UP E District 2024: उत्तरप्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट आय, जाति, निवासी प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाये

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now
Join YouTube Channel Join Now

ई डिस्टिक उत्तर प्रदेश | UP E District online portal 2024 | eDistrict UP | up e district | ई डिस्ट्रिक्ट आय/जाति/निवासी प्रमाण पत्र | e district uttar pradesh

राज्य सरकार ने राज्य के सभी जरुरी दस्तावेजों को ऑनलाइन कर दिया है। उत्तरप्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट परियोजना के तहत Utter pradesh e District पोर्टल शुरू किया है। पोर्टल के माध्यम से सभी जरुरी दस्तावेज (Document) ऑनलाइन बनाये जाते है। इससे आम नागरिक घर बैठे ऑनलाइन अपना दस्तावेज बनवा सकता है। इसके लिए उसे सरकरी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आप खुद पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है।

UP E District

हमारे राज्य में लगभग सभी लोगो को आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण की आवश्यकता किसी न किसी कार्य के लिए पड़ती रहती है। लकिन कभी-कभी किसी कारण से हमें हमारा दस्तावेज मिल नहीं पता है या दस्तावेज घूम जाता है तो क्या करे। इस समस्या के लिए आपके लिए ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल शुरू किया है। पोर्टल की खासियत यह है की आपको किसी दस्तावेज की बहुत ज्यादा जरूत पड़ने पर यह तुरंत आपको दस्तावेज प्रदान करने की सुविधा करता है। E District portal पर आवेदन निवारण के अंतर्गत 7 दिन के अंदर कोई भी प्रमाण पत्र प्रदान करना होता है।

इस लेख के बारे में !

UP E District Online Portal 2024

उत्तरप्रदेश ई-गवर्नेंस योजना के अंतर्गत ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना राज्य की एक स्टेट मिशन मोड परियोजना है इस योजना का मुख्य उदेश्य जन केन्द्रित सेवाओ योजनाओ का डिजिटिलीकरण करना है। परियोजना के तहत सम्पूर्ण व्यवस्था का डिजिटल कम्पयूटरीकरण करना है ।

ई डिस्ट्रिक्ट के तहत निम्न सेवाएं दी जाती है :-

  • ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना में प्रमाण पत्र,
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवासी प्रमाण पत्र
  • पेन्शन ,
  • विनमय,
  • खतौनी,
  • शिकायत ,
  • जन वितरण प्रणाली ,
  • राजस्व वाद एवं
  • रोजगार केन्द्रो मे पंजीकरण संबंधी सेवाओं को सम्मिलित कर लाभ दिया जा रहा है।

राज्य सरकार (UP Govt) द्वारा राज्य के सभी जिलो (district) में परियोजना को लागू कर आम जनता को सुविधा प्रदान करने तथा सेवाओं के वितरण हेतु जन सेवाकेन्द्र शुरू किये है। E district पोर्टल के अंतर्गत जारी हुए प्रमाण पत्रों को भारत सरकार के DigiLocker – डिजीलॉकर पोर्टल से भी जोड़ा गया है। डिजिटल लॉकर में आप अपने सभी दस्तावेज ऑनलाइन रख सकते है।

E District uttar pradesh के लाभ 

  • यहाँ एक दिन समाधान के अंतर्गत दस्तावेज 1 दिन में प्रदान किया जाता है।
  • इससे जरूरत के समय आम जन को काफी लाभ होता है।
  • कोई भी दस्तावेज को आप ऑनलाइन ट्रेक कर सकते है यानि की आप डॉक्यूमेंट का स्टेटस देख सकते है।
  • इससे आप डॉक्यूमेंट की सही स्थति जान सकते है ,
  • आप पोर्टल पर ऑनलाइन दस्तावेज डाउनलोड कर सकते है
  • तथा प्रिंट करा सकते है।
  • इससे आपका समय बचेगा और आप को कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
  • लोगो को सभी सुविधाएं ऑनलाइन प्रदान होने से काम में तेजी आती है और
  • लोगो को दस्तावेज की तुरंत जरूरत पड़ने पर, तुरंत आवेदन किया जा सकता है।

यूपी ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर आवेदन करने की प्रक्रिया

पोर्टल पर आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले e district uttar pradeshके आधिकारिक पोर्टल https://edistrict.up.gov.in/ पर जाना होगा। वहा पर आपको स्वयं को रजिस्टर करना होगा। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन (Registration) होने के बाद आप ऑनलाइन किसी भी डॉक्यूमेंट के लिए आवेदन कर सकते है। इसके लिए आपको ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।

UP E District Portal पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट 

  1. मोबाइल नंबर
  2. ई मेल आईडी
  3. आधार कार्ड
  4. पासपोर्ट फोटो

वृद्धावस्था पेंशन योजना उत्तर प्रदेश

उत्तरप्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करे 

UP E District Portal Registration : पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए यूपी ई डिस्ट्रिक्ट की आधिकारिक वेबसाइटedistrict.up.gov.in पर जाना होगा।

