Kadaknath Murgi Palan Yojana 2024: कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना आवेदन, पात्रता, लाभ

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now
Join YouTube Channel Join Now

Kadaknath Murgi Palan Yojana: कड़कनाथ (kadaknath) मुर्गा मध्य प्रदेश के आदिवासी अंचल जिले झाबुआ की खास पहचान है। कड़कनाथ मुर्गे की मांग देश में ही नहीं बल्कि अब विदेशों में भी बहुत तेजी से बढ़ रही है। अभी कुछ समय पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने भी इस नस्ल के मुर्गे का पालन शुरू किया है।

Kadaknath Murgi Palan Yojana

बढ़ते ठंड के मौसम के साथ इस मुर्गे की मांग बढ़ जाती है। कड़कनाथ मुर्गा 900 से 1200 रूपये किलो बिकता है। जहां देसी मुर्गा 700 रूपये किलो तक बिकता है कड़कनाथ मुर्गी के एक अंडे की कीमत लगभग 50 रूपये होती है। सरकार से लोन लेकर भी मुर्गी पालन किया जा सकता है।

इसलिए विभिन्न राज्यों की सरकार अपने क्षेत्र के अनुसार योजनाओ को चलाती है। इस लेख में कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना mp एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। अब कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना भारत के अन्य राज्यों में भी शुरू की जा चुकी है। जिससे दूसरे राज्यों के लोग कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना का लाभ उठा रहे है। इस लेख में kadaknath murgi palan yojana के बारे में पूरी जानकारी दी गयी है। ताकि आप Kadaknath Murgi Palan Yojana का लाभ उठा सके।

इस लेख के बारे में !

कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना MP

Kadaknath Murgi Palan Yojana: मध्य प्रदेश सरकार कड़कनाथ नस्ल के मुर्गा संरक्षण और संवर्धन के लिए कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना मध्यप्रदेश चला रही है। इस योजना के तहत राज्य सरकार कड़कनाथ के 40 चूजों के पालन के लिए 4400 रूपये का अनुदान सहायता राशि देती है। इस योजना का लाभ प्रदेश के सभी जिलों के लोग ले सकते हैं।

कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना mp के लिए 4400 रुपये का अनुदान 

  1. सिर्फ 25 प्रतिशत राशि हितग्राही की लगती है।
  2. मध्यप्रदेश सरकार कड़कनाथ चूजों को पालने के लिए 4400 रूपये की अनुदान राशि देती है जो कि कुल इकाई का 75 प्रतिशत होती है। शेष 25 प्रतिशत राशि हितग्राहियों को देना पड़ती है।
  3. यानि की आप को सिर्फ 1100 रूपये जमा करने पड़ेंगे।
  4. राज्य सरकार कड़कनाथ के 40 चूजों के लिए 2600 रूपये प्रदान करती है। प्रत्येक चूजे की कीमत 65 रूपये पड़ती है.
  5. प्रत्येक चूजे को टीका लगाया जाता है जिसके लिए सरकार 200 रूपये प्रदान करती है। टीके का खर्च प्रत्येक चूजे पर 5 रूपये पड़ता है.
  6. चूजों को ले जाने के लिए सरकार 220 रूपये प्रदान करती है।
  7. एक चूजे को प्रतिदिन 48 ग्राम आहार खिलाना पड़ता है।
  8. 30 दिनों के आहार के लिए राज्य सरकार 1390 रूपये प्रदान करती है।

म.प्र. लाड़ली लक्ष्मी योजना

कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना में आवेदन कैसे करे?

Kadaknath Murgi Palan Yojana का लाभ लेने के लिए संबंधित जिले के पशु चिकित्सा अधिकारी या फिर पशु औषधालय के प्रभारी या उपसंचालक पशु चिकित्सा से योजना की जानकारी लेना होगा, तथा फॉर्म को भर कर राशि जमा करनी होगी।

कड़कनाथ के लिए SBI से लोन कैसे लें?

पोल्ट्री फार्मिंग के लिए भारतीय स्टेट बैंक भी लोन प्रदान करती है। एसबीआई से कुल इकाई का 75 प्रतिशत तक लोन आसानी से मिल जाता है। 5 हजार मुर्गियों के पालन के लिए एसबीआई 3 लाख रुपये तक का लोन देता है। यहां से आप पोल्ट्री फार्मिंग पर 9 लाख रुपये तक लोन ले सकते हैं। लोन को चुकाने के लिए बैंक 5 साल का समय देती है।

