MP Patrata Parchi Apply Online 2024 – राशन मित्र पात्रता पर्ची में नाम कैसे जोड़े

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now
Join YouTube Channel Join Now

यदि आप नई राशन मित्र पात्रता पर्ची बनवाना चाहते है या पात्रता पर्ची में परिवार के किसी सदस्य का नाम जुड़वाना चाहते है तो इस लेख में पूरी जानकारी दी गयी है। Ration Card Patrata Parchi Apply Online करने के लिए samagra khadyan parchi तथा samagra id ration card के लिए पंजीयन करे। MP ration card | ration card samagra id |  samagra id se ration card | MP Patrata Parchi | ration card mp status | patrata parchi online apply | पात्रता पर्ची में नाम कैसे जोड़े mp | e ration card mp | e राशन कार्ड mp | राशन कार्ड के लिए पात्रता | e ration card download mp | patrata parchi me naam kaise jode | patrata parchi mp | समग्र पोर्टल पात्रता पर्ची 2024 के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी है।

MP Patrata Parchi Apply Online

इस लेख के बारे में !

Patrata Parchi MP Ration Card Apply Online 2024

इस लेख में मध्य प्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची ऑनलाइन आवेदन कैसे करे (Patrata Parchi Apply Online 2024) इसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी है। e राशन कार्ड mp (e ration card mp) के फायदे और यह  क्या-क्या काम आता है, राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन khadyan parchi एवं MP Patrata Parchi राशन कार्ड में नये सदस्य कैसे जोड़े, patrata parchi इसके बारे में भी बहुत सी जानकारी दी गयी है। इसलिए इस लेख को शुरू से लेकर आखरी तक जरूर पढ़े। बहुत खास है राशन कार्ड, यह एक प्रकार से महत्वपूर्ण दस्तावेज है परिवार का।

MP Patrata Parchi Apply Online

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राज्य के सभी राशन कार्ड पात्र परिवारो को राशन कार्ड पात्रता पर्ची (ration card madhya pradesh) प्रदान की जाती है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा राशन कार्ड पात्रता पर्ची (patrata parchi) धारक सभी लोगो को खाद्यान्न प्रदान किया जाता है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा, राष्ट्रिय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अनुसार, सार्वजानिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना में MP पात्रता पर्ची Patrata Parchi MP, ई-राशन कार्ड द्वारा प्रदान किया जाता है।

हम सभी जानते है की सरकार द्वारा दिया जाने वाला गरीबो का अन्न सही व्यक्ति तक पहुंचने में बहुत समय लगता है या उसे मिल भी नहीं पाता है। लोगो को सही समय पर और पात्र इंसान को खाद्यान्न प्रदान मिले इसके लिए सरकार ने डिजिटल राशन कार्ड मिशन को शुरू किया है। इसके अंतर्गत पात्र हितग्राही परिवार के सदस्यों को ही राशन खाद्यान्न दिया जायेगा। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) केअंतर्गत mp pds portal के माध्यम से राज्य के सभी राशन कार्ड को डिजिटल किया जा रहा है। परिवार के प्रत्येक सदस्य का आधार कार्ड नंबर और समग्र आईडी नंबर, राशन कार्ड में जोड़कर सत्यापन किया जाता है।

इससे यह फायदा होगा की पात्र परिवार को आधार सत्यापन होने के बाद ही अन्न दिया जायेगा। तथा सही परिवार को उसका खाद्यान्न मिलेगा।

[योजना हिंदी में] एडिटर की बातचीत – Patrata Parchi MP

मेने मध्यप्रदेश के ग्राम पंचायत के सचिव एवं रोजगार सहायक से बातचीत की। जिसमे मेने पात्रता पर्ची (राशन कार्ड) से सम्बंधित प्रश्न पूछे।

प्रश्न 1 : जिन लोगो के पास पात्रता पर्ची (patrata parchi) नहीं है वे पात्रता पर्ची या राशन कार्ड कैसे बना सकते है?

उत्तर- मध्यप्रदेश का जो भी व्यक्ति, नई पात्रता पर्ची के लिए अपनी पंचायत में निम्न दस्तावेज जमा करेंगे – समग्र परिवार आईडी, परिवार मुख्या का जाति प्रमाण पत्र, परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड। इन सभी दस्तावेजों की फोटो कॉपी पंचायत में जमा करनी होगी। सचिव आपका खाद्यान पात्रता पर्ची (Patrata Parchi Apply Online) के लिए एम राशन मित्र पर पंजीयन कर देगा।

प्रश्न 2 : एक पिता के चार बेटे है अब उनमें से किसी को अलग पात्रता पर्ची बनानी है, कैसे आवेदन करे?

