Kanya Sumangala Yojana 2024: कन्या सुमंगला योजना ऑनलाइन आवेदन, स्टेटस

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now
Join YouTube Channel Join Now

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (Mukhyamantri Kanya sumangala yojana online form) स्टेटस एवं ऑनलाइन आवेदन तथा योजना पात्रता जानकारी के साथ कन्या सुमंगला योजना की लिस्ट देखने के लिए इस लेख में जानकारी उपलब्ध है कन्या सुमंगला योजना में अपना नाम कैसे देखें इस लेख में पूरी जानकारी दी गयी है। उत्तरप्रदेश राज्य सरकार द्वारा कन्या सुमंगला योजना (MKSY UP) के तहत लगभग 2 लाख नए रजिस्ट्रेशन करेगी। महिला एवं बाल कल्याण विकास विभाग द्वारा राज्य के सभी 75 जिलों में नए लाभार्थियों की पहचान की जाएगी। 

Mukhyamantri Kanya sumangala yojana online form

इसके लिए सभी जिला अधिकारियो के इसके बारे में विशिष्ट लक्ष्य के साथ जानकारी दी गयी है। 15 अक्टूबर तक जिलों के 70000 हजार नए लाभार्थी बालिकाओ को योजना में शामिल किया जायेगा। तथा दिसम्बर तक में योजना में 60000 और लाभार्थियों को जोड़ा जायेगा। UP Kanya Sumangla yojna 1 अप्रैल 2019 को शुरू की गयी थी। राज्य में अभी तक कुल 10 लाख से अधिक बालिकाएं योजना में लाभन्विन्त हो चुकी है। योजना के द्वारा सीधे बालिका के बैंक खाते में धन राशि हस्तांतरित की जाती है।

इस लेख के बारे में !

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2023

Mukhyamantri kanya sumangala yojana online form: मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, कन्या सुमंगला योजना online apply, mksy uttar pradesh कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी इस लेख में दी गयी है। उत्तरप्रदेश राज्य सरकार ने बालिकाओ और महिलाओ को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए “कन्या सुमंगला योजना” को शुरू किया है। योजना के तहत बालिकाओ के विकास के लिए नए अवसर प्रदान किये जायेंगे। इससे असमान लिंगानुपात, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह एवं बालिकाओं के प्रति परिवार की नकारात्मक सोच जैसी प्रतिकूलताओं से लोगों में जागरूकता होगी। तथा बालिकाओ एवं महिलाओ के संरक्षण, जीवन, स्वास्थ एवं शिक्षा जैसे बिन्दुओ पर ध्यान दिया जायेगा।

सुमंगला योजना के लाभ

UP Kanya Sumangla yojna के तहत बालिका को 6 श्रेणियों में लाभ प्रदान किया जायेगा।

  • जिसमे प्रथम श्रेणी में नवजात बालिका को रु 2000
  • द्वितीय श्रेणी में रु 1000
  • 2000 रु तृतीय श्रेणी में
  • चतृर्थ श्रेणी में 2000 रु
  • पांचवी श्रेणी में 3000 रु
  • तथा छठवीं श्रेणी में 5000 रु प्रदान किये जाते है।
  • बालिकाओ को उच्च शिक्षा व रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
  • योजना के क्रियान्वयन से ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ‘ की अवधारणा सुदृढ़ होगी तथा महिलाओं के सशक्तिकरण को भी बल मिलेगा

कन्या सुमंगला योजना छः श्रेणियों में लागु होगी

Kanya Sumangla yojna के अंतर्गत धनराशि वितरण की श्रेणियाँ निम्नवत निर्धारित है :-

श्रेणी लाभार्थी का वर्गीकरण धनराशि वितरण (रु)
प्रथम श्रेणीबालिका के जन्म होने पर2000
द्वितीय श्रेणीबालिका के 1 वर्ष के पूर्ण टीकाकरण के उपरांत1000
तृतीय श्रेणीकक्षा प्रथम में बालिका के प्रवेश पर2000
चतृर्थ श्रेणीकक्षा 6 वीं में बलिक के प्रवेश के बाद2000
पांचवी श्रेणी9 वीं कक्षा में बालिका के प्रवेश उपरांत3000
छठवीं श्रेणीकक्षा 12 वीं उत्तीर्ण करने के बाद स्नातक या डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेने पर5000

