मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना – Medhavi Chhatra Yojana MP ऑनलाइन आवेदन

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now
Join YouTube Channel Join Now

MMVY Portal | मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना 2024 | मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना 2024 | मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना 2022 Last Date mmvy college list | mp medhavi scholarship | mmvy portal login | MP मेधावी छात्र योजना 2024 | Medhavi Chhatra Yojana MP 2024 Registration Last Date | मेधावी छात्र योजना 2024-25 | Mukhymantri Medhavi Vidyarthi Yojana

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना पात्रता 2024 MP ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन तथा medhavi chhatra yojana document कौन-कौन से लगेंगे। अगर आप medhavi chhatra yojana का लाभ प्राप्त करना चाहते है, तो इस लेख को शुरू से आखरी तक जरूर पढ़े। इस लेख में आपके लिए मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना 2024 (Madhya Pradesh Medhavi Chhatra Yojana) के बारे में महत्वपूर्ण जारकारी दी गयी है।

medhavi chhatra yojana mp
Medhavi Chhatra Yojana

इस लेख के बारे में !

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना 2024

Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana 2024 के अंतर्गत ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किये हो अथवा सीबीएसई/आईसीएसई द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किये हो एवं छात्र को मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। ऐसे सभी विद्यार्थियों को स्नातक (Graduation) में प्रवेश लेने पर, कॉलेज की पूरी फ़ीस राज्य शासन के द्वारा वहन की जाएगी। सरकार के द्वारा शिक्षण शुल्क विद्यार्थी के बैंक खाते में सीधा भेजा जाता है। मध्यप्रदेश प्राइवेट/सरकारी विश्वीविद्यालय विनियामक आयोग अथवा भारत सरकार/राज्य शासन द्वारा निर्धारित किया गया शिक्षण शुल्क, का भुगतान योजना के अंतर्गत किया जायेगा।

मध्यप्रदेश मेधावी विद्यार्थी योजना का उद्देश्य

Medhavi Chhatra Yojana का मुख्य उद्देश्य सभी वर्ग के मेधावी छात्रों को कॉलेज में पढ़ने के लिए शिक्षण शुल्क आर्थिक सहायता प्रदान करना। छात्र की स्नातक डिग्री की पूरी फ़ीस सरकार के द्वारा देय होगी।

  • छात्रों की आर्थिक मदद करना।
  • इससे छात्रों को पढ़ने की और इच्छा जाग्रत होगी।
  • परिवार पर शिक्षण शुल्क का बोझ नहीं होगा ,
  • छात्र को शिक्षण शुल्क देय होने से पढ़ने में आर्थिक मदद मिलेगी।

Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana के लिए पात्रता 

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का लाभ लेने के लिए छात्रों को निम्न बिन्दुओ की पात्रता होना जरुरी है तभी आप मेधावी छात्रवृत्ति योजना के लिए पात्र होंगे।

  • छात्र ने एमपी बोर्ड की कक्षा 12वीं परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किये हो।
  • सीबीएसई/आईसीएसई द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करना होगा।
  •  पिता की वार्षि‍क आय रूपयें 6 लाख से कम होना चाहिए।
  • छात्र को मध्यप्रदेश का मूलनिवासी होना अनिवार्य है।
  • यह योजना सभी वर्ग के छात्रों के लिए है।

NEWS मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के 4 नियम बदले

  1. वार्षिक आय 6 लाख से बढ़ाकर 7.50 लाख की गयी।
  2. पिता या पालक की आय सीमा 6 लाख रु से कम के प्रावधान के तहत एक बार योजना के पात्र हो गए तो पढ़ाई खत्म होने तक फीस भरी जाएगी। चाहे आय बढ़ जाए योजना का लाभ मिलेगा।
  3. पॉलिटेक्निक व ई-फार्मा के छात्रों को क्रमश: बीई सेकंड (BE/B.TECH) ईयर या बी-फार्मा (B.PHARMA) में प्रवेश (लेटरल एंट्री) लेने पर योजना का लाभ मिलेगा।
  4. नीट (NEET) और क्लेट (CLAT) में प्रवेश की पात्रता परीक्षा पास करने वाले छात्रों की रैंक फिक्स होगी जो क्रमश: 50 हजार और 3 हजार तक रहेगी। इसके बाद छात्रों को नहीं लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना आवश्यक दस्तावेज