उत्तर- इसके लिए उसे सर्वप्रथम अलग परिवार विभाजन आईडी के लिए आवेदन करना होगा। उसे शपथ पत्र पंचायत से दिया जायेगा। जिसे उसे भर कर जमा करना होगा। इस शपथ पत्र के साथ उसका, आधार कार्ड, पिता परिवार आईडी, जाति प्रमाण पत्र लगेगा। 1 हफ्ते में उसकी परिवार आईडी बन जाएगी। परिवार आईडी बनने के बाद उसे प्रश्न 1 के अनुसार सभी दस्तावेज पंचायत में जमा करने होंगे। 1 महीने के बाद उसकी नई खाद्यान पात्रता पर्ची (patrata parchi) बन जाएगी।

प्रश्न 3 : पात्रता पर्ची में परिवार के सदस्य का नाम कैसे जोड़े? पात्रता पर्ची में नाम कैसे जोड़े mp

उत्तर – यदि राशन कार्ड/पात्रता पर्ची में परिवार के किसी सदस्य का नाम जुड़वाना है तो सबसे पहले उसे समग्र परिवार आईडी में नाम जुड़वाना होगा। उसके बाद उस व्यक्ति का आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड  एवं नई समग्र आईडी की फोटो कॉपी पंचायत में जमा करे।

इसके बारे में और जानकारी पढ़ने के लिए क्लिक करे समग्र परिवार आईडी में नाम कैसे जोड़े

राशन कार्ड क्या है?

प्रदेशवासियों को राशन की दुकान से सस्ते दामों पर खाने के खाद्यान्न वस्तुए जैसे चावल,दाल, गेहू, चीनी आदि के साथ एलपीजी और केरोसिन, राशन कार्ड khadyan parchi के द्वारा खरीद सकते है। राज्य के नागरिको को राशन कार्ड उनकी आय और आर्थिक स्थिति के अनुसार दिया जाता है। Ration Card patrata parchi online apply आप अपनी पंचायत या नगर कार्यालय में कर सकते है।

तीन प्रकार के होते है Ration Card

क्र राशन कार्ड प्रकार इन लोगो को दिया जाता है। 
1.अंत्योदय कार्डसबसे गरीब लोगो को
2.बीपीएल राशन कार्डगरीबी रेखा से निचे के लोगो को
3.एपीएल राशन कार्डगरीबी रेखा से ऊपर

रंगो से पहचाने राशन कार्ड 

नीला राशन कार्ड गरीबी रेखा से निचे आने वाले सबसे गरीब लोगो के लिए होता है ये नीले, हरे या पीले रंग में भी हो सकता है।

गुलाबीराशन कार्ड गरीबी रेखा से ऊपर आ रहे लोग को दिय जाता है। 

सफ़ेद या मानद राशन कार्ड आर्थिक रूप से मजबूत परिवारों को दिया जाता है।

MP एम राशन मित्र पोर्टल नवीन प्रारूप पात्रता पर्ची

मध्यप्रदेश डिजिटल राशन कार्ड पात्रता पर्ची के फायदे 

  • परिवार के सभी सदस्यों का आधार बायोमेट्रिक सत्यापन किया जायेगा।
  • इससे परिवार का कोई भी एक सदस्य राशन की दुकान पर जाकर अन्न ले सकता है।
  • बस उसे अपना अंगूठा E-PoS (Electronic Point of Sale) मशीन पर रखना होगा।
  • इससे उसका समग्र आईडी कार्ड सत्यापन इंट्री हो जायेगा।
  • सत्यापन होने पर ही खाद्यान्न दिया जायेगा।
  • इससे सिर्फ पात्र परिवार को राशन खाद्य मिल सकेगा।

Patrata Parchi MP Apply Online के मुख्यबिंदु 

योजना का नाममध्यप्रदेश राशन कार्ड – Patrata Parchi MP
विभाग का नामखाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग
राज्यMadhyapradesh
आवेदनऑनलाइन /ऑफलाइन
आवेदन फॉर्मAvailable 
लेख का नामपात्रता पर्ची में नाम कैसे जोड़े mp
योजना का उद्देश्यडिजिटल राशन कार्ड पात्रता पर्ची प्रदान करना
लाभार्थीराज्य के लोग
आधिकारिक वेबसाइटsamagra.gov.in