यूपी राशन कार्ड लिस्ट डाउनलोड 

MKSY UP पात्रता

  • लाभार्थी परिवार उत्तरप्रदेश का स्थाई निवासी हो।
  • परिवार की वार्षिक आय रु 3 लाख से अधिक नहीं होना चाहिए।
  • किसा परिवार की अधिकतम 2 बालिकाओ को योजना का लाभ मिलेगा।
  • परिवार में 2 बच्चे हो।
  • यदि द्वितीय प्रसव में जुड़वाँ बच्चे होने पर तीसरी संतान लड़की को भी योजना का लाभ दिया जायेगा।
  • अगर यदि किसी परिवार में अनाथ बच्चो को विधिक रूप से गोद लिया हो तो। ऐसी स्थिति में परिवार की 2 बालिकाएं योजना में लाभार्थी होगी।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana के मुख्य बिंदु 

योजना का नाममुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
योजना शुभारंभ की तिथि1 अप्रैल 2019
राज्यउत्तरप्रदेश
विभागमहिला एवं बाल कल्याण विकास विभाग
योजना का उद्देश्य बालिकाओ और महिलाओ को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर, शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना
लाभार्थीराज्य की बालिकाएं
आधिकारिक वेबसाइटmksy.up.gov.in

कन्या सुमंगला योजना में क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगेंगे

Kanya Sumangala Yojana 2024 आवेदन के लिए निम्न दस्तावेज अपलोड करने होंगे :-

  1. बैंक खाते के पासबुक की छायाप्रति।
  2. निवास प्रमाण पत्र : इनमे से कोई एक – राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राईविंग लाइसैंस, पासपोर्ट, जीवन बीमा पॉलिसी, गैस कनेक्शन बुक, विद्युत बिल, जलकर रसीद, गृहकर रसीद, टेलीफोन बिल।
  3. फोटो पहचान पत्र: इनमे से कोई एक – पैन कार्ड, पेंशनर फोटो आईडी कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राईविंग लाइसैंस, पासपोर्ट या सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं तो विभागीय पहचान पत्र में से कोई एक |
  4. परिवार की वार्षिक आय के संबंध में स्व-सत्यापन |
  5. निर्धारित प्रारूप पर शपथ पत्र।
  6. बालिका का नवीनतम फोटो।
  7. आवेदक व बालिका का नवीनतम संयुक्त फोटो ।
  8. परिवार आर्डडी हेतु पहले से पंजीकृत बालिका की कन्या सुमंगला पहचान / पंजीकरण संख्या / रसीद (यदि लागू हो)।
  9. विधिक रूप से गोद लेने का प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।

Kanya Sumangala Yojana ऑनलाइन आवेदन के नियम एवं शर्तें

  • वैध मोबाइल नंबर योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए जरुरी है।
  • आवेदक द्वारा प्रदान किए गए दस्तावेजों और अन्य विवरणों के आधार पर संबंधित प्राधिकारी द्वारा बालिका के लिए सरकार योजना प्रदान की जाएगी।
  • यदि कोई दस्तावेज / सूचना गलत पाई गई तो पूरा आवेदन खारिज कर दिया जाएगा। 

पारदर्शी किसान सेवा योजना सूची

UP Kanya Sumangala Yojana Form Hindi PDF

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर, सभी जानकारी भरे। इसके बाद आंगनवाड़ी कार्यालय पर फॉर्म को जमा करे – फॉर्म डाउनलोड क्लिक करे

