UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojana Registration 2024: अभ्युदय योजना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now
Join YouTube Channel Join Now

www.abhyuday.up.gov.in login | www.abhyuday.up.gov.in registration | फ्री कोचिंग रजिस्ट्रेशन | अभ्युदय कोचिंग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojana Registration 2024 | अभ्युदय कोचिंग सेंटर | abhyuday.up.gov.in registration 2024

अभ्युदय पोर्टल के माध्यम से पंजीयन करने के बाद छात्रों की पात्रता परीक्षा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में पास अभियार्थीओ को नि:शुल्क कोचिंग प्रदान की जाती है। Mukhyamantri Abhyudaya Yojana Free Coaching योजना में रजिस्ट्रेशन, पात्रता, जरुरी दस्तावेज सम्बन्धी पूरी जानकारी इस लेख में दी गयी है।

UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojana Registration 2023

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2024

UP Free Coaching 2024 – उत्तरप्रदेश सरकार का अभ्युदय पोर्टल सिविल सेवा व राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं (UPSC, UPPSC, JEE, NEET व NDA/CDS आदि) की तैयार करने के लिए एक फ्री वेब पोर्टल है। इस पोर्टल पर 500 से अधिक IAS अधिकारी, 450 से अधिक IPS अधिकारी, 300 से अधिक IFS अधिकारी और विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ शिक्षक हैं, जो सिविल सेवा व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार कक्षाओं व वर्चूअल माध्यम से प्रशिक्षण देते हैं। इससे राज्य में सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों को फ्री कोचिंग का लाभ मिलेगा। अभ्युदय योजना का शुभारम्भ 15 फरवरी 2021 को किया गया।

अभ्युदय योजना परीक्षा लिस्ट

सरकार द्वारा राज्य के प्रत्येक जिले में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत अभ्युदय नि:शुल्क कोचिंग शुरू की जा रही है। जिलों के इन सभी उम्मीदवारों को डिजिटल पढ़ाई के लिए टेबलेट प्रदान किया जाएगा। इससे प्रतियोगी छात्र अभ्युदय ऑनलाइन कोचिंग वेब पोर्टल से जुड़कर अपनी पढ़ाई ऑनलाइन कर सकेंगे।

अभ्युदय नि:शुल्क कोचिंग योजना का उद्देश्य

Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2024 के अन्तर्गत सिविल सेवा, नीट, जेईई, CDS एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओ की कोचिंग निःशुल्क प्रदान करना योजना का मुख्य उद्देश्य है। राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छी कोचिंग व्यवस्थाओं की कमी होने से तथा कोचिंग फ़ीस अधिक होने से ग्रामीण क्षेत्र में कम आय के परिवारों के बच्चे, प्रतिभावान, मेधावी व लगनशील एवं परिश्रमी होते हुये भी प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवक्तापूर्ण तैयारी नहीं कर पाते है, जिससे इनकी प्रतिभा दब जाती है। प्रदेश के प्रत्येक मण्डल मुख्यालय पर सम्बन्धित मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में कोचिंग संचालित किये जायेंगे, जिसे अगले चरण में प्रत्येक जनपद जिले में भी शुरू किया जायेगा।

यूपी सामाजिक कल्याण निः शुल्क कोचिंग योजना

UP Abhyudaya Free Coaching Yojana 2024 के मुख्यबिंदु

योजना का नाममुख्यमंत्री अभ्युदय नि:शुल्क कोचिंग योजना
योजना शुभारम्भ की तिथि15 फरवरी 2021
Abhyudaya Coaching Registration formAvailable
किसके द्वारा शुरू किया गयामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
योजना का उद्देश्यछात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओ की कोचिंग निः शुल्क देना
Abhyudaya yojana registration last date 2024
लाभार्थीराज्य के प्रतियोगी छात्र
Abhyudaya Yojana official Websitewww.abhyuday.up.gov.in

UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojana के लाभ

  • प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हमारे लाइव सत्र में शामिल हों सकेंगे, जिन्होंने परीक्षा को क्रैक किया है।
  • उत्तर प्रदेश के व्यावहारिक अधिकारियों के साथ पैनल चर्चा में भाग ले सकते।
  • जटिल विषयों पर अधिकारियों के वीडियो।
  • सिविल सेवकों के व्यक्तिगत नोट्स उपलब्ध होंगे।
  • वर्चुअल क्लासेज – राज्य स्तर के मार्गदर्शन एवं प्रतियोगी परीक्षा विषय से संबंधित वर्चुअल क्लासेज का आयोजन ई-लर्निंग प्लेटफार्म के माध्यम से ऑनलाइन किया जायेगा। आप घर बैठे कही पर भी और किसी भी समय ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते है।
  • गाईडेंस एवं संदेह निवारण – राज्य प्रत्येक मण्डल मुख्यालय पर गाईडेंस एवं संदेह निवारण के लिए राज्य सरकार के अधिकारियों द्वारा वर्चुअल एवं साक्षात्कार कक्षाएं ली जाती है।
  • ई-लर्निंग प्लेटफार्म – राज्य स्तर पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित डिजिटल कन्टेन्ट उपलब्ध है। ई-लर्निंग प्लेटफार्म की मदद से आप ऑनलाइन अपने विषय से सम्बंधित पढ़ाई कर सकते है।
  • राज्य सरकार में कार्यरत अधिकारियों द्वारा निःशुल्क मार्गदर्शन एवं शिक्षण – राज्य के प्रमुख अधिकारी IAS, IPS, भारतीय वन सेवा, PCS संवर्ग के अधिकारियों द्वारा निःशुल्क मार्गदर्शन एवं शिक्षण छात्रों को प्रदान किया जाता है।
  • विषय वस्तु विशेषज्ञ– राज्य के मण्डलीय मुख्यालय पर विषय वस्तु विशेषज्ञों द्वारा डिजिटल वर्चुअल एवं साक्षात कक्षाओं का आयोजन किया जाता है।
  • कैरियर काउंसलिंग –  प्रत्येक जनपद में प्रतियोगी युवाओं हेतु कैरियर काउंसलिंग सत्रों का आयोजन वेब पोर्टल एवं साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा।

Abhyudaya yojana registration online apply go to official website and register online. The Abhyudaya yojana online coaching registration Available.

कन्या सुमंगला योजना ऑनलाइन आवेदन

अभ्युदय कोचिंग पात्रता

राज्य के सभी छात्र उम्मीदवार जो प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी कर रहे है, उन्हें अभ्युदय योजना के तहत निः शुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी।

उत्तरप्रदेश अभ्युदय योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए दस्तावेज

  1. हाई स्कूल – कक्षा 10 वीं की मार्कशीट (JPG या PNG इमेज फाइल में)
  2. इंटरमीडिएट – कक्षा 12 की अंकसूची
  3. स्नातक अंकसूची
  4. पता प्रमाण – आधार कार्ड
  5. मोबाइल नंबर
  6. ईमेल आईडी

UP Free Coaching ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया

  1. परीक्षा का चयन करना होगा
  2. फार्म भरें
  3. अकाउंट सत्यापित करें
  4. मोबाइल पर पुष्टि प्राप्त करें

Mukhyamantri Abhyudaya Yojana Registration

UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojana Online Registration 2024 करने के लिए आपको सबसे पहले अभ्युदय योजना के आधिकारिक वेब पोर्टल – www.abhyuday.up.gov.in/ पर जाना होगा।