नई पात्रता पर्ची डाउनलोड करे मोबाइल से

New Patrata Parchi Apply Online Document 

Patrata Parchi Apply Online के लिए निम्न में से कोई भी एक दस्तावेज़ अपलोड कर सकते है। दस्तावेज JPEG फॉर्मेट की साइज 600KB से कम होना चाहिये।

  1. कक्षा 10वीं अंकसूची
  2. परिवार के मुख्या का आधार कार्ड नंबर
  3. परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड
  4. राशन कार्ड
  5. पासपोर्ट
  6. कार्यालीन सूचना आदेश
  7. मतदाता परिचय पत्र
  8. ड्राईविंग लाइसेंस
  9. पैन कार्ड
  10. सार्वजनिक क्षेत्र द्वारा जारी पहचान पत्र
  11. मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी निःशक्तता का प्रमाण पत्र, मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी विकलांगता प्रमाण-पत्र

समग्र पोर्टल पर नया परिवार जोड़ने के लिए आवश्यक निर्देश

  • सदस्य पंजीकृत करने के लिए आपको मोबाइल नंबर की जरूरत होगी।
  • आप समग्र परिवार रजिस्टर के लिए अनुरोध करते हैं तो कृपया सावधानी और ध्यान से सभी जानकारी भरे।
  • आपका फॉर्म जमा होने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का OTP पिन प्राप्त होगा। इस ओटीपी के माध्यम से आवेदन फार्म को सत्यापित करना होगा।

पात्रता पर्ची में नाम कैसे जोड़े MP ऑनलाइन आवेदन

Madhyapradesh Ration Card Apply Online : पात्रता पर्ची राशन कार्ड ऑनलाइन (Patrata Parchi Apply Online) आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले समग्र पोर्टल पर परिवार को और परिवार के सदस्यों को रजिस्टर कर, अपनी समग्र परिवार आईडी बनाना होगा। समग्र परिवार आईडी ही एक प्रकार से आपका राशन कार्ड है। क्योकि Samgra Parivar ID की जानकारी, mp ration card portal – एम राशन मित्र पोर्टल (m ration mitra portal) से लिंक कर आपकी राशन कार्ड पात्रता पर्ची (patrata parchi) बनाई जाती है। Samgra portal पर 18 साल से अधिक आयु का व्यक्ति जिसका परिवार है, वह अपनी अलग परिवार आईडी बना सकता है।

पात्रता पर्ची में नाम कैसे जोड़े MP
  • Patrata Parchi Apply Online आवेदन करने के लिए  samagra.gov.in पोर्टल पर जाए।
  • इसके बाद समग्र में परिवार/ सदस्य पंजीकृत करें कॉलम में जाये।
  • परिवार को पंजीकृत करें लिंक को क्लिक करे।
  • क्लिक करने पर परिवार रजिस्टर फॉर्म ओपन होगा
  • फॉर्म में पता संबंधित विवरण भरना होगा।
  • परिवार के मुखिया का विवरण भरे।
  • दस्तावेज़ अपलोड करें
  • परिवार के सदस्यों को जोड़ें
  • कॅप्टचा कोड दर्ज कर
  • REGISTER APPLICATION बटन पर क्लिक करे।

MP राशन कार्ड में नया सदस्य कैसे जोड़े

पात्रता पर्ची में नाम कैसे जोड़े MP Patrata Parchi Online Apply की प्रक्रिया निम्न है :-

  • राशन कार्ड में नया सदस्य जोड़ने के लिए samagra.gov.in पोर्टल पर जाए।
  • समग्र में परिवार/ सदस्य पंजीकृत करें कॉलम में जाये।
  • e-KYC के माध्यम से नए सदस्य को पंजीकृत करें लिंक पर क्लिक करे
  • महत्वपूर्ण निर्देश, के बाद एक फॉर्म दिखेगा।
  • इस फॉर्म में ‘समग्र परिवार आईडी’ इंटर करे।
  • कैप्चा कोड डाल कर – ‘Get Family Details’ बटन पर क्लिक करे।
  • समग्र परिवार आईडी में जुड़े सभी सदस्यों की जानकारी आपको दिख जाएगी।
  • इस पेज की निचे स्क्रॉल करने पर “ADD FAMILY MEMBERS” पर क्लिक करे।
  • समग्र परिवार में सदस्य का नाम जोड़ने का फॉर्म खुलेगा।
  • फॉर्म में सभी जानकारी जैसे सदस्य का नाम हिंदी तथा अंग्रेजी में, जन्म तारीख, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, ईमेल आईडी आदि भर कर ADD MEMBERS IN FAMILY बटन पर क्लिक करे।
  • इसके बाद एक OTP आपके मोबाइल पर आएगा।
  • उसे इंटर कर समग्र सदस्य फॉर्म को प्रमाणित करे।