कन्या सुमंगला योजना ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें

Kanya sumangala yojana online apply: कन्या सुमंगला योजना में प्राथमिक रूप में आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे। ऑनलाइन आवेदन कॉमन सर्विस केन्द्रों / साइबर कैफे /स्वयं के स्मार्टफोन या कम्प्यूटर आदि किसी भी माध्यम से विभागीय बाल विकास पोर्टल पर किये जा सकते है।

kanya sumangala yojana apply
  • kanya sumangala में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको महिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के पोर्टल www.mksy.up.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद शीघ्र संपर्क के कॉलम में “नागरिक सेवा पोर्टल” – यहाँ आवेदन करे पर क्लिक करे।
  • एक नया पेज खुलेगा।
  • नया उपयोगकर्ता खुद को पंजीकृत करे – के कॉलम में नियम एवं शर्ते दी गयी है।
  • ‘I Agree’ चेक बॉक्स पर क्लिक करे।
  • Continue (जारी रखे) बटन पर क्लिक करे।
  • मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत पंजीकरण (आवेदक का विवरण: माता-पिता / अभिभावक / स्व) ऑनलाइन फॉर्म खुलेगा।
  • फॉर्म में सभी जानकारी दर्ज करे।
  • पासवर्ड दर्ज कर, पासवर्ड को कही लिख ले, यह पासवर्ड आपको लॉगिन करने के लिए जरुरी होगा।
  • कॅप्टचा कोड इंटर करे।
  • तथा ‘Send SMS OTP‘ पर क्लिक करे।
  • ओटीपी सत्यापन के बाद फॉर्म में सभी दस्तावेज और फोटो अपलोड करे।

आवेदन करने के बाद आपको मोबाइल पर आईडी नंबर प्रदान किया जायेगा। पहली बार आवेदन करने पर प्राप्त पहचान संख्या /आई0डी नम्बर / प्राप्ति संभाल कर रखे व अन्य श्रेणियों का लाभ लेने हेतु उसी पहचान संख्या/आई0डी0 नम्बर से लॉग-इन करेंगें।

कन्या सुमंगला योजना में अपना नाम कैसे देखें

Mukhyamantri kanya sumangala yojana login : कन्या सुमंगला योजना का स्टेटस देखने के लिए आपको बाल विकास पोर्टल वेबसाइट www.mksy.up.gov.in  पर जाना होगा।

mukhyamantri kanya sumangala yojana status

mukhyamantri kanya sumangala yojana status

  • MKSY login पेज पर शीघ्र संपर्क के कॉलम में “नागरिक सेवा पोर्टल” – यहाँ आवेदन करे पर क्लिक करे।
  • एक नए पेज पर पहले से पंजीकृत – यहाँ लॉगिन करे फॉर्म खुलेगा।
  • लॉगिन आईडी, पासवर्ड और कॅप्टचा कोड दर्ज करे।
  • तथा ‘साइन इन करे’ बटन पर क्लिक करे।

इस प्रकार आप कन्या सुमंगला योजना की जानकारी (mukhyamantri kanya sumangala yojana status) लॉगिन करके देख सकते है।

कन्या सुमंगला योजना हेल्पलाइन नंबर

FAQ 

प्रश्न: कन्या सुमंगला योजना में बेटी के जन्म के समय कितनी राशि मिलती है?

बेटी के जन्म पर 2000 रुपये की राशि मिलती है।

प्रश्न: मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना को कब शुरू किया गया?

कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत 1 अप्रैल 2019 को की गयी।

प्रश्न: कॉलेज में प्रवेश लेने पर कन्या सुमंगला योजना में कितनी राशि मिलती है?

कॉलेज या डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश पर 5000 रुपये की राशि मिलती है।

योजना नोटिफिकेशन 🔔 पाने के लिए ग्रुप जॉइन करे

व्हाट्सऐप ग्रुप जॉइन करे WhatsApp Channel | Group 1 | Group 2 | Group 3
टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करेJoin Telegram Group
सोशल मिडिया ग्रुप जॉइन करेGoogle News | Facebook | YouTube | Instagram | Pinterest | Twitter
YojanaHindiMe HomeClick Here

Leave a Comment