समग्र परिवार आईडी में नाम कैसे जोड़े 2024, आवेदन फॉर्म PDF | Samagra id me naam kaise jode, samagra.gov.in

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now
Join YouTube Channel Join Now

आज हम इस लेख में समग्र परिवार आईडी में नाम कैसे जोड़े 2024 के बारे में जानकारी देंगे। आप घर बैठे समग्र परिवार आईडी में मेम्बर add करे तथा e-KYC के माध्यम से नए सदस्य परिवार को पंजीकृत कर सकते है। आप समग्र आईडी में नाम कैसे जोड़े इसके बारे में विस्तार से बताया गया है। Samagra id me name kaise jode Online समग्र आईडी में नाम जोड़ना ग्राम पंचायत कार्यालय का काम है पर आप ऑनलाइन समग्र पोर्टल से भी परिवार सदस्य का नाम जोड़ एवं आईडी में नाम jodne ka form Download कर सकते है।

समग्र परिवार आईडी में नाम कैसे जोड़े

Samagra id me naam kaise jode या samagra id par bachche ka name kaise jode जैसे बहुत से लोगो का प्रश्न होता है। समग्र पोर्टल है जो प्रदेश के नागरिको का एकल प्रबंधन पोर्टल है। Samagra id me name kaise jode एवं samagra id mein naam kaise jode इसके बारे में पूरी जानकारी के साथ लिखा गया है। लेख को शुरू से लेकर आखरी तक जरुरु पढ़े। परिवार आईडी में नाम कैसे जोड़ते हैं? लेख में आपके लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी है। आइए जानते है कैसे आप समग्र परिवार आईडी में अपने घर के सदस्य का नाम जोड़े।

इस लेख के बारे में !

समग्र परिवार आईडी में नाम कैसे जोड़े 2024

मध्यप्रदेश राज्य सरकार के समग्र मिशन के अंतर्गत राज्य में श्रमिक संवर्ग, वृद्धजनों, कन्याओं, विधवाओं, गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों और निःशक्तजनों को जल्दी से लाभ पहुंचाने तथा संबंधित विभिन्न योजनाएं संचालित करने के लिए समग्र आईडी प्रदान की जाती है। समग्र आईडी राज्यसरकार की विभिन्न योजनाओ के सीधे लाभ प्रदान के लिए उपयोग की जाती है। समग्र परिवार आईडी 8 अंको की तथा समग्र सदस्य आईडी 9 अंको की होती है। इस आईडी नंबर में आपके परिवार की जानकारी होती है।

राशन कार्ड पात्रता पर्ची के लिए आवेदन फार्म कैसे भरे

समग्र आईडी में नाम जोड़ना का उद्देश्य 

Samagra ID का मुख्य उद्देश्य लोगो को सरकारी योजनाओ का लाभ आसानी से मिल सके, तथा योजना के पात्र व्यक्ति को सीधे योजना में जोड़ा जा सके, इसीलिए मध्यप्रदेश शासन ने समग्र आईडी कार्ड सभी लोगो को प्रदान किया है। समग्र आईडी एक यूनिक आईडी होती है।

Samagra id me naam kaise jode पात्रता

समग्र पोर्टल पर मध्यप्रदेश मे निवास करने वाले सभी परिवारों एवं परिवार के सदस्यों का पंजीयन किया गया हैं । समग्र आईडी के लिए सभी लोग पात्र है।

क्योकि समग्र आईडी से आपका नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि आदि सत्यापन आसानी से हो जाता है।

MP समग्र आईडी की मुख्य बाते

आईडी का नाम समग्र आईडी
पोर्टल का नामसमग्र पोर्टल
किसके द्वारा शुरू किया गयामध्यप्रदेश शासन
योजना का उद्देश्ययोजनाओ का लाभ आसानी से देना
लाभार्थीमध्यप्रदेश के सभी नागरिक
ऑफिसियल वेबसाइटसमग्र नागरिक सेवा पोर्टल (samagra.gov.in)

Samagra ID me Name Jodne ka Form

ग्राम पंचायत/वार्ड कार्यालय के माध्यम से SPR Samagra Portal पर सदस्य का नाम परिवार आईडी में जोड़ने के लिए आवेदन पत्र PDF डाउनलोड करे।

  • यदि परिवार का सदस्य 6 वर्ष से कम उम्र का है पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज – जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता का आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, परिवार आईडी।
  • परिवार का सदस्य यदि 6 वर्ष से अधिक उम्र का है जरुरी दस्तावेज – आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, परिवार आईडी।