  • सबसे पहले ई डिस्ट्रिक्ट की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद पोर्टल पर सबसे ऊपर सिटिजन लॉगिन (ई-साथी) लिंक पर क्लिक करे।
  • एक नयी टेब में ई-साथी (E-Sathi) ऑनलाइन नागरिक सेवा पोर्टल ओपन होगा।
  • पोर्टल पर “नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण?” लिंक पर क्लिक करे।
e district uttar pradesh

ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म ओपन होगा

  1. फॉर्म में सबसे पहले लॉगिन आई. डी. फिल्ड में 6 से 8 कैरेक्टर्स की अपनी login id बनाये।
  2. इसके बाद आवेदक अपना नाम और जन्म तिथि दर्ज करे
  3. लिंग का चयन करे।
  4. अपना आवसीय पता दर्ज करना होगा।
  5. अब पिन कोड दर्ज करे
  6. आप अपने जिले का चयन करे।
  7. मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करे।
  8. सुरक्षा कोड दर्ज कर, सुरक्षित करे बटन पर क्लिक करे।
  9. आपके मोबाइल पर एक ओटीपी (OTP) आएगा। आपका पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हो जायेगा।

उत्तरप्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल e district login up

e district login up
  • सिटिजन लॉगिन (ई-साथी) लिंक पर क्लिक करे।
  • मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त होने पर “पंजीकृत उपयोगकर्ता लॉगिन” फॉर्म में जानकारी दर्ज करे।
  • यूजर का नाम फिल्ड में अपनी लॉगिन आईडी दर्ज करे
  • पासवर्ड/ओटीपी में आपके मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करे।
  • सुरक्षा कोड दर्ज करे।
  • आखरी में Submit बटन पर क्लिक करे। आवेदक पोर्टल पर लॉगिन हो जायेगा
  • इसके बाद आवेदक अपना पासवर्ड बदलेगा तथा
  • पुनः लॉगिन पेज पर जाकर अपनी यूज़र आई.डी. एवं नये पासवर्ड के साथ लॉग-इन करेगा।
  • आवेदक आवेदन करने से पहले अपनी प्रोफाइल आईडी में (JPEG/JPG/PNG/GIF) फाइल में नवीनतम फोटो अपलोड करना होगा।
  • फोटो की साइज 100 kb से 50 kb के बीच होनी चाहिए।

E District uttar pradesh आवेदन करने के लिए दस्तावेज

  1. स्वप्रमाणित घोषणा पत्र
  2. पार्षद/वार्डेन/ग्राम प्रधान का जाति के बाबत प्रमाण पत्र
  3. राशन कार्ड की छाया प्रति
  4. राशन कार्ड की फोटो कॉपी या बिजली का बिल पते के प्रमाण के लिए

स्वप्रमाणित घोषणा पत्र कैसे भरे

इसके लिए आपको self declaration फॉर्म डाउनलोड करना होगा। उसका प्रिंट आउट निकाल कर, सभी जरुरी जानकारी भरना होगा। अब फॉर्म को jpeg इमेज में स्कैन (scan) करना होगा। इसे संभाल कर रखे। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करते समय आपको इसे अपलोड (Upload) करना होगा।

UP Selfdeclaration form डाउनलोड करे

यूपी ई डिस्ट्रिक्ट प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करे 

  • लॉगिन करने के बाद आवेदक “उपलब्ध सेवाओं” पर क्लिक करेगा
  • आप जिस भी आवेदन पत्र के लिए आवेदन करना चाहते है उस लिंक पर क्लिक करे।
  • फॉर्म ओपन होगा। आवेदक उपलब्ध सेवाओं पर लगने वाले समस्त अनिवार्य संलग्नो की सूची को “अनिवार्य संलग्न” लिंक पर जाकर प्राप्त कर सकता है।
  • इसके बाद आवेदन-फार्म में उपलब्ध सभी फील्ड्स में एण्ट्री करना होगी
  • स्वप्रमाणित घोषणापत्र के साथ अन्य आवश्यक संलग्नकों को पोर्टल पर अपलोड करे।
  • आवेदक सभी भरी हुयी प्रविष्टियों की जाँच के उपरान्त आवेदन फार्म को सबमिट करेगा।
  • आवेदन भरने के उपरान्त आवेदक को पोर्टल द्वारा एक यूनिक आवेदन पत्र संख्या उपलब्ध करा दी जायेगी। इसे संभाल कर रखे
  • तत्पश्चात आवेदक दस्तावेज सेवा से सम्बन्धित 30 रु शुल्क को जमा करने हेतु “सेवा शुल्क भुगतान” लिंक पर क्लिक करेगा जिसके पश्चात आवेदन को पेमेन्ट गेटवे पर अग्रेसित किया जायेगा जिसमें आवेदक आनलाईन मोड यथा डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग एवं क्रेडिट कार्ड के माध्यम से सेवा शुल्क एवं पेमेन्ट गेटवे का ट्रार्जैक्शन चार्ज का भुगतान करेगा।
  • आवेदक यह सुनिश्चित करेगा कि उसके द्वारा आवेदन-फार्म सबमिट करने के 24 घण्टे के अन्दर पेमेंट गेटवे की मदद से सेवा शुल्क का भुगतान कर लिया जाये अन्यथा उसका आवेदन पूर्ण नही माना जायेगा।

