किसान ऋण मोचन योजना उत्तर प्रदेश 2024 | ऑनलाइन फॉर्म, स्थिति

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now
Join YouTube Channel Join Now

किसान ऋण मोचन योजना 2024 | up kisan karj mafi list | kisan rin mochan yojana uttar pradesh  |  kisan rin mochan up 2024  |  kisan rin mochan online application | fasal rin mochan yojana

किसान ऋण मोचन योजना उत्तर प्रदेश

किसान ऋण मोचन योजना क्या है?

ऋण मोचन योजना (Kisan Rin Mochan Yojana), हमारे किसान भाइयो के हित के लिए सरकार के द्वारा चलाई गई योजना है | किसान ऋण मोचन योजना के अंतर्गत किसानों का कृषि ऋण रूपये एक लाख तक माफ किया जायेगा | इसके लिए सरकार द्वारा ऑनलाइन पोर्टल (www.upkisankarjrahat.upsdc.gov.in) पर किसानों द्वारा लिये गये कृषि ऋण का विवरण बैंकों के माध्यम से आनलाइन जोड़कर तहसील स्थिति तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं बैंक अधिकारियों की टीम बनाकर इसका गहन सत्यापन कराकर इस ऋण माफी योजना में किसानो का कृषि ऋण माफ़ किया जायेगा।

किसान ऋण मोचन योजना का उद्देश्य 

UP Kisan Rin Mochan Yojana का उद्देश्य ऐसे किसान भाइयो को राहत देना है जिन्होंने अपनी फसल बुवाई धान या खाद या फसल उपकरण लेने के लिए बैंक से लोन लिया, लेकिन किसी कारणवश फसल ख़राब या उत्पादन नहीं होने पर वे किसान लोन नहीं चूका पाते है | सरकार ऐसे सभी किसानो का लोन माफ़ करेगी जो लोन की राशि चुकाने में असमर्थ है |

ऋण मोचन योजना के लिए पात्रता 

  • योजना में वे सभी किसान शामिल किये जायेगे जिन्होंने बैंक से कृषि से सम्बंधित लोन लिया है।
  • कुल भूमि क्षेत्र 2 हेक्टेयर से अधिक नहीं होना चाहिए |
  • उत्तरप्रदेश राज्य का निवासी किसान जो राज्य में रहता हो | वही पत्र है |
  • इसके लिए आपको बैंक से लिए गए लोन की रसीद जरुरी होगी |

UP Kisan Rin Mochan Yojana आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक पास बुक
  • लोन की रसीद
  • पासपोर्ट फोटो
  • मोबाइल नंबर

किसान ऋण मोचन योजना में फॉर्म कैसे भरे 

लोन माफ़ी के लिए किसान को कोई भी ऑनलाइन फॉर्म भरने का विक्लप नहीं दिया गया है |

किसान को लोन माफ़ के लिए सर्वप्रथम अपनी संबधित बैंक शाखा से संपर्क करना होगा जहा से आपने लोन लिया है | कोई शिकायत होने पर तहसील या जनपद स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किये गए है जिनसे आप सम्पर्क कर सकते है | इनके फोन नंबर आप जिला कृषि अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते है |

ऋण मोचन की स्थिति देखें (Track Loan Redemption Status)

rin mochan yojana
  • सर्वप्रथम आप ऋण मोचन की स्थिति जाने पर क्लीक करे |
  • इसके बाद ऊपर दिया गया फॉर्म इस टाइप का फॉर्म खुलेगा |
  • इसमें जो भी जानकारी मांगी गयी उसे भर कर सब्मिट करे पर क्लीक करे |
  • आपका लोन माफ़ हुआ है या नहीं उसकी जानकारी पता चल जाएगी |
नागरिको के लिए :-फसल ऋण मोचन योजना सम्बंधित शिकायत/सन्दर्भ
शिकायत की स्थिति देखेने के लिए क्लिक करे | शिकायत का प्रारूप पत्र डाउनलोड कर एवं भरकर हेल्पडेस्क तहसील कलेक्टर कार्यालय मैं जमा करें
ऑफलाइन फॉर्म प्रारूप डाउनलोड करेंने के लिए क्लिक करे |