कड़कनाथ मुर्गा के बारे में जानकरी 

कड़कनाथ मुर्गा (kadaknath murga) भारत की एक पंजीकृत मुर्गे की नस्ल है। जिसे अभी हल ही में मध्यप्रदेश को इसका मांस उत्पादन के लिए “भौगोलिक” संकेत Geographical Indication (GI) टैग मिला है। झाबुआ जिला (MP) कड़कनाथ मुर्गे के कारण पुरे देश में प्रसिद्ध है। तथा भौगोलिक संकेत मिलने से अब कड़कनाथ विश्व प्रसिद्ध हो चूका है। क्षेत्रीय भाषा में कड़कनाथ को ‘कालामासी’ भी कहा जाता है, क्योकि इसका मांस, चोंच, कलंगी, टाँगे, जुबान, नाख़ून, चमड़ी, इत्यादि सब काला होता है। जो की मिलेनिन पिग्मेंट की अधिकता से होता है। इसकी खास बात यह होती है की इसमें प्रोटीन प्रचुर मात्रा में तथा वसा न्यूनतम मात्रा में होता है। जिससे यह ह्रदय व डाइबिटीज के रोगियों के लिए उत्तम आहार है। इसका मांस काफी स्वादिष्ट होता है। इसकी इस विशेषता के कारण बाजार में इसकी मांग काफी ज्यादा होती है, और इसे उच्ची दर पर बेचा जाता है।

सोलर रूफटॉप योजना मध्यप्रदेश

Kadaknath Murgi Palan Yojana की मुख्य बाते 

योजना का नामकड़कनाथ मुर्गी पालन योजना 2022
विभागपशुपालन विभाग मध्य प्रदेश
राज्यमध्यप्रदेश
योजना का उद्देश्य कड़कनाथ नस्ल के मुर्गा संरक्षण और संवर्धन के लिए, रोजगार देना
लाभार्थीसभी लोग
आधिकारिक वेबसाइटmpdah.gov.in

कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना से लाभ 

  • कड़कनाथ मांस प्रसिद्ध होने से इसकी मांग देश के अलावा विदेशो में भी मांग बढ़ने मुर्गी पालन योजना मध्यप्रदेश से एक अच्छा व्यापार युवाओं के लिए उपलब्ध हो रहा है।
  • kadaknath murga पालन करना अन्य मुर्गो की तुलना में आसान होता है और कम बीमार होते है। कड़कनाथ होम्योपैथी चिकित्सा और तंत्रिका विकार में विशेष ओषिधि का काम करता है और आदिवासी लोग इसके रक्त से पुरातन और चिरकालीन गंभीर रोगो के इलाज करते है।
  • लोग इसके मांस का उपयोग कमोत्तोजक के रूप लैंगिक ताकत बढ़ाने के लिए प्रयोग करते है।
  • यह ह्रदय व डाइबिटीज के रोगियों के लिए लाभकारी होता है।

Kadaknath Murgi Palan Yojana – महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न 01 : कड़कनाथ मुर्गे की कौन-कौन सी प्रजाति होती है?

कड़कनाथ की तीन प्रजातियां (जेट ब्लेक, पेंसिल्ड, गोल्डन) पाई जाती है, इसमें से जेट ब्लेक प्रजाति की मांग बहुत ज्यादा होती है एवं यह प्रचुर मात्रा में पायी जाती है। गोल्डन प्रजाति कम पायी जाती है।

प्रश्न 02 : कड़कनाथ मुर्गे का वजन कितना होता है?

नर कड़कनाथ व्यस्क मुर्गे का औसतन वजन लगभग 1.80 से 2.25 किलोग्राम होता है, तथा मादा कड़कनाथ व्यस्क मुर्गी का वजन औसतन लगभग 1.25 से 1.50 किलोग्राम तक होता है।

प्रश्न 03 : कड़कनाथ मुर्गी प्रतिवर्ष कितने अंडे देती है?

कड़कनाथ मुर्गी एक साल में लगभग 110 से 120 अंडे देती है।

प्रश्न 04 : कड़कनाथ मुर्गी के अंडे का रंग कैसा होता है?

इसके अंडे छोटे, माध्यम आकर के हल्के भूरे, गुलाबी रंग के होते है।

प्रश्न 05: कड़कनाथ मुर्गी के अंडे का वजन कितना है?

अंडे का वजन लगभग 30 से 35 ग्राम होता है।

प्रश्न 06: कड़कनाथ का मांस कैसा होता है?

कड़कनाथ मुर्गा का मांस काला तथा हड़िया भी काली होती है।

योजना नोटिफिकेशन 🔔 पाने के लिए ग्रुप जॉइन करे

व्हाट्सऐप ग्रुप जॉइन करे WhatsApp Channel | Group 1 | Group 2 | Group 3
टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करेJoin Telegram Group
सोशल मिडिया ग्रुप जॉइन करेGoogle News | Facebook | YouTube | Instagram | Pinterest | Twitter
YojanaHindiMe HomeClick Here

3 thoughts on “Kadaknath Murgi Palan Yojana 2024: कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना आवेदन, पात्रता, लाभ”

Leave a Comment