Samagra Parivar ID Me Naam Jodhne ka Awedan PDF Download करे – क्लिक करे

परिवार आईडी में नाम जोड़ने के लिए आवश्यक दस्तावेज

समग्र आईडी में नाम जोड़ना, आप निम्न में से कोई भी एक दस्तावेज़ अपलोड कर सकते है। तथा दस्तावेज JPEG फॉर्मेट की साइज 600KB से कम होना चाहिये। इनमे से कोई एक –

आप आधार कार्ड नंबर से परिवार के किसी भी सदस्य का पंजीयन कर सकते है। निचे दिए गए दस्तावेजों की जरूरत नहीं पड़ेगी।

समग्र आईडी नाम से पता करे

एमपी समग्र मेंबर रजिस्टर करने के निर्देश

  • समग्र सदस्य पंजीकृत करने के लिए आपको एक मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी।
  • जब आप समग्र सदस्य रजिस्टर के लिए अनुरोध करते हैं तो कृपया सावधानी और ध्यान से सभी जानकारी भरे।
  • आपका फॉर्म जमा होने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का OTP पिन प्राप्त होगा। इस ओटीपी के माध्यम से पहचान सत्यापित करना होगा।

समग्र परिवार आईडी में नाम कैसे जोड़े

Samagra Parivar ID online : समग्र आईडी में नाम जोड़ना, samagra id me naam kaise jode या samagra id me name kaise jode प्रश्न के उत्तर में समग्र परिवार आईडी में अगर घर के किसी सदस्य का नाम नहीं जुड़ा हुआ है। तो आप आसानी से अपने परिवार के सदस्य का नाम समग्र पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्टर कर सकते है। आये जानते है समग्र परिवार आईडी में नाम कैसे जोड़ते है। 

Samagra id me naam kaise jode
  • समग्र परिवार आईडी में सदस्य का नाम जोड़ने के लिए आपको मध्यप्रदेश शासन के समग्र नागरिक सेवा पोर्टल (समग्र) – samagra.gov.in जाना होगा।
  • इसके बाद “सदस्य पंजीकृत करें” लिंक पर जाए।
  • मोबाइल नंबर दर्ज कर सत्यापित करे।
  • e-KYC के माध्यम से नए सदस्य को पंजीकृत करें
  • नया पेज “पहले से मौजूद परिवार के लिए अपने सदस्य को पंजीकृत करें” खुलेगा।

पोर्टल पर पेज को नीचे स्क्रॉल कर निर्देशो का पालन करे 

समग्र आईडी में नाम कैसे जोड़े
  • महत्वपूर्ण निर्देश, के बाद एक फॉर्म दिखेगा।
  • इस फॉर्म में “समग्र परिवार आईडी” इंटर करे।
  • तथा कैप्चा कोड डाल कर – “गेट फेमिली डिटेल्स” बटन पर क्लिक करे।
  • समग्र परिवार आईडी में जुड़े सभी सदस्यों की जानकारी आपको दिख जाएगी।
  • इस पेज की निचे स्क्रॉल करने पर “ADD FAMILY MEMBERS” के लोगो पर क्लिक करे।
  • समग्र परिवार में सदस्य का नाम जोड़ने का फॉर्म खुलेगा।
  • इस फॉर्म में सभी जानकारी जैसे सदस्य का नाम हिंदी तथा अंग्रेजी में, जन्म तारीख, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, ईमेल आईडी आदि भर कर ADD MEMBERS IN FAMILY बटन पर क्लिक करे।
  • इसके बाद एक OTP आपके मोबाइल पर आएगा।
  • उसे इंटर कर समग्र सदस्य फॉर्म को प्रमाणित करे।

समग्र आईडी में नाम कैसे जोड़े, इस तरह से आप अपने परिवार के सदस्य का नाम परिवार की समग्र आईडी में जोड़ सकते है।

[योजना हिंदी में] एडिटर की बातचीत – MP Samagra Portal

हमने मध्यप्रदेश के ग्राम पंचायत के सचिव एवं रोजगार सहायक से बातचीत की। जिसमे मेने समग्र परिवार आईडी में नाम कैसे जोड़े से सम्बंधित प्रश्न पूछे। 

प्रश्न : समग्र परिवार आईडी में परिवार के सदस्य का नाम कैसे जोड़े?

उत्तर – यदि समग्र परिवार आईडी में परिवार के किसी सदस्य का नाम जुड़वाना है तो उस व्यक्ति के आधार कार्ड की फोटो कॉपी और समग्र आईडी ग्राम पंचायत में जमा करनी होगी। ग्राम पंचायत सचिव समग्र पोर्टल के द्वारा उस सदस्य का नाम परिवार आईडी में जोड़ देगा।

प्रश्न: आधार कार्ड नहीं होने पर सदस्य का नाम समग्र आईडी में कैसे जोड़े?