Mukhyamantri Abhyudaya Yojana Online Registration
  • अभ्युदय पोर्टल (abhyuday up gov in) पोर्टल पर जाए।
  • इसके बाद abhyudaya yojana registration link पंजीकरण करे बटन पर क्लिक करे।
  • ऑनलाइन प्रशिक्षण कक्षाओं के आवेदन करने के लिए रजिस्टर करें पेज खुलेगा।
  • आप जिस परीक्षा की ऑनलाइन तैयारी करना चाहते है उसे चुने।
  • परीक्षा के नामांकन के लिए आवेदन फॉर्म खुलेगा।
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी नाम, मोबाइल नंबर, अपनी योग्यता का चयन करे।
  • हाई स्कुल विवरण में – आपना कक्षा 10 वीं बोर्ड, उत्तीर्ण वर्ष, प्रतिशत चुने।
  • रोल नंबर दर्ज कर, अंकसूची JPG/PNG फाइल में अपलोड करे।
  • इंटरमीडिएट कक्षा 12 वीं में बोर्ड, उत्तीर्ण वर्ष, प्रतिशत तथा रोल नंबर दर्ज करे।
  • स्नातक में अपना कॉलेज, उत्तीर्ण वर्ष, प्रतिशत तथा रोल नंबर चुने।
  • पता विवरण में – अपना जिला चुन कर पता दर्ज करे।
  • सब्मिट बटन पर क्लिक करे।
  • आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जायेगा।
  • ओटीपी प्रविष्ट कर सत्यापित करे।
  • आपके मोबाइल नंबर पर रजिस्ट्रेशन का मेसेज प्राप्त हो जायेगा।

abhyudaya yojana registration करने के बाद लॉगिन करने की निम्न प्रक्रिया निचे दी गयी है

अभ्युदय योजना पोर्टल पर लॉगिन कैसे करे

अभ्युदय योजना पोर्टल लॉगिन
  • सबसे पहले अभ्युदय पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उपयोगकर्ता का लॉगिन बटन पर क्लिक करे।
  • एक पॉप अप लॉगिन फॉर्म खुलेगा।
  • यूजरनाम में – आपका नाम या ईमेल दर्ज करे।
  • पासवर्ड में आपका 10 अंको का मोबाइल नंबर दर्ज करे। तथा
  • लॉगिन बटन पर क्लिक करे।
  • इस प्रकार से आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकते है।

अभ्युदय योजना के तहत निम्न प्रतियोगी परीक्षाओ का प्रशिक्षण ऑनलाइन दिया जाता है

  1. लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाएं,
  2. UP लोक सेवा आयोग/अधीनस्थ सेवा चयन आयोग/अन्य भर्ती बोर्ड/संस्थाओं द्वारा आयोजित परीक्षाएं आदि,
  3. NTA आयोजित JEE (मेन्स)
  4. नीट की परीक्षाएं ।
  5. NDA, CDS, अन्य सैन्य सेवायें, अर्द्धसैनिक/केन्द्रीय पुलिस बल की भर्ती सम्बन्धी,
  6. PO/S.S.C/B.Ed/T.E.T. तथा
  7. अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं आदि
  8. संघ लोक सेवा आयोग/उत्तर प्रदेष लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षाएं एवं साक्षात्कार।

छात्रों द्वारा पूछे गए प्रश्न

अभ्युदय योजना कब लागू की गई ? 

16 फरवरी 2021 बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर

क्या अभ्युदय योजना का लाभ लेने के लिए शुल्क देना होगा ?

नहीं, यह योजना पूर्णतः निः शुल्क है।

अभ्युदय योजना में ऑनलाइन कक्षाओं की जानकारी कैसे मिलेगी ?

कक्षाओं का आयोजन मंडल स्तर पर किया जायेगा जिसके अंतर्गत चिन्हित भवनों में कक्षाओं का आयोजन प्रतियोगी परीक्षा की तयारी हेतु किया जायेगा। जिसका विवरण और विषयवार कैलेंडर मंडल स्तर पर पंजीकृत छात्रों को SMS व ईमेल के माध्यम से छात्रों को उपलब्ध कराया जायेगा|

योजना नोटिफिकेशन 🔔 पाने के लिए ग्रुप जॉइन करे

व्हाट्सऐप ग्रुप जॉइन करे WhatsApp Channel | Group 1 | Group 2 | Group 3
टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करेJoin Telegram Group
सोशल मिडिया ग्रुप जॉइन करेGoogle News | Facebook | YouTube | Instagram | Pinterest | Twitter
YojanaHindiMe HomeClick Here

2 thoughts on “UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojana Registration 2024: अभ्युदय योजना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन”

  1. Hello sir
    Good morning
    Sir
    Is bar kab se form bhare jayenge
    Please jald se bata dijiye
    Hame form bharna hai IAS ke liye coaching karni hai

    Reply

Leave a Comment