Medhavi chhatra yojana mp 2024 registration ऑनलाइन करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेज की जरुरत पड़ेगी। इसलिए सभी दस्तावेज अपने पास रखे।

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना ऑनलाइन आवेदन 

MMVY Registration 2024: मेधावी विद्यार्थी योजना में एमपी स्कॉलरशिप पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण Document अपने पास रखे।

  • सबसे पहले mmvy portal – ऑफिसियल वेबसाइट (www.scholarshipportal.mp.nic.in/MedhaviChhatra) पर जाए।
  • इसके बाद STUDENTS सेक्शन में Register for MMVY Scheme पर क्लिक करे।
  • एक नया पेज खुलेगा।
  • उसमे सभी सही जानकारी कक्षा 10 वीं की अंकसूची के अनुसार भरे जैसे
  • अपना नाम, जाती, जन्म तारीख, आधार नंबर, समग्र आईडी, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि।
  • इसके बाद फॉर्म को जमा करे
  • आपको आप्लिकेशन आईडी और पासवर्ड, आपके मोबाइल और ईमेल आईडी पर प्राप्त हो जायेगा।

मेधावी योजना फार्म ऑनलाइन जमा करने के बाद आपको ऊपर दिए गए दस्तावेजो की फोटो कॉपी और मुख्य मंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का ऑनलाइन पंजीयन कॉलेज में जमा करना अनिवार्य है।

Medhavi Chhatra Yojana MP 2024 की मुख्य बाते 

योजना का नाममुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना
योजना शुरू की गयी2017
किसके द्वारा शुरू किया गयामध्यप्रदेश सरकार द्वारा
योजना का उद्देश्यछात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभार्थीमध्यप्रदेश के छात्र
आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करने की तारीखजुलाई महीना
आवेदन पत्र की स्थितिउपलब्ध
सत्र2024-25
राज्यमध्यप्रदेश
हेल्पलाइन नंबर0755-2660063
ऑफिसियल वेबसाइटwww.scholarshipportal.mp.nic.in

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के लाभ 

  1. इससे छात्रों को आर्थिक लाभ मिलेगा।
  2. ऐसे परिवार जो अपने बच्चो को उच्च शिक्षा दिलाने में असमर्थ होते है, उनको लाभ मिलेगा।
  3. छात्र के परिवार को आर्थिक रूप से मदद मिलेगी

MMVY योजना के बारे में

Mukhyamantri medhavi vidyarthi yojana के अंतर्गत प्रदेश में डेढ़ लाख से अधिक विद्यार्थी डॉक्टर, इंजिनियर बनने की दहलीज पर है। सरकार ने 326 करोड़ 69 लाख रूपये की फ़ीस की राशि जमा की। MP Medhavi scholarship मेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए पूरी ट्यूशन फ़ीस देने की यह योजना देश में पहली बार केवल मध्यप्रदेश राज्य में शुरू की गयी।

छात्रों के द्वारा पूछे गए प्रश्न – FAQ

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना में एमपी बोर्ड के छात्रों को कितने प्रतिशत लाने होंगे?

Medhavi Chhatra Yojana (MMVY) का लाभ लेने के लिए कक्षा 12 वीं में 70 प्रतिशत अंक के साथ छात्र को उत्तीर्ण होना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का लाभ लेने के लिए छात्र के पिता की वार्षिक आय कितनी होनी चाहिए?

छात्र के पालक या माता-पिता की वार्षिक आय 7.50 लाख रुपये से कम होने पर Mukhyamantri Medhavi vidyarthi yojana का लाभ मिलेगा।

योजना नोटिफिकेशन 🔔 पाने के लिए ग्रुप जॉइन करे

व्हाट्सऐप ग्रुप जॉइन करे WhatsApp Channel | Group 1 | Group 2 | Group 3
टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करेJoin Telegram Group
सोशल मिडिया ग्रुप जॉइन करेGoogle News | Facebook | YouTube | Instagram | Pinterest | Twitter
YojanaHindiMe HomeClick Here

Leave a Comment