उत्तर – 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चे का नाम बिना आधार कार्ड के समग्र आईडी में जोड़ा जा सकता है, इसके लिए बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र और माता-पिता के आधार कार्ड की जानकारी के अनुसार पंजीयन किया जाता है। 6 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति को समग्र आईडी में जोड़ने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है।

प्रश्न: यदि किसी लड़की की शादी किसी दूसरे गांव होने पर उस लड़के की आईडी में नाम कैसे जोड़े?

युवती की शादी होने पर ग्राम पंचायत द्वारा समग्र पोर्टल पर लड़के एवं लड़की की समग्र सदस्य आईडी के द्वारा विवाह पंजीयन किया जाता है। इसके बाद लड़की का नाम लड़के की आईडी में ऑटोमेटिक जुड़ जाता है। समग्र पोर्टल पर विवाह पंजीयन के लिए लड़के की उम्र 21 वर्ष तथा लड़की की आयु 18 वर्ष होना चाहिए।

मोबाइल नंबर से समग्र आईडी जाने

समग्र आईडी के लाभ

  • समग्र आईडी पात्र कार्डधारी को विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे प्रदान किया जायेगा।
  • हितग्राही सत्यापन एवं योजना के फॉर्म दोबारा भरने से बच सकेगा।
  • नाम तथा जन्म तारीख, माता-पिता का नाम सत्यापन जल्दी हो सकेगा
  • कॉलेज में एडमिशन के समय समग्र आईडी आवश्यक है
  • बच्चे एडमिशन के वक्त जरुरी होता है
  • छात्रवृति पाने के लिए एमपी समग्र आईडी पोर्टल जरुरी है।
  • कॉलेज, स्कुल में एडमिशन के साथ छात्रवृति का लाभ मिलता है।

लोग के द्वारा पूछे गए प्रश्न 

समग्र परिवार आईडी में नाम कैसे जोड़ा जाता है?

परिवार के सदस्य का नाम परिवार आईडी में जोड़ने के लिए आपको समग्र की ऑफिसियल वेबसाइट – samagra.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद “e-KYC के माध्यम से नए सदस्य को पंजीकृत करें” लिंक पर क्लिक कर पोर्टल पर आवेदन ऑनलाइन भरे तथा जमा करे।

ऑनलाइन समग्र परिवार आईडी में नाम कैसे जोड़े?

समग्र की ऑफिसियल वेबसाइट – samagra.gov.in पर जाय। e-KYC के माध्यम से नए सदस्य को पंजीकृत करें लिंक पर क्लिक कर samgra id बना सकते है।

समग्र परिवार आईडी में नाम कैसे चढ़ाएं?

samgra परिवार आईडी में नया नाम चढ़ाने के लिए आपको samagra.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। तथा e-KYC से नया सदस्य जोड़े।

How can I add my name to samagra Parivar ID online?

Firstly you go to samgra official website – samagra.gov.in and click the link “Register new member through e-KYC” and fill the form completely and submit them.

समग्र ID कैसे बनाते है?

ऑफिसियल वेबसाइट samagra.gov.in पर जाना होगा। e-KYC के माध्यम से नए सदस्य को पंजीकृत करें लिंक पर क्लिक कर फॉर्म भर के जमा करे।

samagra id par bachche ka name kaise jode?

आधिकारिक वेबसाइट समग्र पोर्टल पर जा कर या ग्राम पंचायत, नगर पंचायत पर जा कर अपने बच्चे का नाम समग्र परिवार आईडी में जुड़वाँ सकते है।

योजना नोटिफिकेशन 🔔 पाने के लिए ग्रुप जॉइन करे

व्हाट्सऐप ग्रुप जॉइन करे WhatsApp Channel | Group 1 | Group 2 | Group 3
टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करेJoin Telegram Group
सोशल मिडिया ग्रुप जॉइन करेGoogle News | Facebook | YouTube | Instagram | Pinterest | Twitter
YojanaHindiMe HomeClick Here

24 thoughts on “समग्र परिवार आईडी में नाम कैसे जोड़े 2024, आवेदन फॉर्म PDF | Samagra id me naam kaise jode, samagra.gov.in”

  1. किसी महिला की शादी के बाद ससुराल परिवार में समग्र आई डी में कैसे जोड़े जबकि उसकी मायके के कोई डोकोमेंट्स ना हो सिवाय आधार कार्ड के

    Reply

Leave a Comment