UP Kisan Rin Mochan Yojana की मुख्य बाते 

योजना का नामकिसान ऋण मोचन योजना
राज्यउत्तरप्रदेश
किसके द्वारा शुरू किया गयामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
योजना का उद्देश्यकिसानो का 1 लाख रूपये तक का कृषि लोन माफ़ करना
लाभार्थीउत्तरप्रदेश राज्य के किसान
kisan rin mochan yojana official websitewww.upkisankarjrahat.upsdc.gov.in/

किसान ऋण मोचन योजना के मूल बिंदु 

  • इस योजना में सभी उत्तरप्रदेश राज्य के किसानो को लाभ दिया जायेगा |
  • योजना में 1 लाख से कम लोन का कर्ज माफ़ किया जायेगा |
  • तथा अधिकतम 1 लाख रूपये तक का कृषि लोन माफ़ किया जायेगा |
  • जिन किसानो की जमीन उत्तरप्रदेश में है लेकिन वे दूसरे राज्य में रहते है तो वे किसान योजना का लाभ नहीं उठा सकते |

UP Kisan Rin Mochan Yojana के बारे में 

उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा शपथ ग्रहण करने के बाद अपनी पहली ही कैबिनेट बैठक में अपने संकल्प पत्र में किये गये वादे के मुताबिक किसानों का कृषि ऋण रूपये एक लाख तक माफ करने का निर्णय लिया गया ।

इस कृषि ऋण को माफ किये जाने के लिए सरकार द्वारा निर्णय लिया गया कि एन.आई.सी(NIC) उत्तर प्रदेश द्वारा विकसित आनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के किसानों द्वारा 31-03-2016 तक लिये गये कृषि ऋण का विवरण बैंकों के माध्यम से आनलाइन जोड़कर तहसील,  राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं बैंक अधिकारियों की टीम बनाकर इसका अच्छे से सत्यापन कराकर इस ऋण माफी योजना को साकार किया जाय।

जिससे कि कोई भी पात्र किसान इस योजना से छूट न जाय , तथा कोई गलत किसान इसका लाभ न ले पाये। योजना को पूर्ण पारदर्शिता के साथ लागू करना उत्तरप्रदेश सरकार का उद्देश्य है।

संपर्क सूत्र :- 0522-2235892 , 0522-2235855

लोगो के द्वारा पूछे गए प्रश्न – FAQ

किसान ऋण मोचन योजना उत्तर प्रदेश क्या है?

किसान ऋण मोचन योजना उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है जो राज्य के किसानों के फसल ऋण को माफ करती है।

किसान ऋण मोचन योजना उत्तर प्रदेश के तहत ऋण माफ करने की सीमा क्या है?

किसान ऋण मोचन योजना उत्तर प्रदेश के तहत, ऋण की पूरी राशि माफ की जाती है, बशर्ते कि ऋण 50,000 रुपये से कम हो।

किसान ऋण मोचन योजना उत्तर प्रदेश के तहत ऋण माफ करने के लिए किसी भी अन्य जानकारी के लिए कहाँ संपर्क करें?

किसान ऋण मोचन योजना उत्तर प्रदेश के तहत ऋण माफ करने के लिए किसी भी अन्य जानकारी के लिए, आप अपने बैंक, जिला कृषि कार्यालय या सहकारी समिति से संपर्क कर सकते हैं। आप उत्तर प्रदेश सरकार की वेबसाइट पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इस लेख की जानकारी आपको कैसी लगी हमें Comment जरूर करे | यह जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ Share करे |

अगर आप योजना से सम्बंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हो तो Comment जरूर करे |

यह भी पढ़े

योजना नोटिफिकेशन 🔔 पाने के लिए ग्रुप जॉइन करे

व्हाट्सऐप ग्रुप जॉइन करे WhatsApp Channel | Group 1 | Group 2 | Group 3
टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करेJoin Telegram Group
सोशल मिडिया ग्रुप जॉइन करेGoogle News | Facebook | YouTube | Instagram | Pinterest | Twitter
YojanaHindiMe HomeClick Here

Leave a Comment