना में ऑनलाइन आवेदन करने की उम्र 18 साल से 40 साल तक है।

पीएम किसान मानधन योजना का उद्देश्य 

Kisan Mandhan Yojana का मुख्य उद्देश्य देश के किसानो को वृद्धावस्था में हर महीने 3 हजार रुपये पेंशन देकर आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।

About PM Kisan Mandhan Yojana

हमारा भारत देश कृषि प्रधान देश है। देश में किसानो की जनसंख्या सबसे अधिक है। लगभग हर एक इंसान किसान परिवार से जुड़ा हुआ है। जिसके कारण देश में बहुत बड़े स्तर पर कृषि कार्य होता। किसान अधिक उम्र होने पर कृषि कार्य करने में कम समर्थ होते है। प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना (pm kisan mandhan yojana) के अंतर्गत किसानो को वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए किसान को प्रतिमाह 3000 रु की पेंशन प्रदान की जाती है। इससे किसानो की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा होगी।

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के लाभ 

  • किसानो को वृद्धावस्था में आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा मिलेगी
  • 60 वर्ष की आयु पूरी करने पर प्रतिमाह 3000 रु की पेंशन मिलेगी
  • भारत सरकार द्वारा योगदान
  • वृद्धावस्था सुरक्षा मिलेगी

PM Kisan Mandhan Yojana पात्रता 

  • 2 हेक्टेयर तक कृषि योग्य भूमि वाले सभी छोटे और सीमांत किसान,
  • 18 से 40 वर्ष के आयु वर्ग के किसान
  • जिनके नाम भूमि दस्तावेजों में दिखाई देते हैं, वे योजना के तहत लाभ पाने के पात्र हैं।

किसान मानधन योजना आवश्यक दस्तावेज 

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 

PM Kisan Mandhan Yojana Online Registration: मानधन योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट maandhan.in पर जाए।

  • Pradhan Mantri Kisan mandhan yojana को क्लिक करे
  • इसके बाद Click here to Apply Now बटन पर क्लिक करे
  • Self Enrollment using Mobile number & Otp पर क्लिक करे
  • मोबाइल नंबर दर्ज करे
  • proceed बटन पर क्लिक करे
  • मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करे
  • आपके आधार कार्ड एवं सेविंग बैंक अकाउंट की सभी जानकरी दर्ज करे।
  • एवं फॉर्म को सब्मिट करे

PMSYM CSC – सीएससी कीओस्क के द्वारा किसान मानधन योजना पंजीकरण : Mandhan Yojana CSC Kiosk 

  • इच्छुक पात्र किसान निकटतम सीएससी केंद्र (CSC Center) पर जाए।
  • वीएलई किसान के आधार कार्ड पर मुद्रित आधार संख्या, ग्राहक का नाम और जन्म तिथि दर्ज करेगा।
  • पात्रता शर्तों के लिए स्व-प्रमाणन घोषणा के ऑप्शन को चुने
  • सिस्टम किसान आवेदनकर्ता की उम्र के अनुसार देय मासिक योगदान की स्वतः मानधन कैलकुलेटर गणना करेगा।
  •  आवेदक मानधन योजना की पहली सदस्यता राशि का नकद भुगतान वीएलई को करेगा।
  • नामांकन जानकारी भर कर हस्ताक्षर किए जाएंगे। वीएलई इसे स्कैन करेगा और पोर्टल पर अपलोड करेगा।
  • किसान पेंशन खाता संख्या जनरेट होगी और किसान मानधन पेंशन कार्ड प्रिंट किया जाएगा।

किसान मानधन योजना जानकारी संपर्क करे 

टोल फ्री नंबर :  1800 267 6888

 14434

पीएम किसान मानधन योजना दिशा-निर्देश – क्लिक करे

योजना नोटिफिकेशन 🔔 पाने के लिए ग्रुप जॉइन करे

व्हाट्सऐप ग्रुप जॉइन करे WhatsApp Channel | Group 1 | Group 2 | Group 3
टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करेJoin Telegram Group
सोशल मिडिया ग्रुप जॉइन करेGoogle News | Facebook | YouTube | Instagram | Pinterest | Twitter
YojanaHindiMe HomeClick Here

Leave a Comment