राशन कार्ड पात्रता पर्ची के लाभ

  • मप्र सरकार द्वारा नागरिको को दिए जाते है तीन तरह के राशन कार्ड।
  • मध्यप्रदेश राशन कार्ड लिस्ट (mp ration card list) में नाम आने पर खाने की वस्तुए जैसे चावल, गेंहू, चीनी, दाल आदि राशन की दुकान पर मिलता है।
  • साथ ही LPG गैस कनेक्शन और केरोसिन भी प्रदान किया जाता है।
  • बीपीएल राशन कार्ड (bpl card mp) होने पर शिक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को छात्रवृति आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाती है।
  • राशन कार्ड होने पर आप कोई भी सरकारी कार्य या योजनाओ का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते है।

कहाँ काम आता है राशन कार्ड?

  • राशन दुकान से खाने के सामान जैसे – गेंहू, चावल, दाल, शक़्कर के साथ एलपीजी, केरोसिन खरीदने के लिए।
  • बैंक आकउंट खोलने के लिए।
  • स्कूल-कॉलेज में एडमिशन के लिए।
  • पासपोर्ट बनवाने के लिए
  • ड्राइविंग लइसेंस बनवाने के लिए।
  • एलपीजी गैस कनेक्शन लेने के लिए
  • कोर्ट-कचहरी में।
  • मतदाता कार्ड बनवाने के लिए
  • मोबाइल सिम कार्ड खरीदने के लिए।
  • जीवन बिमा करवाने के लिए
  • सरकारी और निजी कार्यालयों में

Patrata Parchi MP FAQ – लोगो के द्वारा पूछे गए प्रश्न 

प्रश्न: राशन कार्ड पात्रता पर्ची बनवाने के लिए क्या करना होगा?

परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की फोटो के साथ समग्र परिवार आईडी की फोटो कॉपी नगर कार्यालय या ग्राम पंचायत में जमा करनी होगी।

प्रश्न: पात्रता पर्ची से अलग परिवार कैसे आवेदन करे?

यदि कोई व्यक्ति जिसकी शादी हो चुकी है एवं अलग पात्रता पर्ची राशन कार्ड बनवाना चाहता है तो सबसे पहले उसे नयी समग्र परिवार आईडी के लिए आवेदन करना होगा। नयी परिवार आईडी बनने के बाद, वह राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है।

प्रश्न: MP राशन कार्ड पात्रता पर्ची के लिए आवेदन फार्म कैसे भरे?

यदि आप नयी पात्रता पर्ची के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपको समग्र आईडी के साथ, परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की फोटो कॉपी ग्राम पंचायत या नगर कार्यालय में जमा करना होगा। ग्राम पंचायत सचिव एम राशन मित्र पोर्टल – M Ration Mitra Portal पर आपके परिवार को रजिस्टर कर देगा। जिससे आपको नयी पात्रता पर्ची 15 दिनों के भीतर मिल जाएगी।

प्रश्न: पात्रता पर्ची कितने दिन में बन जाती है?

एम राशन मित्र पोर्टल पर ग्राम पंचायत द्वारा आवेदन पंजीयन करने के बाद जनपद पंचायत द्वारा वेरीफाई किया जाता है, इसके बाद AePDS MP पोर्टल पर परिवार को रजिस्टर क्या जाता है। इसमें 2 से 3 महीने का समय लग सकता है। इसके बाद खाद्यान्न पात्रता पर्ची पंचायत द्वारा दी जाती है।

योजना नोटिफिकेशन 🔔 पाने के लिए ग्रुप जॉइन करे

व्हाट्सऐप ग्रुप जॉइन करे WhatsApp Channel | Group 1 | Group 2 | Group 3
टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करेJoin Telegram Group
सोशल मिडिया ग्रुप जॉइन करेGoogle News | Facebook | YouTube | Instagram | Pinterest | Twitter
YojanaHindiMe HomeClick Here

1 thought on “MP Patrata Parchi Apply Online 2024 – राशन मित्र पात्रता पर्ची में नाम कैसे जोड़े”

Leave a Comment