Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
Home » Central Govt Scheme | Pradhan Mantri Yojana » PMFBY Yojana: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ऑनलाइन आवेदन, लिस्ट

PMFBY Yojana: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ऑनलाइन आवेदन, लिस्ट

प्रति वर्ष प्राकृतिक आपदा के कारण हमारे भारत देश में किसानो को बहुत नुकसान उठाना पड़ता है | बाढ़, तूफान, ओले और तेज बारिश के कारण फसल ख़राब हो जाती है। जिससे किसान को बहुत ही ज्यादा नुकसान होता है।

प्रिय किसान भाइयो, फसल के नुकसान की भरपाई तथा इस संकट से उभरने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) पीएमएफबीवाई शुरू की है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

इस लेख के बारे में !

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना क्या है ?

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना – PMFBY भारत सरकार के द्वारा शुरू की गयी किसान हितेशी योजना है | इस योजना के तहत किसान प्राकृतिक आपदा के कारण हुए फसल के नुकसान से हुए हानि को मुआवजे  के रूप में सरकार से प्राप्त करता है | इसके लिए किसान को अपनी फसल का बीमा करवाना होता है | इसके लिए किसान मामूली सा बीमा शुल्क देकर अपनी फसल का बीमा करवा सकता है |

इस योजना के तहत रबी फसल के लिए 1.5 फीसदी ब्याज राशि तथा खरीफ की फसल के लिए 2 % ब्याज राशि का भुगतान करना होता है।

फसल बीमा योजना को 18 फरवरी 2016 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू किया गया। 

यह भी पढ़े :  सब्जियों की खेती के लिए विशेष अनुदान योजना 2024: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, सब्सिडी

PMFBY कैलेंडर गतिविधि

गतिविधिखरीफरबी
ऋणदाता किसानों के लिए ऋण अवधिअप्रैल से जुलाईअक्टूबर से दिसंबर
किसानों के प्रस्तावों की प्राप्ति के लिए कट-ऑफ की तारीख31 जुलाई31 दिसंबर
उपज डेटा प्राप्त करने के लिए कट-ऑफ तारीखअंतिम फसल से एक महीने के भीतरअंतिम फसल से एक महीने के भीतर

फसल बीमा योजना का उद्देश्य 

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का मुख्य उद्देश्य किसानो को फसल से हुए नुकसान की भरपाई करना है |

  • फसल रोगो, कीटो और प्राकृतिक आपदा आदि से हुए फसल नुकसान की भरपाई के लिए वित्तीय सहायता और बीमा कवरेज प्रदान करना |
  • किसानो को खेतो में फसल की निरंतरता और आय को स्थिर करना |
  • किसानो को आधुनिक और नवीन कृषि पद्धति अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना |
  • ऋण का प्रवाह कृषि क्षेत्र में लगातार बना रहे |
  • कृषको की आर्थिक स्थिति सुधारने में सहायक |

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किन फसलों को कवर किया जाता है?

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत निम्नलिखित फसलों को कवर किया जाता है:

  • खाद्यान्न फसलें: धान, गेहूं, मक्का, ज्वार, बाजरा, रागी, उड़द, मूंग, मसूर, अरहर, सोयाबीन
  • तिलहन फसलें: सरसों, सोयाबीन, मूंगफली, तिल, सूरजमुखी, दलहन
  • दलहन फसलें: अरहर, मूंग, मसूर, उड़द, सोयाबीन
  • अन्य फसलें: बांस, गन्ना, तंबाकू, केला, कपास, चाय, कॉफी, इमली, आम, लीची

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana के लिए पात्रता 

PMFBY Yojana में वे सभी किसान पात्र है जो सरकार के द्वारा अधिसूचित क्षेत्र में अधिसूचित फसल उगाते है | और किसान ने अपनी फसल का बीमा करवाया हो |

अनिवार्य बीमाकृत : ऐसे क्षेत्र जहा फसल के लिए अनिवार्य बिमा पालिसी होती है वह फसल का बिमा नवीनीकृत किया जाता है |

कभी-कभी प्राकृतिक आपदा के कारण पुरे क्षेत्र में किसानो की फसल नष्ट होने की स्थिति में, सरकार के द्वारा क्षेत्र के किसानो को बगैर फसल बिमा के मुआवजे की राशि प्रदान की जाती है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

योजना में आप ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों से फॉर्म भर सकते है |

यह भी पढ़े :  RRB NTPC 2024 Notification: रेलवे में 10,884 पदों पर होगी भर्ती, हर तीन महीने पर भर्ती के निर्देश

प्रधानमंत्री फसल बिमा योजना ऑनलाइन फॉर्म  भरने के लिए आपको सबसे पहले प्रधानमंत्री फसल बिमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmfby.gov.in पर क्लीक करना होगा |

pmfby
  • इसके बाद किसान आवेदन पर क्लीक करे |
  • Guest Farmer पर क्लीक करे |
  • फार्मर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा |
pmfby1

इसमें आवश्यक जानकारी भर कर जमा करे !