महत्वपूर्ण जानकारी 

आवेदक को सफल पेमेन्ट के उपरान्त एक यूनिक बैंक ट्रान्जेक्शन आई.डी. उपलब्ध करा दी जायेगी। अगर पेमेन्ट सफल नही हुआ है अथवा आवेदन सुरक्षित करें लिंक पर क्लिक नही हुआ है तो कृपया सेवा शुल्क भुगतान आप्शन पर जाकर आवेदन पत्र संख्या (Application Number) चुनें एवं सबमिट बटन पर क्लिक करें। तत्पश्चात पोर्टल द्वारा आवेदन को पेमेन्ट गेटवे पर अग्रेसित किया जायेगा अथवा सफल पेमेन्ट की दशा में पुनः बैंक ट्रांजेक्शन आई.डी. उपलब्ध करा दी जायेगी।

इसके बाद आवेदक पावती पत्र (acknowledgement slip) को प्राप्त करने हेतु ‘Generate acknowledgement’ लिंक पर क्लिक करना होगा तथा पूर्व में प्राप्त आवेदन पत्र संख्या एवं बैंक ट्रांजेक्शन आई.डी. के माध्यम से आनलाईन रसीद को प्रिंट करे।

आवेदन रसीद डाउनलोड करने के बाद पोर्टल द्वारा इलेक्ट्रानिक प्रणाली के माध्यम से आवेदन पत्र सम्बन्धित सक्षम अधिकारी को प्रेषित किया जायेगा।

प्रमाण पत्र के सम्बन्ध में 

  • प्रमाणपत्र की सूचना को आवेदक के रजिस्टर्ड ईमेल पर “निस्तारित आवेदन” लिंक के माध्यम से उपलब्ध करा दिया जायेगा।
  • पोर्टल द्वारा प्रमाणपत्र सत्यापन होने के उपरान्त उसकी सूचना एस.एम.एस. के माध्यम से आवेदक के रजिस्टर्ड मोबाईल नं0 पर उपलब्ध करा दी जायेगी।

UP E District पोर्टल पर आवेदन की स्थिति चेक करे 

यूपी ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर अपने जो भी आवेदन किया है उसका स्टेटस जानने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया करनी होगी।

आवेदक को सबसे पहले उत्तरप्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

  • इसके बाद “आवेदन की स्थिति” लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • एक STATUS TRACKING पॉप आप बॉक्स खुलेगा
  • उसमे आवेदन संख्या (Application Number) दर्ज करे। और
  • सर्च बटन पर क्लिक करे।
  • आपके आवेदन की स्थिति ज्ञात हो जाएगी।

उत्तरप्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करे

UP E district certificate Download : सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए E district पोर्टल पर सिटिजन लॉगिन (ई-साथी) लिंक पर क्लिक करे।

  • पंजीकृत उपयोगकर्ता लॉगिन फॉर्म खुलेगा।
  • उसमे अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करे।
  • कॅप्टचा कोड इंटर कर, Submit बटन पर क्लिक करे।
  • आपके द्वारा जिस दस्तावेज के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया है।
  • उस लिंक पर क्लिक करे।
  • दस्तावेज प्रिंट (Document print) बटन पर क्लिक करे।
  • आपका दस्तावेज पीडीऍफ़ (PDF) में डाउनलोड हो जायेगा। जो की सरकार द्वारा सत्यापित होगा।
  • आप इसे प्रिंट करा कर रख सकते है।

E district up app डाउनलोड  

ई-साथी यू.पी. मोबाइल एप आप ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से डाउनलोड कर सकते है।

संपर्क करे 

Ceg Help Desk : 0522-2304706

योजना नोटिफिकेशन 🔔 पाने के लिए ग्रुप जॉइन करे

व्हाट्सऐप ग्रुप जॉइन करे WhatsApp Channel | Group 1 | Group 2 | Group 3
टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करेJoin Telegram Group
सोशल मिडिया ग्रुप जॉइन करेGoogle News | Facebook | YouTube | Instagram | Pinterest | Twitter
YojanaHindiMe HomeClick Here

Leave a Comment