प्रधानमंत्री फसल बिमा योजना ऑफलाइन फॉर्म 

इसके लिए आपको नजदीकी सरकार द्वारा योजना के लिए अधिकृत बैंक में जाकर फसल बिमा योजना का फार्म भर सकते है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लिस्ट

PMFBY village list Download करने के लिए एवं ग्राम वार लिस्ट में नाम देखने के लिए आपको ग्राम पंचायत सचिव या पटवारी से सम्पर्क करना होगा।

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana आवश्यक दस्तावेज

  1. एक फोटो जो नविन हो |
  2. आईडी कार्ड (वोटर आईडी, राशन कार्ड, आधार कार्ड, पेन कार्ड इत्यादि)
  3. किसान के अड्रेस प्रूफ के लिए (आधार कार्ड या ऊपर दिए गए डॉक्यूमेंट में से)
  4. खेत का खता / खसरा नंबर की फोटो कॉपी |
  5. खेत की फसल की बुवाई का सबुत, इसके लिए गांव के सरपंच, मुख्या या मंत्री से पत्र लिखवा ले |
  6. अगर खेत किराये या बटाई से लिया हो तो करार की फोटो कॉपी |
  7. फसल के नुकसान होने पर सीधे आपके बैंक अकाउंट में पैसा पाने के लिए रद्द बैंक चेक |

प्रधनमंत्री फसल बीमा योजना की मुख्य बाते 

योजना का नामप्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
लॉन्च दिनांक13 जनवरी 2016
किसके द्वारा शुरू किया गयाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
योजना का उद्देश्यफसल के नुकसान की भरपाई
लाभार्थीपात्र किसान
मंत्रालयकृषि और किसान कल्याण मंत्रालय
ऑफिसियल वेबसाइटpmfby.gov.in

PM Fasal Bima Yojana के लाभ 

  1. इस योजना से किसानो की फसल नुकसान होने पर, उन्हें फसल का मुवाअजा मिलेगा |
  2. अगर प्राकृतिक आपदा के कारण फसल बर्बाद होती है तो उन्हें कोई चिंता की जरुरत नहीं, सरकार बीमित फसल का पैसा सीधे किसान के खाते में भेजेगी |
  3. किसान की आर्थिक स्थिति सुधरेगी |
  4. फसल नुकसान होने पर, वह चिंता नहीं करेगा |
  5. किसान फसल बीज खरीद सकेगा |
  6. आधुनिक उपकरण की और बढ़ेगा
यह भी पढ़े :  प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना 2024: Matritva Vandana Yojana Registration

PM Fasal PMFBY के मूल बिंदु 

  • इस योजना का उद्देश्य गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर किसानो को सहायता प्रदान करना, जो प्राकृतिक आपदा आने पर फसल के नुकसान की भरपाई करने में असमर्थ होते है |
  • योजना के द्वारा मुवाअजे की राशि सीधे किसान के खाते में आती है |
  • फसल बीमा योजना को 13 जनवरी 2016 को शुरू किया गया |
  • योजना में रबी के लिए 1.5 फीसदी ब्याज राशि तथा खरीफ की फसल के लिए 2 % ब्याज राशि का भुगतान करना पड़ता है |
  • इस योजना के लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यम से फार्म भर सकते है |
  • योजना से संबधित क्षेत्र जहा असमय प्राकतिक आपदा आने पर फसल बिमा राशि देय है |

PMFBY योजना की प्रगति 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 5 जुलाई, 2019 को प्रधानमंत्री आवास बीमा योजना (PMFBY) के लिए 14,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया ।

उन्होंने कहा प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत 6.11 करोड़ किसानों को बीमित किया गया | इसे पहली बार 2016 की शुरुआत में लॉन्च किया गया था।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में 

नई फसल बीमा योजना वन नेशन – वन स्कीम थीम के आधार पर है। यह पिछली सभी योजनाओं की सर्वोत्तम सभी विशेषताओं को शामिल करती  है और साथ ही, पिछली सभी कमियों को इस योजना से हटा दिया गया है। प्रधानमंत्री फसल बिमा योजना- मौजूदा दो योजनाओं राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना (NAIS)और साथ ही संशोधित राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना (MNAIS) का एक रूप है |

NAIS – National Agricultural Insurance Scheme

MNAIS – Modified National Agricultural Insurance Scheme

इस योजना का जिक्र 13 जनवरी 2016 को बजट 2016 में किया गया |

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 18 फरवरी 2016 को शुरू की गई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) किसानों के लिए उनकी उपज  के लिए एक बीमा कवर है |

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लक्ष्य फसल की विफलता के खिलाफ एक व्यापक बीमा कवर प्रदान करना है, जिससे किसानों की आय स्थिरता में मदद मिलेगी।

लोगो के द्वारा पूछे गए प्रश्न – FAQ

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कवरेज की राशि कितनी है?

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कवरेज की राशि फसल के प्रकार, जोखिम स्तर और बीमित क्षेत्र के आधार पर अलग-अलग होती है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्रीमियम दर कितनी है?

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्रीमियम दर फसल के प्रकार, जोखिम स्तर और बीमित क्षेत्र के आधार पर अलग-अलग होती है। सामान्य तौर पर, किसानों को बीमित राशि का 2% से 5% प्रीमियम देना होता है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित शिकायत कहां की जा सकती है?

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित शिकायतें संबंधित बीमा कंपनी के कार्यालय में की जा सकती हैं। इसके अलावा, किसान संबंधित राज्य सरकार के कृषि विभाग से भी शिकायत कर सकते हैं।

यह भी पढ़े 

इस लेख की जानकारी आपको कैसी लगी हमें Comment जरूर करे | यह जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ Share करे |

अगर आप योजना से सम्बंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हो तो Comment जरूर करे |

योजना नोटिफिकेशन 🔔 पाने के लिए ग्रुप जॉइन करे

व्हाट्सऐप ग्रुप जॉइन करेWhatsApp Channel | Group 1 | Group 2 | Group 3
टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करेJoin Telegram Group
सोशल मिडिया ग्रुप जॉइन करेGoogle News | Facebook | YouTube | Instagram | Pinterest | Twitter
YojanaHindiMe HomeClick Here

Leave a Comment